किचन की अलमारियों में कॉकरोच की फौज ने जमा लिया है डेरा, ये 2 चीज डालते ही भागेंगे जान बचाकर

How to get rid of cockroaches in kitchen cabinets: यदि आपके भी किचन की कैबिनेट में कॉकरोच ने अपना डेरा जमा लिया है और हर उपाय कर लेने के बावजूद वो जाने के नाम नहीं ले रहे हैं, तो आज हम आपको एक कुछ आसान घरेलू नुस्खे बताने जा रहे हैं। जिनको आप भी आजमाकर कैबिनेट से कॉकरोच और अन्य कीड़े-मकौड़ों का सफाया कर सकती हैं।
home remedies for cockroches

किचन में अक्सर कहीं न कहीं से चींटी, कॉकरोच और मक्खियां अपना कब्जा कर ही लेती हैं। इसकी वजह भी आप सभी जानते हैं, रसोई में खाने-पीने की तरह-तरह की चीजें होती हैं। जिसके चलते अगर वो गलती से किसी जगह फैल जाएं तो उस जगह परतुरंत चींटियां और मक्खियां आने लगती हैं। इसके अलावा अक्सर अपने देखा होगा बारिश के मौसम में या कुछ घरों में सीलन की वजह से किचन कैबिनेट में कॉकरोच अपना घर बनाने लगते हैं। यह कॉकरोच कैबिनेट में रखे बर्तन और खाने-पीने की चीजों को दूषित करते हैं। ऐसे में इनको जल्द से जल्द भगाना बहुत जरूरी होता है। यह कैबिनेट में रखी हर चीज पर बैठते है और यदि गलती से हम इन चीजों को बिना वॉश करें यूज भी कर लेती हैं, तो आप आपके बीमार होने का खतरा भी बढ़ जाता है।

वहीं अब इनको भगाने के लिए हम मार्केट में मिलने वाली कीटनाशक दवाओं का भी इस्तेमाल नहीं कर सकते हैं। यदि आपकी भी किचन में बनी कैबिनेट में कॉकरोच ने डेरा जमा लिया है और आपको उनसे परेशान हो चुकी हैं, तो आज हम आपके लिए एक दो ऐसी चीज लेकर आए हैं, जो कि आपकी किचन में बनी कैबिनेट में जमा कॉकरोच को भगाने के बेहद काम आएंगी। यह घरेलू तरीका आपको इस समस्या से छुटकारा दिला सकता है। आइए जान लेते हैं क्या है वो चीजें और किस तरह आपको इनका इस्तेमाल कैबिनेट में मौजूद कॉकरोच को भगाने के लिए करना है।

इन 2 घरेलू उपाय से भगाएं कॉकरोच (Home remedies to remove cockroaches in kitchen)

HOME REMEDIES to remove cockroches

बनाएं होममेड स्प्रे (पहला तरीका)

homemade cockroach spray

आवश्यक सामग्री

  • हल्दी पाउडर
  • नीम का तेल
  • कलौंजी
  • लौंग

बनाने का तरीका

  • इसके लिए आपको एक बर्तन में पानी गर्म करना है।
  • अब आप इसमें हल्दी पाउडर मिक्स करें।
  • इसके बाद नीम का तेल, लौंग और कलौंजी भी डालकर पानी खौला लें।
  • फिर आपको इस पानी को ठंडा करके छान लें।
  • इस पानी को आप स्प्रे बोतल में भरें।
  • अब इसको वहां स्प्रे करें जहां कॉकरोच आते हों और इनके बिलों में भी छिड़काव करें।
  • इन सभी चीजों की तीखी स्मेल से सभी कॉकरोच का जड़ से सफाया हो जाएगा।

बनाएं कीटनाशक गोलियां (दूसरा तरीका)

1

आवश्यक सामग्री

बनाने का तरीका

  • सबसे पहले आपको एक प्लेट में गेहूं का आटा लेना है।
  • अब आप इसमें एक चम्मच बोरिक एसिड और बेकिंग सोडा डालकर मिक्स करें।
  • फिर इसमें आपको दालचीनी का पाउडर पीसकर मिलाना है।
  • अब सरसों का तेल और पानी डालकर इस आटा गूंथ लें।
  • आटा माड़ लेने के बाद आपको इसकी छोटी-छोटी गोलियां बना लेनी हैं।
  • इनको अब आप अपनी किचन कैबिनेट में कॉकरोच के बिल और किनारों पर रख सकती हैं।
  • इन्हें खाकर कॉकरोच मर जाएंगे और तेज स्मेल से वापिस आएंगे भी नहीं।

इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय भी आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही, अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो, तो इसे शेयर जरूर करें। इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हर जिन्दगी के साथ।

Image Credit: Freepik/Meta AI

HzLogo

HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!

GET APP

FAQ

  • किचन कैबिनेट के कॉकरोच को कैसे भगाएं?

    किचन कैबिनेट के कॉकरोच भगाने के लिए आप बोरिक पाउडर, एसिड और बेकिंग सोडा का घोल बनाकर उसे स्प्रे बोतल में भरकर छिडक दें।
  • किचन से कॉकरोच भगाने के घरेलू उपाय?

    आप किचन में जिस जगह भी कॉकरोच आते हों वहां पर लौंग और दालचीनी या तेजपत्ते के टुकड़े पोटली में बांधकर रख दें।