आपको पता है गर्म तवे पर प्याज घिसने से क्या होता है? जानिए ऐसे ही 5 यूनिक टिप्स

प्याज का इस्तेमाल भारतीय खाने में बहुत किया जाता है। लगभग हर प्रांत में इससे जुड़ी कोई ना कोई डिश आपको मिल ही जाएगी। प्याज की चटनी से लेकर प्याज के अचार तक ऐसा बहुत कुछ है जो इसे दुनिया का सबसे ज्यादा इस्तेमाल किया जाने वाला पौधा बनाता है। प्याज का इस्तेमाल सिर्फ किचन तक ही सीमित नहीं है। बालों की ग्रोथ के लिए भी इस्तेमाल किया जाता है और प्याज को कई तरह की दवाओं के लिए भी इस्तेमाल किया जाता है। आयुर्वेदिक दवाओं में प्याज का इस्तेमाल होता है।
प्याज का इस्तेमाल तो कई घरों में रोजाना होता है, लेकिन इसे इस्तेमाल करने वाले लोग भी इससे जुड़ी कुछ ट्रिक्स को जानते नहीं हैं।
गर्म तवे पर क्यों घिसा जा सकता है प्याज
अगर आप डोसा, चीला या उत्तपम बना रही हैं, तो यह ट्रिक बहुत काम की साबित हो सकती है। दरअसल, तवे का तापमान बढ़ता और घटता रहता है, लेकिन बैटर को मीडियम तापमान वाले तवे पर ही डालना होता है। ना ही आप इसे ज्यादा ठंडे तवे पर सेक सकती हैं और ना ही ज्यादा गर्म पर।
ऐसे में प्याज तवे पर रगड़ कर उसका तापमान ठीक किया जा सकता है। इसके साथ ही, जब गर्म तवे पर प्याज रगड़ा जाता है तब एक नॉन-स्टिक लेयर बन जाती है। ऐसे में जो भी बैटर आप उसमें डाल रही हैं, वह चिपकता नहीं है।
इसे जरूर पढ़ें- लंच के साथ प्याज में मिलाकर खाएं नींबू का रस, सेहत को मिलेंगे 10 बड़े फायदे

प्याज का रस डोसा या उत्तपम में अलग सा फ्लेवर भी एड कर देता है। यही कारण है कि तवे पर प्याज रगड़ना सही होता है।
हमेशा डलिया में ही क्यों स्टोर करने चाहिए प्याज?
इसके पीछे एक सीधा सा कारण है कि प्याज को ठीक तरह से स्टोर आप तभी कर सकती हैं जब इसमें से हवा पास हो रही हो। अगर ऐसा नहीं होगा, तो प्याज का मॉइश्चर कहीं ना कहीं से लीक होगा और इसके कारण प्याज खराब होने लगेंगे। आप किसी भी चीज में इसे स्टोर कर रही हों, ध्यान रखें कि उसमें वेंटिलेशन अच्छा हो और प्याज हमेशा रूम टेम्परेचर में रहे। इसे कभी भी फ्रिज में स्टोर करना सही नहीं है।
आपको प्याज ऐसी जगह पर भी नहीं रखने चाहिए जहां सीधी धूप पड़ती हो।

प्याज को पानी में डालने से नहीं आएंगे आंसू
ऐसा प्याज को फ्रिज में रखने से भी होता है, लेकिन इसके कारण प्याज की बदबू फ्रिज में जा सकती है। आपको करना यह है कि प्याज काटने से थोड़ी देर पहले आप इसे बीच में से काटकर पानी में डाल दीजिए। बस इसके दो टुकड़े करने हैं और थंडे पानी में इसे 5-10 मिनट के लिए छोड़ना है। इससे प्याज के अंदर मौजूद सल्फर का असर कम हो जाता है और आंसू आने की समस्या भी खत्म हो जाती है।
इसे जरूर पढ़ें- गर्मियों में इन 5 कारणों से डाइट में जरूर शामिल करें प्याज
प्याज की मदद से साफ करें माइक्रोवेव
आपको शायद इसका अंदाजा ना हो, लेकिन माइक्रोवेव की सफाई करने के लिए भी प्याज का इस्तेमाल किया जा सकता है। आप बस प्याज को बीच में से आधा काटें और अंदर के हिस्से से आप ओवन और ग्रिल को घिस दें। ऐसे में उसके अंदर की गंदगी और बैक्टीरिया साफ हो जाएगा। इसके बाद आप माइक्रोवेव को बेकिंग सोडा और विनेगर के मिक्सचर से भी साफ कर सकती हैं जिससे उसके अंदर की बदबू भी चली जाए।
किचन की बदबू हटाने के लिए प्याज का इस्तेमाल
अगर किचन में कोई खाने का आइटम जल गया है, तो ऐसा मुमकिन है कि उसकी बदबू बहुत ज्यादा परेशान कर दे। अगर ऐसा होता है, तो उसे किचन से हटाने का एक आसान तरीका भी है। आपको करना बस यह है कि गैस स्टोव के पास प्याज के कुछ कटे हुए टुकड़े रख दें। थोड़ी देर में जलने की बदबू प्याज सोख लेगा। इसके बाद आपको जरूरत नहीं पड़ेगी।
प्याज के ऐसे कुछ टिप्स आपको भी पता हों, तो हमें आर्टिकल के ऊपर दिए कमेंट बॉक्स में बताएं। अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।