Sat Sep 12, 2026 | Updated 04:11 AM IST

तवे पर नहीं कड़ाही में बनाएं बन डोसा, मास्टर शेफ पंकज भदौरिया से जानें रेसिपी

अब तक आपने तवे पर डोसा बनते देखा होगा, लेकिन अब आप कड़ाही पर डोसा बनाएं। इस डोसा को तैयार करने का और बनाने का तरीका बहुत अलग है। स्वाद की बात करें, तो यह उसमें भी बिल्कुल पीछे नहीं होगा। चलिए इसकी रेसिपी जान लें।
Updated:- 2024-09-19, 14:00 IST
image

ऐसा माना जाता है कि साउथ इंडियन डिशेज हेल्दी भी होती है और आपके पेट को भी अच्छा-खासा भर देती हैं। अब इडली को ही लीजिए। वेट लॉस करने के लिए न्यूट्रिशनिस्ट आपकी डाइट में इडली जरूर शामिल करेगी। इसी तरह रागी डोसा और उत्पम जैसी चीजें भी वेट मैनेज करने के लिए अच्छी मानी जाती हैं।

वहीं, जब साउथ इंडियन डिशेज की बात होती हैं, जो अक्सर कुछ ही स्टेट्स की डिशेज का जिक्र होता है। वहीं साउथ इंडिया के बाकी शहर और क्षेत्रों में हर डिश का अपना अलग वर्जन है।

बन डोसा Recipe Card

तवा डोसा छोड़िए आज आपको बन डोसा बनाना सिखाते हैं।

Vegetarian Recipe
Total Time: 25 min
Prep Time: 10 min
Cook Time: 15 min
Servings: 4
Level: Low
Course: Breakfast
Calories: 100
Cuisine: Indian
Author: Ankita Bangwal

Ingredients

  • डोसा के लिए: 2 कप कच्चे चावल
  • ½ चम्मच मेथी
  • 1 कप पोहा
  • 1 कप नारियल
  • कद्दूकस किया हुआ
  • 1 चम्मच नमक
  • 3 चम्मच तेल
  • 1 चम्मच सरसों
  • 1 चम्मच उड़द दाल
  • 3 बारीक कटी हुई मिर्च
  • करी पत्ते
  • 1 चम्मच नमक चटनी के लिए: 1/4 कप कसा हुआ नारियल
  • 1 चम्मच कटी हुई हरी मिर्च
  • 1 चम्मच अदरक
  • 2 चम्मच भुने चने
  • 2 चम्मच दही
  • एक मुट्ठी धनिया पत्ती
  • स्वादानुसार नमक

Step

  1. Step 1:

    डोसा बनाने के लिए चावल और मेथी को भिगोकर पेस्ट बना लें।

  2. Step 2:

    इसके बाद पोहा, नारियल और पानी को मिलाकर स्मूथ घोल बनाएं और इसे चावल वाले कटोरे में डालें।

  3. Step 3:

    अब एक पैन में तेल गर्म करें। उसमें सरसों, उड़द दाल, मिर्च और करी पत्ते डालकर उन्हें चटकने दें। इस तड़के को बैटर में मिलाएं

  4. Step 4:

    नमक डालकर मिक्स करें और अप्पे पैन को गर्म करके बैटर डालकर दोनों तरफ से पकाएं।

  5. Step 5:

    नारियल की चटनी के साथ तैयार बन डोसा सर्व करें।

अब आप डोसा लीजिए, इसे आपने तवे पर बनते देखा होगा मगर बैंगलुरु में इसे कड़ाही में बनाया जाता है। वहां का फेमस स्ट्रीट फूड बन डोसे का एक अलग और अनूठा स्वाद होता है।

अगर आप बैंगलुरु गए होंगे, तो आपने शायद इसका मजा लिया हो, लेकिन जिन लोगों को नहीं पता वे यह रेसिपी सीख सकते हैं। मास्टर शेफ पंकज भदौरिया ने इस रेसिपी की डिटेल्स अपने सोशल मीडिया हैंडल पर शेयर की है। आइए आप भी इस रेसिपी को बनाना सीख लें।

इसे भी पढ़ें: झटपट तैयार करें चाइनीज डोसा, जानें आसान रेसिपी

बन डोसा बनाने का तरीका-

 

 

 

View this post on Instagram

A post shared by MasterChef Pankaj Bhadouria (@masterchefpankajbhadouria)

  • डोसा बनाने के लिए पहले चावल को अच्छी तरह से धोकर मेथी के साथ 4-5 घंटे के लिए भिगोकर रख दें। इससे चावल और मेथी नरम हो जाएंगी और आपको उन्हें पीसना आसान हो जाएगा।
  • पानी को निथारकर एक मुलायम पेस्ट बना लें। अब चावल के घोल को एक बड़े कटोरे में डालें।
  • इसके बाद पोहा, नारियल और पानी को मिलाकर स्मूथ घोल बनाएं और इसे चावल वाले कटोरे में डालें। अगर आपको लगे, तो इसमें पानी डालकर इसकी कंसिस्टेंसी को स्मूथ कर सकते हैं। इसे ढककर 8 घंटे के लिए गर्म जगह पर रख दें।
  • अब एक पैन में तेल गर्म करें। उसमें सरसों, उड़द दाल, मिर्च और करी पत्ते डालकर उन्हें चटकने दें। तड़के को बैटर पर डालें और अच्छी तरह मिलाएं। इसमें आखिर में नमक डालकर मिक्स करें।
  • इसके बाद, अप्पे पैन को गर्म करें और तेल से चिकना करें। पैन पर एक करछुल बैटर डालें। इसे ढककर 3 मिनट तक पकाएं। जब बेस सुनहरा भूरा हो जाए, तो डोसा पलट दें।
  • डोसा को दोनों तरफ से पकाएं और ध्यान रखें कि डोसा समान रूप से पकना चाहिए।
  • अब चटनी बनाने के लिए ब्लेंडर में कद्दूकस किया हुआ नारियल, भूनी हुई चना दाल, हरी मिर्च, अदरक, करी पत्ता और नमक डालें। थोड़ा पानी डालें और स्मूथ पीस लें।
  • एक छोटे पैन में तेल गरम करें। सरसों के दाने डालें और उन्हें चटकने दें। सूखी लाल मिर्च और करी पत्ता डालें। कुछ सेकंड के लिए भूनें। तैयार नारियल की चटनी पर तड़का डालें और अच्छी तरह मिलां।
  • बन डोसा के साथ तैयार की हुई चटनी सर्व करें।

इसे भी पढ़ें: दाल-चावल के बैटर से नहीं ब्रेड से बस 5 मिनट में बनाएं डोसा, जानें इंस्टेंट रेसिपी

इस नई रेसिपी को आप भी बनाकर जरूर देखिएगा और अपने अनुभव हमारे साथ शेयर जरूर करें। हमें उम्मीद है कि यह लेख आपको पसंद आया होगा। इसे लाइक करें और फेसबुक पर शेयर करें। ऐसे ही लेख पढ़ने के लिए जुड़े रहें हरजिंदगी के साथ। 

Image Credit: Freepik

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।