गर्म मौसम में सबसे ज्यादा जरूरी है कि आप खुद को हाइड्रेटेड रखें। ऐसे में लोग पानी पीकर, नारियल पानी या नींबू पानी से प्यास बुझाते हैं। ये चीजें आपके स्वास्थ्य को भी लाभ पहुंचाती हैं। इसी के साथ शरीर की गर्मी बाहर निकालना भी आवश्यक है। मगर ठंडा पानी पीने से ऐसा संभव नहीं है। शरीर की गर्मी दूर करने के लिए नेचुरल और ऑर्गेनिक इंग्रीडिएंट्स आपके काम ज्यादा आ सकते हैं।
अब गोंद कतीरा ही लीजिए, यह प्राकृतिक इंग्रीडिएंट शरीर को अंदर से ठंडा रखता है और कई तरह के पोषक तत्वों से भरपूर भी होता है। गोंद कतीरा एक पेड़ से निकलने वाला प्राकृतिक गोंद है जो पानी में भिगोने पर फूल जाता है और जेली जैसा बन जाता है। इसका स्वाद लाइट होता है और इसे किसी भी ड्रिंक में आसानी से मिलाया जा सकता है।
गोंद कतीरा पाचन क्रिया को भी सुधारता है और शरीर को ऊर्जा भी देता है। आज हम आपको गोंद कतीरा का इस्तेमाल करके कुछ ऐसे मिल्कशेक और स्मूदीज बनाना सिखाएंगे जो न सिर्फ स्वादिष्ट होंगे, बल्कि आपको गर्मी में तरोताजा भी रखेंगे।
बच्चे अक्सर चॉकलेट मिल्कशेक पीने की जिद्द करते हैं। ऐसे में आप गोंद कतीरा के साथ मिलाकर यह स्वादिष्ट शेक तैयार कर सकती हैं।
इसे भी पढ़ें: Gond Katira Sharbat: गोंद कतीरा से तैयार ये शरबत शरीर की गर्मी को करेंगे छूमंतर, आप भी करें ट्राई
यह विडियो भी देखें
यह स्मूदी एंटीऑक्सिडेंट से भरपूर है और आपको तुरंत ऊर्जा देगी। आप इसे सुबह नाश्ते में ले सकती हैं। गोंद कतीरा इसे गाढ़ा टेक्सचर देगा और स्वादिष्ट बनाएगा।
केसर बादाम दूध आपने पिया होगा, इस बार इसे गोंद कतीरा के साथ मिलाकर मिल्कशेक बनाएं। यह पौष्टिक होगा और केसर और बादाम दोनों ही गर्मियों में शरीर को एनर्जी प्रदान करेंगे।
इसे भी पढ़ें: Gond Katira Drinks Recipe: गर्मियों में गोंद कतीरा से बनाएं ये 3 शानदार कूल-कूल ड्रिंक्स, शरीर रहेगा ठंडा
यह स्मूदी आपके शरीर को डिटॉक्स करने और ताजगी देने के लिए एकदम सही है। पालक और खीरा आपको विटामिन और मिनरल देंगे जबकि गोंद कतीरा ठंडक प्रदान करेगा। वजन घटाने के लिए यह स्मूदी बढ़िया विकल्प है।
गोंद कतीरा का इस्तेमाल करके ये मिल्कशेक और स्मूदीज न सिर्फ आपको गर्मी में हाइड्रेटेड और तरोताजा रखेंगे, बल्कि ये आपके शरीर को कई तरह के लाभ भी पहुंचाएंगे।
आप इनमें से कौन-सा मिल्कशेक या स्मूदी ट्राई करना चाहेंगे, हमें कमेंट करके बताएं। यदि आपको यह लेख अच्छा लगा, तो इसे लाइक और शेयर करना न भूलें। ऐसे ही लेख पढ़ने के लिए जुड़े रहें हरजिंदगी के साथ।
Image Credit: Freepik
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।