Sat Sep 12, 2026 | Updated 03:07 AM IST

10 Minute Breakfast Recipe: सूजी और पोहा मिक्स करके झटपट 10 मिनट में बन जाएगा यह हेल्दी नाश्ता

सुबह के समय नहीं है ज्यादा टाइम तो 10 मिनट में बन जाएगी यह ब्रेकफास्ट रेसिपी। जानें इसे बनाने के आसान स्टेप्स और करें हेल्दी ब्रेकफास्ट से अपने दिन कीई शुरुआत।
Updated:- 2024-09-17, 00:53 IST
image

नाश्ते के लिए अक्सर हमारे पास ज्यादा समय नहीं होता है और इसी वजह से हम सेहत पर ध्यान न देकर कुछ भी जल्दबाजी में बनाकर खा लेते हैं या बाहर से आर्डर कर लेते हैं। वहीं सेहतमंद रहने के लिए डाइट का ख्याल रखना बेहद जरूरी होता है।
बता दें कि आप केवल 10 मिनट के अंदर हेल्दी नाश्ता बना सकती हैं। इसके लिए आप सूजी और पोहे की मदद ले सकते हैं। तो आइये जानते हैं हेल्दी नाश्ता बनाने के आसान टिप्स ताकि ऑफिस जाना हो या बच्चों के लिए झटपट नाश्ता बनाने के लिए आप कंफ्यूज न होने पाए।

Poha And Sooji Recipe Recipe Card

पोहा और सूजी से बनी ब्रेकफास्ट रेसिपी

Vegetarian Recipe
Total Time: 15 min
Prep Time: 5 min
Cook Time: 10 min
Servings: 2
Level: Medium
Course: Breakfast
Calories: 150
Cuisine: Indian
Author: Samridhi Breja

Ingredients

  • आधा कप सूजी
  • 2 कप पोहा
  • 1 चुटकी चीनी
  • कुकिंग ऑयल
  • आधा चम्मच जीरा
  • स्वाद अनुसार नमक
  • बारीक मिर्ची
  • शिमला मिर्च
  • गाजर
  • बेकिंग सोडा
  • टमाटर
  • 2 से 3 चम्मच दही

Step

  1. Step 1:

    सबसे पहले एक ग्राइंडर में सूजी, दही, पोहा डालकर अच्छी तरह ग्राइंड करके पेस्ट तैयार करें।

  2. Step 2:

    इसके बाद इस पेस्ट को बाउल में डालकर अपनी पसंद की सब्जियां, नमक और मसाले डालें।

  3. Step 3:

    अब इस बैटर को मिक्स करने के बाद एक बर्तन में तेल लगाकर इसे स्टीम करें।

  4. Step 4:

    स्टीम करने के बाद इसे आप तवे में हल्का सा फ्राई कर लें।

  5. Step 5:

    फ्राई करने के बाद यह खाने के लिए बिल्कुल तैयार है।

  6. Step 6:

    इसे आप अपनी पसंद की चटनी के साथ में परोस सकती हैं और स्वाद के साथ-साथ सेहत का भी ख्याल रख सकती हैं।

सूजी और पोहे से हेल्दी नाश्ता बनाने के स्टेप्स क्या हैं?

poha recipe in 10 minutes

  • सबसे पहले ग्राइंडर में आधा कप सूजी, 2 चम्मच पोहा, 2 चम्मच दही और 1 चुटकी चीनी के साथ थोड़ा सा पानी डालकर पेस्ट तैयार कर लेंगे। पेस्ट को थोड़ा गाड़ा ही रखें।
  • इस पेस्ट को एक बाउल में शिफ्ट कर लेंगे और थोड़ा सा पानी मिला देंगे। इसमें 2 से 3 बूंद कुकिंग ऑयल, आधा चम्मच जीरा, स्वाद अनुसार नमक, 1 हरी मिर्च डालकर सभी चीजों को मिक्स कर लेंगे।
  • अब इसमें डालेंगे बारीक कटी हुई सब्जियां जैसे 1 टमाटर,1 शिमला मिर्च, 1 गाजर और आप चाहें तो अपनी पसंद से कोई भी सब्जी डाल सकती हैं। इन सभी को मिक्स करते हुए साथ में थोड़ा सा बेकिंग सोडा डालें।
  • इन सभी को अच्छी तरह से मिक्स करने के बाद में एक बर्तन में ब्रश की मदद से हल्का सा तेल लगा लेंगे और इस बैटर को धीरे-धीरे बर्तन में शिफ्ट करेंगे। बैटर को सही तरीके से सेट कर लें।
  • इस बैटर को अब हमें स्टीम करना है और इसके लिए एक बड़े बर्तन में पानी को गर्म करेंगे और बैटर वाले बर्तन को इसमें रख देंगे। ध्यान रहे कि पानी बैटर वाले बर्तन के अंदर न जाने पाए।
  • इसके बाद 5 से 7 मिनट तक बैटर को पकने देंगे और ऊपर से थोड़ा सा मिर्ची पाउडर फैला कर डालेंगे। इसे आप तवे पर जरा सा तेल डालकर हल्का सा फ्राई करें। पकने के बाद इसे आप छोटे-छोटे पीस में काट लें।
  • लीजिये आपका यह हेल्दी नाश्ता खाने के लिए बिल्कुल तैयार है। इसे आप अपनी पसंद की सॉस या चटनी के साथ में परोस लें और खाने का मजा ले सकते हैं।

इसे भी पढ़ें: नाश्ते में खाना है हेल्दी, तो झटपट बनाएं पोहा चीला

अगर आपको ये ब्रेकफास्ट रेसिपी पसंद आई हों, तो इस आर्टिकल को शेयर करना न भूलें। साथ ही, इस आर्टिकल पर अपनी राय हमें उपर दिए गए कमेंट सेक्शन में जरूर बताएं। ऐसे अन्य आर्टिकल पढ़ने के लिए हरजिंदगी को फॉलो करें।
Image Credit: mrcook,

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।