फटे हुए दूध से बहुत बना लिया पनीर , अब इन 3 अलग-अलग तरीकों से करें रसोई में यूज

फटे हुए दूध को अक्सर बेकार समझकर फेंक दिया जाता है, लेकिन इससे सिर्फ पनीर ही नहीं, बल्कि और भी कई स्वादिष्ट और उपयोगी चीजें बनाई जा सकती हैं। आइए जानते हैं फटे हुए दूध को रसोई में 4 अलग-अलग तरीकों से कैसे इस्तेमाल कर सकते हैं।
image

Curdled Milk Recipes: दूध को सही समय पर गर्म न करने या सही से स्टोर न करने पर खराब हो जाता है। अब ऐसे में अधिकतर महिलाएं इसे बेकार समझकर फेंक देती हैं। वहीं अगर दूध से अजीब तरह की स्मेल नहीं आ रही हैं, तो उसका पनीर बना देते हैं। लेकिन एक डिश बनाकर हम सभी कई बार इतना बोर हो जाते हैं, कि मन में आता है कि आखिर कितनी बार पनीर बनाया जाए। लेकिन क्या आपको पता है कि आप फटे हुए दूध को पनीर के अलावा रसोई में अलग-अलग तरीके से यूज कर सकती हैं। अगर आपके घर में भी बार-बार दूध फट रहा है, तो बता दें कि आप इसका इस्तेमाल नई डिशेज बनाने में कर सकती हैं। इस लेख में आज हम आपको फटे हुए दूध के 4 अनोखे इस्तेमाल बताने जा रही हूं,जिसे जानने के बाद आप खुश हो जाएंगी।

बनाएं पनीर टोस्ट बाइट्स

Curdled milk snacks

फटे हुए दूध से बने छेना से पानी निकालकर उसे कुछ देर के लिए छोड़ दें। अब इसमें नमक, चिली फ्लेक्स, हरा धनिया और थोड़ा चीज डालकर अच्छे से मिक्स करें। अब इसे ब्रेड स्लाइस पर फैलाकर टोस्ट करें या तवे पर क्रिस्पी सेकें। बच्चों को ये पनीर टेस्टी बाइट्स बेहद पसंद आएंगे।

फटे हुए दूध से बनाएं पकोड़े

curdled milk pakoda making tips

फटे हुए दूध से छेना को छानकर अलग करें। अब इसमें प्याज, मिर्च, हरा धनिया, बेसन, गरम मसाला, जीरा मसाला, धनिया पाउडर और हल्दी पाउडर डालकर अच्छे से मिक्स करें। अब इसे अच्छे से मिक्स करके बॉल बनाकर गर्म तेल में तलकर निकालें। अब आप इन पकौड़े को चटनी के साथ खा सकती हैं। साथ ही इन पकौड़े से कोफ्ता बनाकर तैयार कर सकती हैं।

फटे हुए दूध से बनाएं उत्तपम

फटे हुए दूध से उत्तपम बनाने के लिए चावल और उड़द दाल को 6 घंटे भिगोकर पीस लें। अब इन दोनों चीजों को अच्छे से धुलकर बैटर बनाएं। दूसरी तरफ फटे हुए दूध से पानी निकालकर छेना को अलग कर लें। अब तैयार बैटर में निकाला हुआ छेना, हरी मिर्च, हरा धनिया और नमक मिलाएं। तवे को गर्म करें, थोड़ा तेल लगाएं। बैटर को तवे पर मोटा फैलाएं और मध्यम आंच पर दोनों तरफ से सुनहरा होने तक सेकें। ऊपर से घी लगाएं और गरमा गरम उत्तपम को सांभर या हरी चटनी के साथ परोसें।

इसे भी पढ़ें-Curdled Milk Snacks: फटे हुए दूध से बनाएं ये 2 टेस्टी चटपटे स्नैक्स, हर कोई रह जाएगा हैरान

इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय भी आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही,अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें। इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हर जिन्दगी के साथ

Image credit-Freepik

HzLogo

HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!

GET APP