herzindagi
Sonam and anand ahuja CARD ()

सोनम कपूर आहूजा के साथ-साथ उनके सांवरिया आनंद ने भी बदला अपना नाम

शादी के बाद सोनम ने अपना नाम सोनम कपूर से सोनम कपूर आहूजा कर लिया था। अब उनके पति आनंद आहूजा ने भी अपना नाम बदला है।
Her Zindagi Editorial
Updated:- 2018-10-31, 15:42 IST

बॉलिवुड एक्‍ट्रेस सोनम कपूर पहले अपनी शादी और अब cannes फिल्म फेस्टिवल में अपने रेड कार्पेट लुक को लेकर सुर्खियों में हैं। सोनम कपूर और आनंद आहुजा एक दूसरे के साथ शादी के बंधन में बंध चुके हैं। शादी के बाद सोनम कपूर ने अपने इंस्‍टाग्राम और ट्व‍िटर अकाउंट पर नाम कदल लिया था। सोनम ने अपना नाम सोनम कपूर से सोनम कपूर आहूजा कर लिया था। अब उनके पति आनंद आहूजा ने भी अपना नाम बदला है।

आनंद आहूजा से आनंद एस आहूजा

जी हां आनंद पहले सिर्फ आनंद आहूजा लिखते थे, लेकिन शादी के बाद वह आनंद एस आहूजा यानी आनंद सोनम आहूजा लिखने लगे हैं, अपने नाम के साथ पति का सरनेम लगाने के बाद, सोशल मीडिया में सोनम की खूब खिचाई हुई थी। लोगों ने उनके फेमनिजम को सपॉर्ट करने पर सवाल उठाया था, लेकिन बहुत कम लोगों ने ध्यान दिया कि आनंद ने भी शादी के तुरंत बाद इंस्टाग्राम पर अपना नाम बदला लिया था।

Sonam and anand ahuja CARD ()

सोनम ने जब अपना नाम बदला था तो सोशल मीडिया पर उन्‍हें खूब ट्रोल किया गया था जिसका जवाब सोनम ने cannes फेस्‍ट‍िवल से लौटने के बाद दिया। सोनम कपूर ने क‍हा कि जो लोग फेमनिजम का मतलब नहीं जानते वो इस बारे में बात कर रहे हैं। अपने नाम के साथ पत्नी सोनम का नाम लगाकर आनंद आहूजा ने सभी ट्रोलर्स का मुंह बंद कर दिया हैं। कुछ लोगों ने आनंद के इस पहल की तारीफ भी की है।
इस पूरे मामले में सोनम कपूर ने कहा, 'मैं लंबे समय से आनंद के साथ रिलेशन में थी। यह फैसला लेने में मुझे लंबा समय लगा। अपने नाम के पीछे आनंद का सरनेम लगाना अंत में मेरी अपनी पसंद है। अगर लोग फेमनिजम का कॉन्सेप्ट नहीं समझते तो उन्हें ऑनलाइन जाकर इसके बारे में पढ़ना चाहिए। वैसे भी लोगों को कैसे पता कि आनंद ने अपना नाम नहीं बदला है?

Read more: मेहंदी लगे हाथों और लहंगा चोली पहने रेड कार्पेट पर उतरी सोनम कपूर आहूजा

करीना कपूर ने भी बदला है अपना नाम

बता दें कि बॉलीवुड में भी नाम बदलने का कल्‍चर है। सोनम कपूर से पहले करीना कपूर ने भी शादी के बाद इसी तरह अपना नाम बदला था। करीना कपूर भी शादी के बाद करीना कपूर खान हो गई थीं। वहीं   ऐश्‍वर्या राय भी अभिषेक बच्‍चन से शादी के बाद ऐश्‍वर्या राय बच्‍चन हो गई हैं।

Sonam and anand ahuja CARD ()

सोनम कपूर आनंद आहूजा के साथ काफी लंबे समय से रिलेशन में थीं। बिजनेसमैन आनंद क्लोथिंग कंपनी 'भाने' के सीईओ एंड फाउंडर हैं और स्नीकर बुटिक वेजनॉनवेज के मालिक हैं। सोनम और आनंद की मुलाकात 2014 में हुई थी, जिसके बाद आनंद ने सोनम को प्रपोज कर दिया था।

Read more: सोनम कपूर ने राशि के हिसाब से अपना मंगलसूत्र खुद किया था डिज़ाइन

गौरतलब है कि सोनम ने शादी के तुरंत बाद अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर अपना नाम सोनम के आहूजा कर लिया था। अब उनके पति आनंद ने भी अपने नाम के साथ अंग्रेजी का खास लेटर जोड़ लिया है। अब आनंद का इंस्टाग्राम अकाउंट पर नाम आनंद एस आहूजा है। मानना है कि अक्षर एस सोनम के लिए है। आनंद का ये कदम किसी भी लड़की का सपना हो सकता है कि उसका पति भी अपने नाम में उसके नाम को जोड़े।
Sonam and anand ahuja inside

सोनम इन दिनों अपनी फिल्म वीरे दी वेडिंग के प्रमोशन में जुटी हैं। सोनम के अलावा फिल्म में करीना कपूर खान भी हैं, जो प्रेग्नेंसी के बाद 'वीरे दी वेडिंग' से कमबैक करने को पूरी तरह तैयार हैं। फिल्म में स्वरा भास्कर और शिखा तल्सानिया भी अहम रोल में नजर आएंगी। फिल्म जून में रिलीज हो रही है।

 

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।