किचन में खाना पकाने के अलावा बर्तनों की साफ-सफाई भी एक जरूरी काम होता है। बर्तनों की क्लीनिंग का संबंध सीधा हमारी सेहत से जुड़ा होता है। ऐसे में जरा सी लापरवाही हमारे लिए एक बड़ी समस्या बन सकती है। जिस तरह हम कुकिंग करते वक्त हाइजीन का पूरा ध्यान रखते हैं। ठीक उसी तरह हमें बर्तनों को धोते वक्त भी सफाई का उतना ही ख्याल रखने की जरूरत होती है।
आपको बता दें बर्तनों की सफाई में लोहे का स्क्रबर और स्पॉन्ज खास भूमिका निभाते हैं। इनके बिना हम गंदे बर्तनों की क्लीन कर ही नहीं सकते हैं। जिसके चलते हमें इनके इस्तेमाल करने के तरीके से लेकर कितने समय तक इन्हें यूज करना होता है। इसके बारे में पूरी जानकारी होना जरूरी होता है। अन्यथा इनमें गंदगी और बैक्टीरिया अपना डेरा जमाने लगते हैं। साथ ही, इनमें खाना सड़ने की वजह से यह स्मेल भी करने लगते हैं। कीटाणु पनपने की वजह से हम बीमारियों को बुलावा देते हैं। जिसकी वजह से आपकी और आपके परिवार की सेहत भी खतरे में आ सकती है। यदि आपको भी जूठे बर्तनों को साफ करने का सही तरीका और कितने समय बाद इन्हें बदला देना चाहिए। इसके बारे में जानकारी नहीं है, तो आज हम आपको इस आर्टिकल में यही बताने जा रहे हैं। जिसकी मदद से आप अपनी सेहत खराब होने से बचा सकती हैं।
कितने समय बाद बदल देना चाहिए डिश वॉश स्पॉन्ज और स्क्रबर?
कुछ लोग एक ही डिश वॉश स्पॉन्ज को महीनेभर तक इस्तेमाल करते हैं। जबकि ऐसा करना एकदम गलत है। स्पॉन्ज से सुबह शाम हमारे परिवार के गंदे बर्तन साफ होते हैं। ऐसे में इनको ज्यादा लंबे समय तक इस्तेमाल करना ठीक नहीं होता है। जिसके चलते आपको अपने किचन स्पॉन्ज और स्क्रबर को 1 से 2 हफ्ते में बदल लेना चाहिए। ऐसा करने से इनमें बैक्टीरिया लगने का खतरा कम रहता है और हमारा स्वास्थ्य भी ठीक रहता है। अगर आप इससे ज्यादा दिन तक स्क्रबर का यूज करती हैं तो आपको गैस्ट्रोइंटेस्टाइनल इंफेक्शन होने के चांस बढ़ जाते हैं। यदि आप भी बीमारी और गंदगी से खुद को बचाना चाहती हैं, तो आप हमारी बताई गई इस बात को जरूर फॉलो करें।
ये भी पढ़ें: आप जानते हैं इन अलग-अलग रंगों के किचन Sponge का मतलब? जानें किस बर्तन के लिए कौन-सा है सही
कैसे यूज करें स्क्रबर और स्पॉन्ज
- हमेशा बर्तन साफ करने के बाद लोहे का स्क्रबर और स्पॉन्ज को अच्छी तरह पानी से साफ करके रखें।
- इसके अलावा स्क्रबर और स्पॉन्ज का पानी निचोड़कर ही रखना चाहिए। गीले स्क्रबर और स्पॉन्ज में बैक्टीरिया होने के चांस बढ़ जाते हैं।
- बर्तनों को साफ कर लेने के बाद गीले स्क्रबर को वॉश करके उसको थोड़ा हवा में सूख जाने दें। उसके बाद बंद बॉक्स में रखें।
- हफ्ते में 1 या 2 बार आप स्क्रबर और स्पॉन्ज को थोड़ी देर धूप में भी रखें। इससे सभी कीटाणु खत्म हो जाते हैं।
इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय भी आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही, अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो, तो इसे शेयर जरूर करें। इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हर जिन्दगी के साथ।
Image Credit: Freepik
HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों