Potato 65 ही क्यों है इस डिश का नाम...जान लीजिए इसके इंटरेस्टिंग नाम के पीछे की कहानी

Potato 65 Dish Recipe: आपने आलू से बनी कई तरह की डिशेज का स्वाद जरूर चखा होगा, लेकिन क्या आपने कभी पोटैटो 65 खाया है। इसका नाम काफी मजेदार है, लेकिन क्या आप इसके नाम के पीछे की कहानी जानते हैं। अगर नहीं जानते, तो आइए जानें...
  • Nikki Rai
  • Editorial
  • Updated - 2025-02-24, 12:30 IST
Potato 65 Dish Recipe

How To Make Potato 65: खाने के शौकीन लोग आए दिन एक नई डिश चखना चाहते हैं। ऐसे लोगों को हमेशा कुछ नया एक्सप्लोर करने की होड़ रहती है। अगर आप भी इन्हीं में से एक हैं, तो आपको आलू से बनी डिशेज तो जरूर पसंद होंगी। आलू से बनी डिशेज लगभग सभी को बहुत पसंद आती हैं। इससे अलग-अलग तरह की चाट भी बनती है। स्नैक्स के तौर पर इसका इस्तेमाल बहुत ज्यादा होता है। इसी तरह से इससे एक बहुत ही खास रेसिपी बनती है, जिसे पोटैटो 65 कहते हैं।

आपने चिकन 65 के बारे में तो जरूर सुना होगा, लेकिन क्या आपने कभी पोटैटो 65 के बारे में सुना है। ये एक बहुत ही क्रिस्पी और टेस्टी डिश होती है। अगर इसके नाम पर गौर करें, तो सवाल ये बनता है कि इसे पोटैटो 65 ही क्यों कहते हैं? आइए जानें, पोटैटो 65 की नाम कैसे पड़ा और इसे कैसे बनाया जाता है?

पोटैटो 65 कैसे पड़ा नाम?

पोटैटो 65 नाम पड़ने के पीछे एक बहुत ही इंटरेंस्टिंग कहानी है। दरअसल, इसका ये नाम इस डिश के नंबर की वजह से पड़ा। रेस्टोरेंट के मेन्यू में इस आइटम का नंबर 65 पर था। बताया जाता है कि यह कहानी चेन्नई के एक रेस्टोरेंट से जुड़ी है। हालांकि, इस डिश को चिकन से बनाया जाता है, जिसे चिकन 65 के नाम से जाना जाता है। वेजिटेरियन लोगों के लिए इसका वेज वर्जन निकाला गया, जिसे पोटैटो 65 के नाम से जाना जाता है।

पोटैटो 65 की सामग्री

Ingredients of Potato 65

  • 4 बड़े आलू
  • चावल का आटा
  • कॉर्नफ्लोर
  • कश्मीरी लाल मिर्च पाउडर
  • नमक, काली मिर्च
  • अदरक-लहसुन का पेस्ट
  • तेल
  • प्याज और हरी मिर्च

पोटैटो 65 कैसे बनता है?

How is Potato 65 made

  • पोटैटो 65 बनाने के लिए सबसे पहले आलू को उबालकर छील लें। अब इसे कद्दूकस कर लें।
  • इसके बाद, आलू में चावल का आटा और कॉर्नफ्लोर को अच्छे से मिला लें।
  • अब इस पेस्ट में कश्मीरी लाल मिर्च, नमक, काली मिर्च, अदरक-लहसुन को अच्छे से मिक्स कर लें।
  • जब आपका बैटर बन जाए, तब इसकी छोटी-छोटी बॉल्स बना लें।
  • बर्तन में तेल गरम करके इसे क्रिस्पी होने तक डीप फ्राई करें।
  • अब एक दूसरे पैन में तेल गरम करके उसमें बारीक कटा प्याज, लहसुन, कटी हुई हरी मिर्च,करी पत्ते और लाल मिर्च डालेंं।
  • इसके बाद, इसमें कश्मीरी लाल मिर्च पाउडर, गरम मसाला, नमक और थोड़ी सी चीनी भी डाल लें।
  • इसके पकने पर इसमें 3-4 बड़े चम्मच दही डालकर पकाएं। इस तरह से आपकी पोटैटो 65 रेपिसी तैयार है।
यह भी देखें-चिकन 65 का यह नाम कैसे पड़ा, जानें इंट्रेस्टिंग स्टोरी

इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही, अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो, तो इसे शेयर जरूर करें। इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हर जिन्दगी के साथ।

Image Credit: Her Zindagi/Shutterstock

HzLogo

HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!

GET APP