herzindagi
easy ways to clean greasy utensils properly

चिकने बर्तनों को साफ करने में अब नहीं होगी दिक्कत, इन आसान टिप्स को करें फॉलो

चिकने बर्तनों की सफाई करने में कई बार हमारे हाथ कट जाते हैं। ऐसे में आज हम आपको बताएंगे कि आप चिकने बर्तनों की सफाई कैसे कर सकती हैं।  
Editorial
Updated:- 2024-04-08, 14:24 IST

चिकने बर्तनों की सफाई करना काफी ज्यादा मुश्किल हो जाता है। खासकर तब जब बर्तन काफी भारी हो। भारी बर्तन को उठाने के चक्कर में यह गिर जाती हैं और इसके कारण हमें कई बार चोट भी लग जाती हैं। ऐसे में आज हम आपको चिकने बर्तनों की सफाई करने के कुछ आसान हैक्स के बारे में बताने वाले हैं। इसे अपनाकर आप आसानी से अपने चिकने बर्तनों की सफाई कर सकती हैं।

चिकने बर्तनों की सफाई कैसे करें

   greasy utensils cleaning tips f

चिकने बर्तनों की सफाई करने के लिए आपको ज्यादा मेहनत करने की जरूरत नहीं हैं। आपको बर्तन में 2 घंटे तक पानी डालकर रखना होगा। फिर कुछ समय के बाद आपको हार्ड ब्रश की मदद से अपने चिकने बर्तन की सफाई करनी होगी।

जिद्दी तेल कैसे निकालें

अगर आपके चिकने बर्तनों पर जिद्दी तेल के दाग लग गए हैं तो इसे निकालने के लिए आपको डिटरजेट की मदद लेनी होगी। डिटर्जेंट की मदद से आप किसी भी दाग को निकाल सकती हैं। ध्यान रखें कि डिटर्जेंट आपको बर्तन के अंदर डालना है और जुना की मदद से आप पूरे बर्तन की सफाई मिनटों में कर सकती हैं।

यह भी पढ़ें- बर्तन धोने से जुड़े ये 5 हैक्स बनाएंगे आपकी जिंदगी को आसान

सिरका और बेकिंग सोडा

सिरका, बेकिंग सोडा की मदद से किसी भी दाग को निकालना काफी ज्यादा आसान है। अगर आप चाहती है कि आपके बर्तन पर लगा जिद्दी दाग मिनटों में निकल जाएं तो आपको सिरका और बेकिंग सोडा का घोल तैयार करना है। इस घोल को पूरे बर्तन पर लगा दें। फिर आपको गिले ब्रश की मदद से पूरे बर्तन को रगड़ना होगा। तभी जाकर आपके बर्तन पर लगा किसी भी तरह का दाग निकल पाएगा।

यह भी पढ़ें- अगर घर हमेशा दिखता है फैला हुआ तो ये 9 हैक्स बचा सकते हैं आपका बहुत समय और मेहनत

अगर हमारी स्टोरी से जुड़े आपके सवाल हैं, तो आप हमें आर्टिकल के नीचे दिए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे। अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी के साथ।

आपकी राय हमारे लिए महत्वपूर्ण है! हमारे इस रीडर सर्वे को भरने के लिए थोड़ा समय जरूर निकालें। इससे हमें आपकी प्राथमिकताओं को बेहतर ढंग से समझने में मदद मिलेगी। यहां क्लिक करें 

यह विडियो भी देखें

 

image credit- FREEPIK

 

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।