DIY Kitchen Hacks: किचन हमारे घर का बेहद महत्वपूर्ण हिस्सा होता है। इसका सीधा संबंध हमारी सेहत से जुड़ा होता है। जिसके चलते हमें इस जगह की साफ-सफाई का बहुत ध्यान देना पड़ता है। अन्यथा हम बीमार पड़ सकते हैं। जिसके चलते किचन की हर एक चीज की क्लीनिंग बेहद जरूरी होती है। वहीं जिस जगह सुबह-शाम खाना पक रहा है वहां गंदगी होना भी लाजमी है। अक्सर आपने देखा होगा कुकिंग करते वक्त जब हम किसी डिश को फ्राई या ज्यादा ऑयल में पकाते हैं तो बर्तनों में चिकट जिद्दी चिकनाई जम जाती है। ऐसे में उनको साफ करने के बाद भी नहीं हटती है। इसके अलावा कभी तो ऐसा होता है डिश वॉश और पानी से साफ करने के बाद भी बर्तनों पर चिकनाई के दाग लगे रह जाते हैं। ऐसे में अब सोचना पड़ता है आखिर इन्हें कैसे साफ किया जाए ताकि बर्तनों की चमक वापिस आ जाए।
अगर आपके साथ भी इसी तरह की दिक्कत होती है तो आज हम आपके लिए एक सस्ता और आसान सोल्यूशन लेकर आए हैं। जिसकी मदद से आप बिना पानी के अपने बर्तनों की चिकनाई का सफाया कर सकती हैं। इसके लिए आपको ज्यादा पैसा भी खर्च नहीं करना पड़ेगा और न ही इसको करने में मेहनत लगेगी। बर्तनों का चिकनापन साफ करने की यह ट्रिक सोशल मीडिया पर भी काफी वायरल हो रही है। आइए इस लेख में जान लेते हैं किस एक सफेद पाउडर की मदद से आप बिना किसी झंझट के बर्तनों से ऑयल को हटा सकती हैं।
बर्तनों पर जमी चिकनाई ऐसे करें साफ
आवश्यक सामग्री
- लोहे का स्क्रबर
- टेलकम पाउडर
- नींबू का रस
- गर्म पानी
साफ करने का तरीका
- इसके लिए आपको सबसे पहले बर्तन को थोड़े गर्म पानी से साफ कर लेना है।
- अब आप इस बर्तन पर अपनी मेकअप किट में रखा टेलकम पाउडर छिड़कें।
- बर्तन पर जहां भी चिकनाई दिख रही है आप पाउडर को उस जगह पर अच्छी तरह लगा दें।
- करीब 5 मिनट तक इसे ऐसे ही लगा रहने देना है।
- अब आप हाथ की मदद से पाउडर को रगड़ते हुए हटाएं।
- फिर आपको लोहे वाला स्क्रबर में डिश वॉश और नींबू का रस लेकर उससे बर्तनों को साफ करना है।
- इसके बाद आप बर्तन को नार्मल पानी से नल के नीचे लगाकर साफ करें।
- आप देखेंगे बर्तन पर जमा जिद्दी चिकनाई एकदम साफ हो चुकी होगी।
बर्तनों से चिकनाई साफ करने के अन्य टिप्स
- आप गेहूं के आटे की मदद से भी बर्तनों की पर जमा चिकनाई को साफ कर सकती हैं।
- इसके अलावा नमक भी बर्तनों से चिकनाई हटाने में मदद करता है।
- आटे की भूसी को बर्तनों की चिकनाई वाली जगह पर डालें और थोड़ी देर बाद हटा दें। इससे भी चिकनापन हट जाता है।
इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय भी आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही, अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो, तो इसे शेयर जरूर करें। इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हर जिन्दगी के साथ।
Image Credit: Freepik/Shutterstock
HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों