प्लास्टिक कप की तरह ही कागज के कप भी होते हैं खतरनाक, जानिए कुछ रोचक बातें

कई लोग प्लास्टिक कप के बदले अब कागज के कप का इस्तेमाल करते हैं। हालांकि यह आपके स्वास्थ्य के लिए कितना सही होता है हम आपको बताएंगे।   
Updated:- 2023-10-16, 17:57 IST
image

चाय पीने के लिए कई लोग प्लास्टिक कप या कागज के कप का इस्तेमाल करते हैं। हम सभी को पता है कि प्लास्टिक कप हमारे हेल्थ के लिए सही नहीं होता है। इसमें कई केमिकल होते हैं जोकि चाय या गर्म पानी के जरिए हमारे शरीर में चले जाते हैं। ऐसे में अब ज्यादातर लोग कागज के कप का इस्तेमाल करते हैं। 

क्या कागज के कप सुरक्षित है?

हाल ही में एक स्टडी सामने आई है जिसमें यह दावा किया जा रहा है कि पेपर से बने कप हेल्थ के लिए सही नहीं है। इतना ही नहीं, कहा जा रहा है कि पेपर से बने कप मिट्टी और नेचर को खराब कर सकते हैं। इसलिए हमें केवल प्लास्टिक कप ही नहीं बल्कि कागज के कप का भी इस्तेमाल नहीं करना चाहिए। 

स्वीडन में गोथेनबर्ग यूनिवर्सिटी का दावा

paper disposals are just as toxic as plastic cups

स्वीडन में गोथेनबर्ग यूनिवर्सिटी के शोधकर्ताओं ने यह दावा किया है कि डिस्पोजल कपों में मौजूद रसायन मच्छरों के लार्वा के विकास को काफी हद तक खराब करता है। इसी यूनिवर्सिटी के प्रोफेसर बेथानी कार्नी अल्मरोथ ने कहा है कि हमने जब प्लास्टिक कप को कुछ हफ्तों के लिए पानी में  छोड़ दिया तो देखा कि यह पानी में प्लास्टिक की तरह केमिकल उत्पन्न कर रहा है।

इसे भी पढ़ेंः Reuse Tips: क्या आपके बच्चे फेंक देते हैं पुराने कागज? जानें इस्तेमाल करने का तरीका

कागज के कप नहीं हैं सुरक्षित

ऐसे में अगर आपको ऐसा लगता है कि कागज के कप आपके लिए सेफ है तो आप तरीके से गलत हैं। इसे भी आपको हेल्थ से जुड़ी समस्या हो सकती हैं। कोशिश करें की कोई भी लिक्विड की चीजें पीने के लिए आप स्टील की ग्लास का इस्तेमाल करें। (दूध का खाली पैकेट है बड़े काम की चीज)

इसे भी पढ़ेंः टूटे हुए कप को ऐसे करें रियूज

अगर हमारी स्टोरी से जुड़े आपके कुछ सवाल हैं, तो वो आप हमें आर्टिकल के नीचे दिए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे। अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी से।

 

Image Credit: Freepik

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।