Cleaning Tips: इस्तेमाल करने से पहले नए बर्तन को धो लेना चाहिए, जानें ये 5 वजह

नए बर्तनों पर मैन्युफैक्चरिंग में रसायन और टॉक्सिक सब्सटेंस हो सकते हैं, जो भोजन में रिसाव कर सकते हैं और आपके स्वास्थ्य के लिए हानिकारक हो सकते हैं।

Why important to clean kitchen utensils

Cleaning Tips: कई बार ऐसा होता है कि लोग बाजार से नए बर्तन खरीदकर लाते हैं या फिर ऑनलाइन ऑर्डर करके मंगाते हैं और उन्हें बिना धोए ही इस्तेमाल कर लेते हैं। लेकिन क्‍या आपको पता हैं ऐसा करने से काफी नुकसान हो सकता है? आइए जानते हैं नए बर्तनों को किस तरह साफ करें।

दरअसल आपको दिखने वाले ये साफ सुथरा बर्तन कई तरह के जीवाणु, रोगाणु, पैकेजिंग मटेरियल, धूल आदि से भरे होते हैं। यही नहीं, इन्‍हें कई लोगों ने हाथों से छुआ होता है और इन पर ना दिखने वाले अनंत संक्रामक रोगाणु भी मौजूद होते हैं। ऐसे में उन्हें इस्तेमाल से पहले अच्छी तरह धो लेना आपके स्वास्थ्य के लिए बहुत ही जरूरी हो सकता है।

why should you clean new kitchen utensils before using

इस्तेमाल करने से पहले नए बर्तन को धोने के 5 कारण

  • नए बर्तनों पर निर्माण प्रक्रिया से रसायन और टॉक्सिक सब्सटेंस हो सकते हैं, जो भोजन में रिसाव कर सकते हैं और आपके स्वास्थ्य के लिए हानिकारक हो सकते हैं।
  • नए बर्तनों पर धूल, मलबे और कई अन्य कण हो सकते हैं, जो भोजन को दूषित कर सकते हैं।
  • कुछ नए बर्तनों पर सुरक्षा के लिए तेल या ग्रीस लगाया जाता है, जो भोजन को चिपचिपा बना सकता है।
  • नए बर्तनों पर बैक्टीरिया और कीटाणु हो सकते हैं जो भोजन में रिसाव कर सकते हैं और आपको बीमार कर सकते हैं।
  • नए बर्तनों में कभी-कभी ऐसी गंध हो सकती है जो भोजन को दूषित कर सकती है।

असल में बेटर होम्‍स एंड गार्डन में यूएनसी प्रोफेसर और फूड सेफ्टी एक्सटेंशन स्‍पेशलिस्‍ट बेन चैपमैन ने बताते हैं कि इन पर कई प्लास्टिक और टॉक्सिक मटेरियल होते हैं, जो इन अप्लाइंसेस पर चिपके होते हैं या इनमें लिपटे होते हैं। ऐसे में उन्हें साफ कर लेना बेहतर और सेफ होता है।

should you clean new kitchen utensils before using

इसे भी पढ़ें: Utensils Cleaning: ये टिप्स आजमाएं, काले पड़े एल्युमिनियम के बर्तन चमकाएं

नए बर्तनों को साफ करने के लिए अपनाएं ये तरीके

नए बर्तनों को साफ करने के लिए विनेगर और गर्म पानी का मिश्रण एक कमाल का विकल्प हो सकता है। विनेगर और गर्म पानी का यह मिश्रण बर्तनों पर जमी धूल, मिट्टी और अन्य पदार्थों को हटाने में मदद करता है।

नॉन-स्टिक पैन को साफ करने के लिए उसे गर्म पानी, मिल्ड डिश वॉशिंग साबुन और एक सॉफ्ट स्पंज के साथ धोना भी अच्छा विकल्प हो सकता है। ध्यान दें कि नॉन-स्टिक सतह को किसी भी स्पंज से नहीं धोना चाहिए, क्योंकि यह उसकी सतह को नुकसान पहुंचा सकता है। इस तरह मैन्युफैक्चरिंग के दौरान इस्तेमाल किए गए ऑयल या पॉलिशिंग कॉम्पोनेंट का लेयर इन पर से हट जाएगा।

आप इसके अलावा भी अपने बर्तनों को साफ करने के लिए नारियल के तेल, बेकिंग सोडा, या लेमन का रस जैसे प्राकृतिक उपायों का उपयोग कर सकते हैं। ये सभी उपाय आपके बर्तनों को साफ करने में मदद कर सकते हैं और उन्हें नए जैसा साफ और चमकदार बना सकते हैं।

Should you wash new cutlery

इसे भी पढ़ें: किचन की 3 सामग्रियों से लौटेगी जले हुए बर्तनों की चमक, आप भी आजमाकर देखें

नए बर्तनों के लिए अपनाएं ये हाइजीन हैबिट्स

  • नए चिपचिपे बर्तनों को धोने के लिए गर्म पानी का इस्तेमाल करें।
  • नए बर्तन कितना भी साफ क्यों न लगे, उसका इस्तेमाल करने से पहले एक बार साफ कपड़े से उसे साफ जरूर करें।
  • नए बर्तन पोंछने वाले कपड़े को समय-समय पर बदलते रहें। हर रोज उसे गर्म पानी में धोएं।
  • नए बर्तन धोने वाले ब्रश या स्पॉज को साफ रखें। ध्यान रहे कि उसे ऐसी जगह रखें जहां वह आसानी से सूख जाए।
  • नए बर्तनों में लगे रबड़ को भी अच्छी तरह साफ करें।

अगर आपको हमारी स्टोरी से जुड़े सवाल हैं, तो आप हमें आर्टिकल के ऊपर दिये गए कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे। अगर आपको स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे अपने सोशल मीडिया हैंडल पर शेयर करना न भूलें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए हर जिंदगी से जुड़े रहें।

Image credit: Freepik

HzLogo

HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!

GET APP