Tue Oct 13, 2026 | Updated 10:56 AM IST

केरल का लोकप्रिय व्यंजन अवियल बनाना हुआ आसान, जान लें यह रेसिपी

अगर आपको केरल के व्यंजन पसंद हैं, तो यह रेसिपी जरूर पसंद आने वाली है और यह रेसिपी है अवियल की। हालांकि, इसका नाम थोड़ा अजीब है, लेकिन यकीन मानिए इसका स्वाद आपको बहुत पसंद आएगा।
Updated:- 2024-09-20, 12:13 IST
image

अगर आप इतिहास के जानकार हैं, तो यकीनन आपको पता होगा कि दक्षिण भारत में स्थित केरल बहुत ही खूबसूरत राज्य है। इस शहर की मेहमान नवाजी न सिर्फ मशहूर है, बल्कि इसकी दीवानगी दुनिया भर में भी मशहूर है। यही वजह है कि केरल में हर साल देश भर से हजारों पर्यटक यहां घूमने के लिए आते रहते हैं। समुद्र किनारे बसा यह शहर कई बेहतरीन डेस्टिनेशन के लिए जाना जाता है।

अगर आप इस बार केरल घूमने के लिए जा रहे हैं, तो यहां घूमने के साथ यहां के प्रसिद्ध और पारंपरिक व्यंजनों का लुत्फ उठाना आपको नहीं भूलना चाहिए। वैसे बहुत से उत्तर भारत और मध्य भारत के लोग साउथ इंडियन डिश को खूब पसंद करते हैं। अगर आप भी साउथ इंडियन फ़ूड लवर है और व्यंजन घर पर बनाना चाहते हैं, तो यह लेख मददगार साबित हो सकता है।  

अवियल करी Recipe Card

केरल का लोकप्रिय व्यंजन अवियल बनाना हुआ आसान, जान लें यह रेसिपी  

★★★★
Vegetarian Recipe
Total Time: 25 min
Prep Time: 15 min
Cook Time: 10 min
Servings: 3
Level: Medium
Course: Main Course
Calories: 125
Cuisine: Indian
Author: Shadma Muskan

Ingredients

  • नारियल- 1 कप (कद्दूकस किया हुआ)
  • छोटे प्याज- 150 ग्राम
  • साबुत लाल मिर्च- 1 चम्मच
  • धनिया के बीज- 1 चम्मच
  • नारियल का तेल- आधा कप
  • लहसुन-अदरक का पेस्ट- 1 चम्मच
  • नमक- स्वादानुसार
  • सरसों के बीज- 1 चम्मच
  • प्याज- 1 (कटी हुई)
  • गरम मसाला- 1 छोटा चम्मच

Step

  1. Step 1:

    कद्दूकस के लिए ऊपर बताए गए टिप्स को फॉलो करें। फिर नारियल को कद्दूकस कर लें। जब नारियल कद्दूकस हो जाए, एक बाउल में निकाल लें।

  2. Step 2:

    अब साबुत लाल मिर्च, धनिया के बीज, कढ़ी पत्ता और लहसुन का पेस्ट डालकर अच्छी तरह से मिलाएं। मिलाने के बाद एक मिक्सर जार में डालकर पेस्ट बना लें।

  3. Step 3:

    अगर आप चाहें तो इसे हल्की आंच पर डालकर भून भी सकते हैं। इसके लिए सरसों के दाने, प्याज, धनिया पाउडर, लाल मिर्च पाउडर, गरम मसाला डालकर हल्की आंच पर खुशबू आने तक भुनें।

  4. Step 4:

    भूनने के बाद इसे पीस लें। फिर पीसी हुई सामग्री डालकर अच्छी तरह पका लें। साथ ही, इसमें पानी डालें और उबले चने डालकर इसे पकने दें।

  5. Step 5:

    अच्छी तरह से पकाने के बाद गैस बंद कर दें। फिर ऊपर से हरा धनिया डालें और गरमा-गरम सर्व करें।

विधि

Avial recipe in hindi (2)

  • कद्दूकस के लिए ऊपर बताए गए टिप्स को फॉलो करें। फिर नारियल को कद्दूकस कर लें। जब नारियल कद्दूकस हो जाए, एक बाउल में निकाल लें।

इसे जरूर पढ़ें- तवे पर नहीं कड़ाही में बनाएं बन डोसा, मास्टर शेफ पंकज भदौरिया से जानें रेसिपी

  • अब साबुत लाल मिर्च, धनिया के बीज, कढ़ी पत्ता और लहसुन का पेस्ट डालकर अच्छी तरह से मिलाएं। मिलाने के बाद एक मिक्सर जार में डालकर पेस्ट बना लें।
  • अगर आप चाहें तो इसे हल्की आंच पर डालकर भून भी सकते हैं। इसके लिए सरसों के दाने, प्याज, धनिया पाउडर, लाल मिर्च पाउडर, गरम मसाला डालकर हल्की आंच पर खुशबू आने तक भुनें।
  • भूनने के बाद इसे पीस लें। फिर पीसी हुई सामग्री डालकर अच्छी तरह पका लें। साथ ही, इसमें पानी डालें और उबले चने डालकर इसे पकने दें।
  • अच्छी तरह से पकाने के बाद गैस बंद कर दें। फिर ऊपर से हरा धनिया डालें और गरमा-गरम सर्व करें।

इसे जरूर पढ़ें- केरल की इन वेजिटेरियन ट्रेडिशनल डिशेज का एक बार जरूर चखें स्वाद

  • स्वाद को बढ़ाने के लिए आप सब्जियों का भी इस्तेमाल कर सकते हैं। सब्जियों से यकीनन इसका स्वाद बढ़ जाएगा।

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।