Fri Sep 11, 2026 | Updated 10:14 PM IST

Skin care home remedy : स्किन के लिए कैसे फायदेमंद है चावल का आटा, एक्सपर्ट से जानें इस्तेमाल करने का तरीका

इस आर्टिकल में हम अको एक्सपर्ट की मदद से इस बात की जानकारी देने जा रहे हैं कि चेहरे पर किस तरह से चावल के आटे का इस्तेमाल किया जा सकता है।
Updated:- 2024-06-06, 15:49 IST
benefits of rice flour for skin care

चेहरे का ग्लो बना रहे और स्किन से जुडी कोई भी समस्या न हो इसके लिए महिलाएं कई सारे उपाय करती हैं साथ ही कई सारे प्रोडक्ट्स का भी इस्तेमाल करती हैं। चेहरे पर इस्तेमाल किए जाने वाले प्रोडक्ट्स जहां महंगे होते हैं तो वहीं इन प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल बंद करने के बाद स्किन का ग्लो कम हो जाता है साथ ही स्किन से जुड़ी समस्या दोबारा शुरू हो जाती हैं। लेकिन अब आप सस्ते में चेहरे की सुंदरता बनाए रख सकते हैं और इसके लिए महिलाएं चावल के आटे  का इस्तेमाल किय जा सकता है। वहीं चावल के आटा को चेहरे से जुड़ी समस्या भी कम हो सकती है। चेहरे पर किस तरह  चावल के आटे का इस्तेमाल करें इसके लिए  हमने ब्यूटी एक्सपर्ट रेनू माहेश्वरी से बात की और उन्होंने हमें बताया कि किस तरह से चावल के आटे का इस्तेमाल चेहरे पर किया जा सकता है।

स्किन के फायदेमंद है चावल का आटा

using rice flour on face

चावल के आटे में कई सारे गुण होते हैं और ये सभी गुण सहेत के साथ चेहरे के लिए भी फायदेमंद हैं। चावल के आटे की मदद से जहां स्किन से जुड़ी कई समस्या से निजात पाया जा सकता है।  तो वहीं  चावल का आटा पिंपल्स और दाग-धब्बों की समस्या कम कर सकता है। वहीं चावल का आटा स्किन पर ग्लो लाने का काम भी करता है।

एक्सपर्ट के अनुसार,  चावल का आटे को दही और शहद के साथ भी इस्तेमाल किया जा सकता है। दही और शहद में भी कई सारे गुण होते हैं जो चेहरे के फायदेमंद हैं। वहीं तीनों चीजों का इस्तेमाल चेहरे पर किया जा सकता है।

इसे भी पढ़ें-Face Care Tips: त्वचा दिखेगी जवां और चेहरे पर रहेगा नूर, जानें हेल्दी ग्लोइंग स्किन पाने के टिप्स

सामग्री

  • चावल का आटा
  • 2 बड़े चम्मच दही
  • 1 चम्मच शहद

rice flour for glowing skin

इस तरह करें इस्तेमाल

  • चावल के आटे को पानी में भिगो लें।
  • इसमें दही और शहद डालें
  • इस पेस्ट को चेहरे पर अप्लाई करें।
  • 20 मिनट के बाद चेहरे को धो ले।
  • इसके बाद चेहरे को मॉइस्चराइज कर लें। 
  • इस उपाय को हफ्ते में 2 दिन करें।

इसे भी पढ़ें-स्किन केयर रूटीन में विटामिन ए को शामिल करने से मिलते हैं ये फायदे

नोट-अगर आपकी स्किन सेंसिटिव है, तो ऊपर बताए गए किसी भी नुस्खे को आजमाने से पहले एक बार पैच टेस्ट जरूर कर लें। किसी भी नुस्खे से आपको त्वरित रिजल्ट नहीं मिलेगा। यह उपाय केवल आपकी स्किन की अच्‍छी सेहत के लिए हैं।

अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी हो तो इसे फेसबुक पर शेयर और लाइक जरूर करें। इसी तरह के और भी आर्टिकल पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हर जिंदगी से। अपने विचार हमें आर्टिकल के ऊपर कमेंट बॉक्स में जरूर भेजें।

आपकी राय हमारे लिए महत्वपूर्ण है! हमारे इस रीडर सर्वे को भरने के लिए थोड़ा समय जरूर निकालें। इससे हमें आपकी प्राथमिकताओं को बेहतर ढंग से समझने में मदद मिलेगी। यहां क्लिक करें 

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।