उड़द की दाल खरीदते वक्त इन बातों का रखें खास ध्यान,नहीं बनेंगे बेवकूफ

दाल मखनी से लेकर इडली डोसा तक उड़द दाल का इस्तेमाल रसोई में कई तरह के व्यंजन बनाने के लिए किए जाते हैं। यदि आपको उड़द दाल खरीदने में किसी प्रकार की परेशानी होती है तो हमने कुछ टिप्स बताए हैं। <div>&nbsp;</div>
Updated:- 2023-06-10, 17:09 IST
urad dal buying

आमतौर पर उड़द दाल का इस्तेमाल दक्षिण भारतीय व्यंजनों में किया जाता है। इसे ब्लैक ग्राम के नाम से भी जाना जाता है। दक्षिण भारतीय व्यंजनों के अलावा, इसका इस्तेमाल विभिन्न तरह की डिशेज बनाने के लिए भी किया जाता है। उड़द की दाल पौष्टिक और प्रोटीन से भरपूर होती है,। लोग इसे दाल, साबुत और आटे के रूप में इस्तेमाल करते हैं।

भारत में उड़द की दाल को कई नामों से जाना जाता है, जैसे काली दाल, माशा दाल, मैश की दाल, उलूंडू परुप्पु, उरुद दाल आदि। उड़द की दाल सफेद इंटीरियर या दाल और काली छिलके वाली होती है। बाजार में आपको दो तरह की दाल मिलेगी- एक छिलके वाली और दूसरी बिना छिलके वाली। अच्छी क्वालटी के उड़द की दाल खरीदते वक्त बहुत-से लोगों को परेशानी होती है, ऐसे में उनकी परेशानी को दूर करने के लिए हम कुछ टिप्स लेकर आए हैं। इन टिप्स की मदद से आप बिना परेशानी  दाल खरीद सकते हैं।

गुणवत्ता की जांच करें

urad dal buy, black urad dal recipe

हाथ में लेकर देख  लें कि कहीं दाल में ज्यादा मलबे, पत्थर और गंदगी तो नहीं  है। हो सके तो पैकेट वाली दाल लें या जिसकी क्वालिटी अच्छी हो ऐसी दाल ले सकते हैं।

छिलके वाली दाल 

उड़द की दाल को आप छिलके वाली लेते हैं, तो ये व्यंजनों को परफेक्ट स्वाद देती है। यह  दाल छिलके वाली और बिना छिलके वाली आती है। ऐसे में छिलके वाली दाल खरीदें, ये ज्यादा स्टिकी और डिशेज बनाने के लिए बढ़िया होते हैं। बहुत से लोगों को छिलका निकालने में परेशानी होती है, इसलिए वे बिना छिलके वाली उड़द दाल खरीदना पसंद करते हैं। (दाल मखानी रेसिपी)

साफ-सुथरी बिना कचरे वाली

split black urad dal recipe

कई बार ऐसा होता है कि विक्रेता उड़द के छिलके वाली दाल में कंकड़ और छिलके (छिलके और डंठल की रेसिपी) डाल देते हैं, ताकि वजन बढ़ जाए। इसलिए दाल लेते वक्त ध्यान दें कि कहीं कचड़ा और छिलका ज्यादा तो नहीं है।

इसे भी पढ़ें: बचे हुए अचार के तेल और मसालों को ऐसे कर सकते हैं रियूज 

रंग 

उड़द दाल के रंग पर भी ध्यान दें। विक्रेता कई बार उड़द की दाल को पॉलिश करके भी बेचते हैं। पॉलिश वाले दाल का रंग ज्यादा काला और सफेद हिस्से में हल्का कालापन दिखेगा। जब आप उड़द दाल (उड़द दाल रेसिपी) को धोते हैं, तो धोने पर भी पानी काला होगा।

पैकेजिंग 

urad dal buying tips in hindi

दाल खरीदने से पहले देखें कि पैकिंग कैसी हुई है। उड़द दाल की पैकिंग क्वालिटी अगर खराब है, तो दाल के खराब होने की संभावना ज्यादा होती है।

इसे भी पढ़ें: पानी भरने के लिए इन बर्तनों का किया जाता था इस्तेमाल, जानिए इनके बारे में

 

दिए गए टिप्स की मदद से आप अच्छी क्वालिटी की उड़द दाल की पहचान कर सकते हैं। ये टिप्स पसंद आए हों, तो हमें कमेंट कर बताएं। इस लेख को लाइक और शेयर करें और ऐसे ही लेख पढ़ते रहने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी के साथ।

Image Credit- pixabay and herzindagi

 

 

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।