क्या आपको पता है जंग लगे चाकू से प्याज काटने पर क्या होगा?

जंग लगे हुए चाकू को इस्तेमाल करना खतरनाक हो सकता है, लेकिन क्या आप मिनटों में इसका जंग निकालना जानती हैं? चलिए इस लेख में बताएं एक ऐसा तरीका जिसके बारे में आपने सुना नहीं होगा।
image

चाकू अगर खराब हो जाए, तो किसी काम का नहीं रह जाता है। उसकी ब्लेड को मेंटेन करना बहुत जरूरी होता है। वहीं, जंग लगा हुआ चाकू भी बेकार हो जाता है। यह उसकी धार को भी नुकसान पहुंचाता है और आपके लिए खतरनाक हो सकता है।
ि
लेकिन क्या आपको पता है कि जंग लगे हुए चाकू को प्याज मिनटों में साफ कर सकता है। जी हां, यह हैक मैंने अपने पापा से सीखा है। जब चाकू पर हल्का-फुल्का जंग लगता है तो वह उसे प्याज से साफ करके इस्तेमाल करते। प्याज का इस्तेमाल वैसे भी सफाई में किया जा सकता है, यह देखकर मुझे हैरानी हुई।

इस लेख में हम जानेंगे कि चाकू से जंग हटाने के लिए प्याज का इस्तेमाल कैसे कर सकते हैं। साथ ही, प्याज से और क्या सफाई की जा सकती है।

जंग लगे चाकू से प्याज काटने पर क्या होता है?

वैसे तो अगर आप किसी जंग लगे चाकू से प्याज काटते हैं, तो प्याज में सल्फर कंपाउंड्स जंग के साथ मिलकर काले या नीले रंग का पेस्ट बना सकते हैं। इससे प्याज का स्वाद कड़वा सकता है।

how to remove rust from knife

वहीं, चाकू से प्याज काटने से उसका जंग भी साफ किया जा सकता है। जी हां, आप हल्के जंग के निशान को प्याज के एसिडिक नेचर से हटा सकती हैं।

इसे भी पढ़ें: आपको पता है गर्म तवे पर प्याज घिसने से क्या होता है? जानिए ऐसे ही 5 यूनिक टिप्स

प्याज से चाकू के जंग को कैसे हटाएं?

प्याज सिर्फ खाने में ही नहीं, सफाई में भी कमाल करता है। प्याज में मौजूद नेचुरल एसिडिक और सल्फर कंपाउंड जंग को हटाने में सक्षम होते हैं।

क्या करें-

  • एक मोटा प्याज लें और उसे दो भागों में काट लें।
  • जंग लगे चाकू पर नींबू का रस या सिरका थोड़ा छिड़कें।
  • अब प्याज को चाकू की ब्लेड पर रगड़ें।
  • 5-10 मिनट बाद एक स्कॉच ब्राइट या स्टील वूल से स्क्रब करें।
  • अंत में गर्म पानी से धोकर अच्छी तरह सुखा लें।
  • इस प्रोसेस को हफ्ते में एक बार दोहराएं, तो चाकू की धार भी बनी रहेगी और जंग भी दूर रहेगा।
  • प्याज से सिर्फ चाकू ही नहीं, बल्कि अन्य चीजों की सफाई भी की जा सकती है।

प्याज से लोहे के तवे की सफाई कैसे करें?

लोहे के तवे पर कई बार चिकनाई जम जाती है या जलन के कारण काली परत बन जाती है। प्याज इन परतों को हटाने में मदद करता है।

how to clean iron tawa with onion

कैसे करें उपयोग:

  • तवे को हल्का गर्म करें।
  • उस पर थोड़ा नमक और नींबू का रस छिड़कें।
  • अब आधा कटा हुआ प्याज लें और तवे पर गोलाई में रगड़ें।
  • प्याज की गर्मी और उसमें मौजूद एंजाइम जमी परत को ढीला कर देते हैं।
  • स्क्रबर से हल्का रगड़ें और पानी से धो दें।
  • इस तरीके से तवा न केवल साफ होता है, बल्कि उसमें से अजीब सी गंध भी दूर हो जाती है।

कड़ाही की चिकनाई हटाएं

तेल में तलने या मसालेदार खाना बनाने से कड़ाही की सतह पर चिपचिपी परत जम जाती है जिसे धोना मुश्किल होता है। कड़ाही को साफ करने के लिए प्याज का इस्तेमाल ऐसे करें।

सफाई का तरीका:

  • कड़ाही में थोड़ा सा पानी और सिरका डालें और 2-3 मिनट उबालें।
  • गैस बंद करें और आधा कटा प्याज लेकर सतह पर रगड़ें।
  • प्याज की गर्मी में एक्टिव सल्फर कंपाउंड्स चिकनाई को ढीला करते हैं।
  • अब डिशवॉश लिक्विड से धोएं और सुखा लें।
  • कड़ाही पर कोई खरोंच नहीं आती और वह फिर से नई जैसी चमकने लगती है।

अगली बार जब आपकी किचन की कोई चीज गंदी या जंग लगी हो, तो प्याज का ये देसी जुगाड़ जरूर आजमाएं। हमें उम्मीद है यह लेख आपको पसंद आया होगा। इसे लाइक करें और फेसबुक पर शेयर करना न भूलें। ऐसे ही लेख पढ़ने के लिए जुड़े रहें हरजिंदगी के साथ।

Image Credit: Freepik

HzLogo

HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!

GET APP