herzindagi
gond katira for summer

Gond Katira Drinks Recipe: गर्मियों में गोंद कतीरा से बनाएं ये 3 शानदार कूल-कूल ड्रिंक्स, शरीर रहेगा ठंडा

Summer special Gond Katira Drinks: गर्मियों में यदि आप भी अपनी बॉडी को रिफ्रेशिंग बनाना चाहती हैं, तो हमारी बताई गई ये गोंद कतीरा की ड्रिंक्स को ट्राई करना बिल्कुल नहीं नहीं भूलें। आइए जान लेते हैं इनकी रेसिपी।
Editorial
Updated:- 2025-04-28, 14:18 IST

गर्मियों में गोंद कतीरा का सेवन सेहत के लिए बहुत लाभकारी माना जाता है। यह गर्मियों में तेज और चिलचिलाती धूप और लू से हमारा बचाव करता है। इसमें मौजूद नेचुरल कूलिंग प्रॉपर्टीज हमारे शरीर का तापमान बैलेंस रखने में मदद करती हैं। गर्मी के मौसम में गोंद कतीरा खाने से पाचन संबंधी परेशानियां दूर होने के साथ शरीर को एनर्जी भी मिलती है। इसके अलावा गर्मियों में होने वाली डिहाइड्रेशन की समस्या से भी यह हमारा बचाव करता है। इसकी तासीर ठंडी होने की वजह से गर्मियों में इसका सेवन रामबाण है। हड्डियों को मजबूत बनाने में भी यह काफी मदद करता है।

ऐसे में यदि आप भी इस समर सीजन खुद को सेहतमंद रखना चाहते हैं तो गोंद कतीरे का सेवन करना बिल्कुल नहीं भूलें। इसको आप ड्रिंक्स, स्मूदी और कई डिशेज में मिक्स कर सकती हैं। अधिकतर लोग गर्मियों में पेय पदार्थ पीना ज्यादा पसंद करते हैं। ऐसे में आज हम आपके लिए गोंद कतीरा (Gond Katira) से बनने वाली तीन डिफरेंट और टेस्टी ड्रिंक्स की रेसिपी लेकर आए हैं। जिनको आप एक बार इस गर्मी के मौसम में जरूर बनाकर ट्राई करें।

गोंद कतीरा से बनने वाली 3 ड्रिंक्स की रेसिपी (Best Gond Katira Drinks)

गोंद कतीरा से बनी इन ड्रिंक्स को आप इस समर सीजन एक बार जरुर ट्राई करके देखें। यकीनन यह आपको खूब पसंद आने वाली है।

1 पुदीना-नींबू शिकंजी गोंद कतीरा शिकंजी रेसिपी

gond katira  pudina lemon shikanji

  • इसके लिए आपको एक बर्तन में गोंद कतीरा भिगो देना है।
  • इसे बाद एक मिक्सर जार में पुदीना, नींबू , काला नमक, चीनी और जीरा डालकर पीस लें।
  • इस पेस्ट को एक बर्तन में निकाल लें।
  • अब एक गिलास लेकर उसमें भीगा हुआ गोंद कतीरा डालें उसके बाद यह पेस्ट डालें।
  • ऊपर से ठंडा पानी और जलजीरा डालकर मिक्स करें
  • आईस क्यूब डालकर ठंडा करके सर्व करें।

यह विडियो भी देखें

ये भी पढ़ें: Sattu Drink Recipe: गर्मी को मात देगा सत्तू, इन 3 तरीकों से बनाकर लें मजा

2 गोंद कतीरा तरबूज शर्बत रेसिपी

gond katira strawberry shrbat

  • सबसे पहले गोंद कतीरा को भिगो देना है।
  • अब आपको तरबूज लेकर उसको छोटे-छोटे टुकड़ों में काट लेना है।
  • उसको मिक्सर जार में डालकर पीस लें।
  • अब एक गिलास में सबसे पहले गोंद कतीरा, तरबूज का पेस्ट, थोड़े तरबूज के कटे टुकड़ें डालकर मिक्स करें।
  • ऊपर से ठंडा पानी, बर्फ और काला नमक डालकर मिलाएं और सर्व करें।

3 गोंद कतीरा मैंगो शेक रेसिपी

gond katira  mango shake

  • आपको गोंद कतीरा कुछ देर के लिए पानी में भिगो देना है।
  • अब आप आम का छिलका हटाकर उसको टुकड़ों में काट लें।
  • फिर एक मिलकर जार में आम के टुकड़ें, दूध और चीनी डालकर शेक बना लें।
  • अब इसको एक बर्तन में निकाल लें और उसमें गोंद कतीरा मिला दें।
  • साथ ही इसमें कुछ आम के टुकड़े भी डालकर मिक्स करें।
  • अब एक गिलास में कुछ बर्फ के टुकड़ें डालें।
  • ऊपर से मैंगो शेक डालकर मिक्स करें और सर्व करें। 

ये भी पढ़ें: गर्मी के मौसम में आम से तैयार इन 8 तरीके के ड्रिंक्स को आप भी करें ट्राई

इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय भी आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही, अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो, तो इसे शेयर जरूर करें। इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हर जिन्दगी के साथ।

Image Credit: Freepik

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।