herzindagi
ankita borthakur main

फैट टू फिट : मिसेज क्वीन ऑफ अर्थ अंकिता बोरठाकुर ने 6 महीने में कैसे घटाया 10 किलो वजन, जानिए

अंकिता बोरठाकुर उन महिलाओं के लिए मिसाल हैं जो वेज लूज करने को दुनिया का सबसे मुश्किल काम मानती हैं। सही डाइट प्लान और नियमित एक्सरसाइज से उन्होंने पाई परफेक्ट शेप
Her Zindagi Editorial
Updated:- 2018-07-02, 16:23 IST

स्पीकर, ब्लॉगर, पर्सनेलिटी ग्रूमर, पॉक्सो एक्टिविस्ट, मिसेज क्वीन ऑफ अर्थ 2018 और साल 2017 की मिसेज इंडिया होममेकर्स, इतने सारे अचीवमेंट्स हैं अंकिता बोरठाकुर के नाम। आज अंकिता एक जाना-पहचाना नाम हैं, महिलाएं उन्हें कॉम्प्लीमेंट देती हैं कि उनकी फिजीक काफी अच्छी है और वह जैसी दिखती हैं, वे उनके करीब भी नहीं पहुंच सकतीं। अंकिता को यह सुनकर काफी खुशी होती है, लेकिन एक समय वह भी था, जब अंकिता ओवरवेट थीं। 

ankita borthakur inside

बॉलीवुड की नामचीन एक्ट्रेस की तरह सोनम कपूर आहूजा, भूमि पेडनेकर, आलिया भट्ट, सोनाक्षी सिन्हा, परिणीति चोपड़ा और करीना कपूर खान की तरह उन्होंने खुद को बदलने की ठान ली। अंकिता ने अपनी नेगेटिविटीज से बाहर आते हुए वेट लूज की मुहिम शुरू की और इसमें सफल होने के बाद ही दम लिया। आइए जानें उनके इस दिलचस्प सफर के बारे में-

'फिजिक्स ऑनर्स करते हुए मिनी डाइनोसोर वाली डाइट थी' 

अंकिता बताती हैं कि फिजिक्स ऑनर्स की पढ़ाई करते हुए पूरी तरह अपने ग्रेड्स पर फोकस्ड थीं। वह दिनभर सिर्फ पढ़ती थीं और खाती थीं। इस समय में वह काफी मोटी थीं, जिससे उनकी मम्मी को काफी चिंता होती थी। 

Read more : फैट टू फिट : मोटापे की शिकार रही यह महिला अपने हौसले से बनी दिल्ली की फेमस फिटनेस ट्रेनर

कंधे और सीने में होने लगा दर्द

वजन बढ़ने की वजह से अंकिता को कंधे और सीने में दर्द होने लगा। तब अंकिता को वेट लूज करने की जरूरत शिद्दत से महसूस हुई। उन्होंने खुद के साथ जबरदस्ती कर लिमिटेड अमाउंट में रॉ फूड खाना शुरू किया। शुरुआत में उनके लिए यह काफी मुश्किल था क्योंकि वह काफी सुस्त हुआ करती थीं, लेकिन हेल्थ के मद्देनजर उन्होंने अपनी आदतों को बदला। 

ओवरवेट महिलाओं को दिया फिट होने का संदेश

साल 2016 में उन्होंने मिसेज इंडिया होम मेकर जॉइन किया और इसके साथ उन्होंने अपनी ईटिंग हैबिट्स पर काबू पा लिया। धीरे-धीरे उन्होंने रफ्तार पकड़ ली और उनकी बॉडी शेप में आ गई। अंकिता बोरठाकुर ओवरवेट महिलाओं को शेप में आने के लिए संदेश दिया, 'वजन घटाना कभी भी आसान नहीं होता जब तक कि आप खुद पर यकीन ना करें और अच्छी तरह से एक्सरसाइज ना करें। खुद से प्यार करें। वेट गेन करने पर ज्यादातर महिलाएं डिप्रेशन की शिकार हो जाती हैं। जब आप 30 के करीब पहुंच जाती हैं और आपके बच्चे भी होते हैं तो वजन घटाना भी चैलेंजिंग हो जाता है। मैंने डिप्रेशन वाली स्टेज से खुद को बाहर लाने के लिए संघर्ष किया और आज मुझे अपने सफर को लेकर काफी खुशी महसूस होती है। 

इस तरह 6 महीने में घटा दिया 10 किलो वजन

  • अंकिता ने लगातार वेट लूज के लिए वर्कआउट करने की ठान ली और अपने टार्गेट को छोटे-छोटे पाने योग्य टार्गेट में बदल दिया। उन्होंने एक महीने में 1.5 किलो वजन घटाने का टार्गेट रखा। 
  • चाय दिन में 5 बार से घटाकर 2 बार कर दी।
  • अपने सिस्टम को क्लीन करने के लिए दिनभर में पानी का इनटेक बढ़ा दिया। सुबह गर्म पानी पीना शुरू किया ताकि उनके पेट की सफाई हो जाए। इसके साथ उन्होंने डीटॉक्स वॉटर लेना भी शुरू किया, जिसमें वह नींबू, खीरा, पुदीना और अदरक डालती थीं। 
  • जंक फूड उन्होंने काफी हद तक कम कर लिया। शुरुआत में गुरुवार और शनिवार उनके चीट डे हुआ करते थे, जब वह अपने मन का खाना खा लेती थीं, लेकिन बाद में उन्होंने संडे को अपना चीट डे बना लिया। 
  • उन्होंने सुबह नियमित रूप से योग करना शुरू किया। 10 मिनट मेडिटेशन और 10 सूर्य नमस्कार उन्होंने अपने लिए कंपल्सरी बना लिए। इससे वह पूरे दिन शांत और एनर्जेटिक रहने लगीं। 
  • ऑफिस जाते हुए वह अपने फेवरेट एमटीवी पर गाने लगा लेती थीं और डांस करती थीं। 
  • उन्होंने खुद को वेट ट्रेनिंग के लिए एनरोल कराया। वह 1 घंटे और 15 मिनट वर्कआउट करती थीं। वेट ट्रेनिंग में 5 मिनट वार्म अप, 20 मिनट कार्डियो, 20 मिनट वेट, 20 मिनट स्ट्रेच और 10 मिनट कूल डाउन शामिल थे। 
  • अपनी डाइट में उन्होंने प्रोटीन, फ्रूट्स और वेजीस शामिल किए। 
  • रोजाना नियमित रूप से 8 घंटे सोती थीं। 

  

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।