हम सभी अपनी किचन में डिशवॉशिंग लिक्विड का स्टॉक अवश्य रखते हैं। लेकिन कभी-कभी ऐसा होता है कि किचन में डिशवॉशिंग लिक्विड खत्म हो जाता है और अगर बर्तनों की सफाई करनी हो तो तुरंत मार्केट जाना संभव नहीं होता है। हालांकि, इस स्थिति में आपको परेशान होने की जरूरत नहीं है। ऐसी कई चीजें होती हैं जो बर्तनों की सफाई में आपकी मदद कर सकती हैं।
इतना ही नहीं, अगर आप चाहें तो इमरजेंसी में खुद घर पर भी डिशवॉशिंग पेस्ट को तैयार कर सकती हैं और उसका इस्तेमाल कर सकती हैं। इसे घर में मौजूद कुछ आइटम्स की मदद से तैयार किया जा सकता है। तो चलिए आज इस लेख में हम आपको कुछ ऐसी चीजों के बारे में बता रहे हैं, जिन्हें आप डिशवॉशिंग लिक्विड खत्म होने पर भी इस्तेमाल कर सकती हैं और बिना किसी परेशानी के बर्तनों की सफाई कर सकती हैं-
बर्तनों के लिए बनाएं क्लीनर
बर्तनों की सफाई के लिए आप घर पर ही एक इंस्टेंट क्लीनर बनाकर उसका इस्तेमाल कर सकती है। आपको बस इतना करना है कि आप एक कप पानी को गर्म करें। अब आप इसमें दो चम्मच नमक और 1 नींबू को निचोड़ें।
इसे अच्छी तरह मिलाएं और फिर आप इस मिश्रण को बर्तनों पर डालकर उसे अच्छी तरह साफ करें। नमक और नींबू दोनों को अगर मिक्स किया जाता है तो ऐसे में बर्तनों से स्मेल व गंदगी को दूर करने में मदद मिलती है।
इसे भी पढ़ें:घर की सफ़ाई करना लगता है मुश्किल तो ये टिप्स आएंगे आपके काम
लकड़ी की राख आएगी काम
यह एक नेचुरल डिश क्लीनर है और लंबे समय से इसका इस्तेमाल बर्तनों की क्लीनिंग के लिए किया जाता रहा है। यहां तक कि जब बर्तनों को साफ करने के लिए डिशवॉशिंग लिक्विड नहीं थे, तब हर घर में राख से बर्तनों को क्लीन किया जाता था।(घर की सफाई के लिए चुटकियों में बनाएं नेचुरल क्लीनिंग प्रोडक्ट्स)
राख ना केवल बर्तनों की सफाई करती है, बल्कि इससे स्मेल व कीटाणु से भी छुटकारा मिलता है। इसके लिए आप पहले बर्तनों को पानी से साफ करें। इसके बाद आप लकड़ी की राख और गर्म पानी की मदद से बर्तनों को क्लीन करें।
बेकिंग सोडा और नींबू का इस्तेमाल
बेकिंग सोडा को एक बेहतरीन क्लीनर के रूप में देखा जाता है। आप इसकी मदद से अपने बर्तनों की सफाई कर सकती हैं। इसके लिए आप एक बाउल में 2-3 चम्मच बेकिंग सोडा डालें। अब इसमें नींबू का रस निचोड़कर अच्छी तरह मिक्स करें।( क्लिनिंग टिप्स: प्लास्टिक के बर्तनों में लगे दाग और आने वाली महक को ऐसे करें गायब)
अब आप एक स्पंज को तैयार मिश्रण में डिप करें और फिर स्पंज की सहायता से बर्तनों की सफाई करें। सोडा और नींबू का कॉम्बिनेशन बर्तनों से ग्रीस और गंध दोनों को हटाने में मदद करेगा।
इसे भी पढ़ें: किचन को कैसे रखें साफ, जानें 5 आसान टिप्स
सिरका
आपको शायद पता ना हो, लेकिन सिरका भी बर्तनों की सफाई में मददगार हो सकता है। इसके लिए आपको बस इतना करना है कि आप एक कप पानी में 4-5 बड़े चम्मच सिरका डालकर मिक्स करें। आप इन्हें स्प्रे बोतल में डालें और सभी बर्तनों पर स्प्रे करें। कुछ मिनटों के लिए इन्हें ऐसे ही छोड़ दें। इसके बाद आप स्पंज और गर्म पानी का उपयोग करके बर्तनों की सफाई करें।
तो अब आप भी इन चीजों की मदद से डिशवॉशिंग लिक्विड के बिना ही बर्तनों की सफाई करें।
इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय भी आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही, अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें व इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।
Image Credit- freepik
HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों