Sat Sep 12, 2026 | Updated 12:45 AM IST

इडली या डोसा के साथ नारियल के बजाय सर्व करें ये चटनी, नोट करें ये रेसिपीज

अक्सर हम नारियल की चटनी का इस्तेमाल साउथ इंडियन खाने के लिए करते हैं, लेकिन अगर आप कुछ नया ट्राई करना चाहते हैं तो यह लेख आपकी मदद कर सकता है।
Updated:- 2025-02-25, 17:57 IST
image

आजकल साउथ इंडियन हर घर में खाया जाने लगा है, खासकर इडली या डोसा। अगर आपके यहां भी इडली या डोसा खाया जाता है, तो यकीनन चटनी जरूर बनाई जाती होगी। असली मजा तो आता ही चटनी से है, जिसके बिना इसका स्वाद अधूरा लगता है। इसलिए साउथ इंडियन खाने के साथ नारियल की चटनी सर्व की जाती है। 

लेकिन अगर आप कुछ नया ट्राई करना चाहते हैं, तो अलग तरह की चटनी बनाकर सर्व कर सकते हैं। जी हां, आज हम आपके लिए लाए हैं कुछ अनोखी और स्वादिष्ट चटनी रेसिपी, जो न सिर्फ आपके खाने के स्वाद को बढ़ाएंगी बल्कि सेहत के लिए भी फायदेमंद होंगी। तो चलिए जानते हैं ये मजेदार चटनियां, जिन्हें आप इडली, डोसा या अप्पम के साथ परोस सकते हैं।

अनानास की चटनी

how to pick ripe pineapple

सामग्री

  • अनानास- आधा कप
  • गुड़- 1 छोटा चम्मच
  • इमली का गूदा- 1 छोटा चम्मच
  • लाल मिर्च- 1 सूखी
  • राई- आधा चम्मच
  • जीरा- आधा चम्मच
  • हल्दी पाउडर- 1 चुटकी
  • कश्मीरी लाल मिर्च- आधा छोटा चम्मच
  • करी पत्ता- 3
  • तेल- आधा चम्मच

इसे जरूर पढ़ें- चटनी के रंग और स्वाद को मजेदार बनाती हैं ये चीजें, ये हैक्स आएंगे काम

अनानास चटनी की विधि

  • सबसे पहले एक पैन में आधा छोटा चम्मच तेल गर्म करें। फिर इसमें राई और जीरा डालकर तड़कने दें। अब करी पत्ता और सूखी लाल मिर्च डालें और हल्का भूनें।
  • अब इसमें कटे हुए अनानास के टुकड़े डालें और मध्यम आंच पर 3-4 मिनट तक भूनें। अब इसमें हल्दी, कश्मीरी लाल मिर्च पाउडर, नमक और गुड़ डालें और अच्छी तरह से मिलाएं।
  • अगर आपको ज्यादा मीठा पसंद है, तो थोड़ा और गुड़ डाल सकते हैं। अब इमली का गूदा डालें और इसे धीमी आंच पर 5-7 मिनट तक पकने दें, ताकि स्वाद अच्छे से मिल जाए।
  • अगर चटनी ज्यादा गाढ़ी लग रही है, तो थोड़ा सा पानी डाल सकते हैं। जब अनानास अच्छी तरह से नरम हो जाए, तो गैस बंद करें और इसे ठंडा होने दें। फिर मिक्सी में डालकर दरदरा पीस लें। अब आपकी खट्टी-मीठी और मसालेदार अनानास चटनी तैयार है। इसे गरमा-गरम इडली, डोसा या पराठे के साथ सर्व कर सकते हैं।  

प्याज की चटनी

1

सामग्री

  • प्याज- 2 (कटा हुआ)
  • सूखी लाल मिर्च- 2
  • इमली का गूदा- 1 छोटा चम्मच
  • गुड़- आधा छोटा चम्मच
  • तेल- आधा छोटा चम्मच
  • लहसुन की कलियां- 2
  • नमक- स्वादानुसार
  • तड़के के लिए
  • करी पत्ते- 5
  • सरसों के दाने- आधा छोटा चम्मच  
  • उड़द दाल- आधा छोटा चम्मच  
  • तेल- 1 छोटा चम्मच

प्याज चटनी की विधि

  • एक पैन में आधा छोटा चम्मच तेल गर्म करें और उसमें लहसुन और सूखी लाल मिर्च डालकर भून लें।
  • अब इसमें कटे हुए प्याज डालें और हल्का सुनहरा होने तक भूनें। जब प्याज अच्छी तरह नरम हो जाए, तो इमली का गूदा और गुड़ डालकर अच्छी तरह से मिलाएं।
  • इसे 1-2 मिनट और भूनकर ठंडा होने दें। मिश्रण के ठंडा होने पर उसे मिक्सी में डालें।
  • अब इसमें स्वादानुसार नमक डालें और बिना पानी डाले दरदरा या स्मूथ पीस लें। जरूरत के अनुसार थोड़ा सा पानी डालकर सही कंसिस्टेंसी बना लें।
  • अब एक छोटे पैन में 1 छोटा चम्मच तेल गरम करें। इसमें सरसों के दाने, करी पत्ते और उड़द दाल डालकर भूनें।
  • यह तड़का तैयार चटनी के ऊपर डालें और अच्छी तरह मिला दें। अब आपकी मसालेदार, तीखी और स्वादिष्ट प्याज की चटनी तैयार है।

आलू की चटनी

aloo ki chutney

सामग्री

  • आलू- 1
  • सूखी लाल मिर्च- 2
  • सरसों के दाने- आधा चम्मच
  • इमली का गूदा- 1 छोटा चम्मच
  • करी पत्ते- 5
  • हल्दी पाउडर- आधा चम्मच
  • लाल मिर्च पाउडर- आधा चम्मच
  • तेल- 1 छोटा चम्मच
  • इमली का गूदा- 1 छोटा चम्मच
  • नमक- स्वादानुसार
  • पानी- जरूरत के अनुसार

इसे जरूर पढ़ें- ये चटनी खाएं, शरीर में गर्माहट लाएं

आलू चटनी की विधि

  • सबसे पहले पैन में 1 छोटा चम्मच तेल गर्म करें। इसमें सरसों के दाने, करी पत्ते और जीरा डालें और तड़कने दें। अब सूखी लाल मिर्च और भुनी हुई मूंगफली या चना दाल डालकर हल्का भूनें।
  • इसके बाद कटे हुए उबले आलू डालें और उसमें हल्दी, लाल मिर्च पाउडर और नमक डालकर अच्छी तरह मिलाएं। इसे 2 मिनट तक भूनकर गैस बंद कर दें और ठंडा होने दें।
  • फिर मिश्रण के ठंडा होने पर इसे मिक्सी में डालें। अगर आपको हल्का खट्टापन पसंद है, तो इसमें इमली का गूदा डालें। थोड़ा पानी डालकर चटनी को स्मूथ या दरदरा पीस लें।
  • अब जरूरत के अनुसार थोड़ा और पानी डाल सकते हैं। एक छोटे पैन में 1 छोटा चम्मच तेल गरम करें। उसमें सरसों के दाने और करी पत्ते डालकर भूनें।
  • यह तड़का तैयार चटनी के ऊपर डालें और अच्छी तरह मिला दें। अब आपकी क्रीमी, मसालेदार और स्वादिष्ट आलू की चटनी तैयार है।  

अब जब भी नारियल चटनी न बनाना चाहें, तो आलू की यह झटपट और स्वादिष्ट चटनी जरूर ट्राई करें। अगर हमारी स्टोरी से जुड़े आपके कुछ सवाल हैं, तो आप हमें आर्टिकल के ऊपर दिए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे। अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हरजिंदगी से।

Image Credit- (@Freepik and shutterstock)   

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।