खाना बनाने के लिए बर्तनों का इस्तेमाल किया जाता है। कई बार बर्तन में खाना जल जाता है। खाना बनाने और खाने के लिए तांबे से लेकर एल्युमिनियम के बर्तनों का उपयोग किया जाता है। एल्युमिनियम के बर्तन को हमेशा नया बनाए रखना बेहद मुश्किल होता है। खासतौर पर एल्युमिनियम के बर्तन जलने के कारण काले पड़ जाते हैं।
एल्युमिनियम के बर्तन को साफ और चमकदार बनाए रखने के लिए घरेलू नुस्खे आजमा सकती हैं। चलिए जानते हैं किन चीजों की मदद से बर्तन साफ किए जा सकते हैं।
डिश सोप से बर्तन साफ किए जाते हैं। अगर एल्युमिनियम के बर्तन गंदे हो गए हैं, तो इन्हें साफ करने के डिश सोप का उपयोग करें। एल्युमिनियम के बर्तन को साफ करने के लिए डिश सोप का इस्तेमाल करने से फायदा होगा। बर्तन को साफ करने के लिए थोड़ा-सा डिश सोप डालें। अब इसमें थोड़ा-सा नमक छिड़क लें। स्पॉन्ज की मदद से बर्तन को साफ करें।
कढ़ाही में पानी डालें। अब इसमें 1 चम्मच नमक और 2 चम्मच डिटर्जेंट पाउडर डालें। आखिर में एक नींबू का रस निचोड़ लें। पानी को 5 मिनट तक उबलने दें। कुछ ही देर में बर्तन पर जमी गंदगी साफ हो जाएगी और काला पड़ा बर्तन साफ हो जाएगा। (किचन को साफ कैसे रखें)
इसे भी पढ़ें: किचन की 3 सामग्रियों से लौटेगी जले हुए बर्तनों की चमक, आप भी आजमाकर देखें
पकौड़े से लेकर सैंडविच के स्वाद को बढ़ाने के लिए सॉस का इस्तेमाल किया जाता है। क्या आप जानते हैं कि कैचप की मदद से सफाई की जा सकती है? शायद नहीं, लेकिन यह सच है। सॉस में एसिड पाया जाता है, जिससे चीजें साफ की जाती है।
यह विडियो भी देखें
इसे भी पढ़ें: बर्तन धोने से जुड़े ये 5 हैक्स बनाएंगे आपकी जिंदगी को आसान
एल्युमिनियम के बर्तन में खाना बनाया जाता है। अक्सर जल्दबाजी के कारण खाना जल जाता है, जिससे बर्तन पर दाग लग जाते हैं। एल्युमिनिय के बर्तन को साफ और चमकाने के लिए बेकिंग सोडा का उपयोग कर सकती हैं। बेकिंग सोडा का इस्तेमाल क्लीनिंग के लिए बेहद असरदार उपाय है। (जली हुई कढ़ाही को साफ कैसे करें)
उम्मीद है कि आपको हमारा यह आर्टिकल पसंद आया होगा। इसी तरह के अन्य आर्टिकल पढ़ने के लिए हमें कमेंट कर जरूर बताएं और जुड़े रहें हमारी वेबसाइट हरजिंदगी के साथ।
Image Credit: Freepik
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।