herzindagi
utensils cleaning liquid

Utensils Scrubber: किस बर्तन के लिए कौन सा स्क्रबर है सही? जानें

कही आप भी तो गलत स्क्रबर का नहीं कर रहे है इस्तेमाल, चलिए जानते हैं कौन सा स्क्रबर आपके बर्तन के लिए सही हैं। 
Editorial
Updated:- 2022-10-06, 10:44 IST

बर्तन धोने का स्क्रबर कई प्रकार के होते है। बता दें कि स्क्रबर हमें बर्तन के हिसाब से यूज करना चाहिए। आज के इस आर्टिकल में हम आपको बताने वाले है कि कौन सा स्क्रबर आपके बर्तन के लिए परफेक्ट है।

गलत चुना हुआ स्क्रबर आपके बर्तन को भी खराब कर सकता है। ऐसे में जब भी आप स्क्रबर लेते है उसका इस्तमाल सभी बर्तन पर ना करें। पहले परख लें कि वह आपके बर्तन को खराब तो नहीं करेंगा। आमतौर पर लोग किचन में एक या दो तरह के ही बर्तन धोने का स्क्रबर का इस्तेमाल करते हैं और इन्हीं से वे किचन के सारे बर्तनों को धोते भी हैं।

स्क्रबर आपको बीमार भी कर सकता है

hard utensil scrubber

बर्तन का इस्तेमाल हमारे घर में काफी ज्यादा होता है। ऐसे में सही स्क्रबर को चुनना काफीजरूरी है, ऐसा इसलिए क्योंकि स्क्रबर आपको बीमार कर भी कर सकता है। स्क्रबर में मौजूद बैक्टीरिया सेहत के लिए काफी खराब होता है।

बर्तनों के प्रकार के अनुसार चुनें बर्तन धोने का स्क्रबर

आमतौर पर आपके किचन में स्टील, प्लास्टिक, लकड़ी, तांबा, कांच जैसे विभिन्न धातुओं से बने बर्तन होंते है। जिनका इस्तेमाल आप अलग-अलग तरह के पकवान बनाने और खाना परोसने के लिए करते होंगे। इसी तरह इन अलग-अलग प्रकार के बर्तनों को स्वच्छ रखने और धोने के लिए अलग-अलग प्रकार के बर्तन धोने वाला जूना इस्तेमाल करना चाहिए।

लोहे के बर्तन

लोहे के बर्तन पानी के संपर्क में आने से इनमें जंग लगने लगते हैं। लोहे के बर्तन साफ करने के लिए आप हमेशा कठोर ब्रश वाले स्पंज का चुनाव करें।

इसे भी पढ़ें-सभी तरह के बर्तनों से जला हुआ खाना हटाने के 4 आसान टिप्स

स्टील के बर्तन

स्टील के बर्तन में भी कई बार जंग लग जाता है ऐसे में आप विशेष ध्यान रखें कि सॉफ्ट स्पंज या स्क्रबर का चुनाव ना ही करें तो ज्यादा बेहतर होगा। इसके लिए आपको कठोर ब्रश वाले स्क्रबर ही रखना होगा।

यह विडियो भी देखें

प्लास्टिक के बर्तन

पानी की बोतल हो या लंच बॉक्स। इसके लिए लोगों की अधिकतर पसंद प्लास्टिक के बर्तन ही होते हैं। जो अलग-अलग डिजाइनों और अलग-अलग क्वालिटी में मार्केट में उपलब्ध हैं। प्लास्टिक के बर्तन के लिए के लिए आप सॉफ्ट स्पंज बेस्ट स्क्रबर का इस्तेमाल कर सकते हैं। यह आपके बर्तन को खराब नहीं होने देगा।

इसे भी पढ़ें-नॉन-स्टिक पैन को साफ करने और इसकी चमक बनाएं रखने के लिए अपनाएं ये 4 टिप्‍स

एलुमिनियम, पीतल और स्टील के बर्तन

एल्युमिनियम के बर्तन का इस्तेमाल सबसे ज्यादा खाना बनाने के लिए किया जाता है। ऐसे में एल्युमिनियम के बर्तन बार-बार साफ करने से बहुत जल्दी घिस भी जाते हैं। जिससे एल्युमिनियम के बर्तन बहुत जल्दी खराब तो होते ही हैं, साथ ही उनकी परत खाने में भी मिक्स हो सकती है। इस तरह के बर्तन साफ करने के लिए आप हार्ड स्पंज वाले स्क्रबर का इस्तेमाल कर सकते हैं।

अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें व इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।