हम सभी के बर्तनों में स्टील, लोहे और एल्युमीनियम के बर्तन होंगे। हर बर्तन की अपनी अलग खासियत होती है। हर मेटल में बने खाने का स्वाद थोड़ा अलग होता है।
कुछ बर्तन भारी होते हैं और कुछ हल्के। हल्के बर्तनों में एल्युमीनियम के बर्तन भी आते हैं। इसकी खासियत यह है कि ये जल्दी गर्म होते हैं और बजट में भी आते हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि कुछ खाद्य पदार्थ ऐसे होते हैं जिन्हें एल्युमीनियम के बर्तन में गर्म करना गलत माना जाता है। जी हां, कई महिलाएं एल्युमीनियम में चटनी बनाने से लेकर दूध गर्म करने लगती हैं, जो हानिकारक हो सकता है।
आइए जानते हैं कौन-सी चीजें एल्युमीनियम के बर्तनों में गर्म नहीं करनी चाहिए और क्यों, साथ ही जानें इन बर्तनों की सही देखभाल के तरीके।
बिल्कुल गर्म न करें दूध
एल्युमीनियम के बर्तन हल्के और जल्दी गर्म होने वाले होते हैं, इसलिए कई लोग दूध उबालने के लिए भी इनका इस्तेमाल कर लेते हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि दूध को एल्युमीनियम के बर्तन में गर्म नहीं करना चाहिए। दूध में मौजूद लैक्टिक एसिड एल्युमीनियम के साथ रिएक्ट कर सकता है। इससे दूध का स्वाद बिगड़ सकता है और उसमें मेटल की गंध भी आ सकती है। इसके अलावा, बार-बार दूध उबालने से एल्युमीनियम बर्तन की सतह पर दाग पड़ सकते हैं या वह धीरे-धीरे घिस सकता है, जिससे बर्तन की क्वलिटी घट जाती है।
क्या करें-
- दूध गर्म करने के लिए स्टेनलेस स्टील या बोरोसिलिकेट ग्लास के बर्तन बेहतर विकल्प होते हैं।
- अगर आप इलेक्ट्रिक केटल या इंडक्शन का इस्तेमाल करते हैं, तो उसमें भी स्टील या सेफ कोटिंग वाले बर्तन ही इस्तेमाल करें।
इसे भी पढ़ें: क्या एल्युमीनियम के बर्तनों में खाना बनाना सेफ है ? जानें खाना बनाने के लिए किस धातु का बर्तन होता है अच्छा
2. नमक या नमक वाला पानी
नमक में मौजूद सोडियम क्लोराइड एल्युमीनियम के साथ मिलकर एक रासायनिक प्रक्रिया शुरू करता है, जो बर्तन की सतह को धीरे-धीरे खराब कर सकता है। खासकर अगर आप नमक वाला पानी बार-बार उबालें या नमकीन खाना एल्युमीनियम बर्तन में पकाएं और उसे धोने में देर करें, तो इससे बर्तन की सतह पर सफेद धब्बे या काले निशान आ सकते हैं। इससे एल्युमीनियम के पार्टिकल्स भी खाने में मिल सकते हैं, जो स्वास्थ्य के लिए हानिकारक हैं।
क्या करें-
- नमक वाले पानी या खाने के लिए स्टेनलेस स्टील, कास्ट आयरन या नॉन-स्टिक बर्तनों का उपयोग करें।
- अगर एल्युमीनियम बर्तन में नमक वाला कुछ पकाया गया है, तो उसे तुरंत धोकर सूखा लें।
- एल्युमीनियम बर्तनों को सूखा और साफ रखने की आदत डालें, ताकि जंग लगने की संभावना न हो।
3. रेडीमेड सॉस या पैकेज्ड फूड
खाना जल्दी बने इसके लिए हम फ्रोजन फूड को पका लेते हैं या फिर एल्युमीनियम में किसी तरह के सॉस को गर्म करते हैं। इन तैयार खाद्य पदार्थों में अक्सर प्रिजरवेटिव्स, एसिडिटी रेगुलेटर और अन्य केमिकल्स होते हैं, जो गर्म होने पर एल्युमीनियम से प्रतिक्रिया कर सकते हैं। इससे भोजन का स्वाद बिगड़ सकता है। बार-बार इस तरह का खाना एल्युमीनियम में गर्म करने से शरीर में एल्युमिनियम पार्टिकल्स प्रवेश करते हैं, जो स्वास्थ्य के लिए खतरनाक है।
क्या करें-
- पैकेज्ड फूड या सॉस को गर्म करने के लिए ग्लास, सेरामिक या स्टेनलेस स्टील के बर्तनों का प्रयोग करें।
- अगर माइक्रोवेव में गर्म कर रहे हैं, तो BPA-free माइक्रोवेव सेफ कंटेनर का इस्तेमाल करें।
- एल्युमीनियम फॉयल में लपेटा हुआ खाना भी माइक्रोवेव या ओवन में गर्म करने से पहले हटा लें।
इन टिप्स को आप भी नोट करें और अगर एल्युमीनियम के बर्तनों में ऐसी चीजें बिल्कुल न पकाएं, जो बर्तन की क्वालिटी के साथ सेहत को भी नुकसान पहुंचाए।
हमें उम्मीद है कि यह लेख आपको पसंद आया होगा। इसे लाइक करें और फेसबुक पर शेयर करना न भूलें। ऐसे ही लेख पढ़ने के लिए जुड़े रहें हरजिंदगी के साथ।
Image Credit: Freepik
HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों