Sat Sep 12, 2026 | Updated 12:25 AM IST

जल्द ही डूबने वाले इस आइलैंड पर परिणीति चोपड़ा ने मनाई छुट्टियां

भारत के राजा द्वारा बसाया गया यह आइलैंड जल्द ही वर्ल्ड मैप से होने वाला है गायब।  इस आइलैंड के डूबने पहले आप भी यहां मन सकती हैं छुट्टियां।   
Updated:- 2018-02-06, 13:49 IST
maldives

बात जब विकेशन के लिए फॉरेन डेस्टिनेशन चुनने की आती है, तो मालदीव  का नाम लिस्ट में सबसे ऊपर होता है।  ऐसा होने की वजह भी है।  दरअसल यह खूबसूरत देश चारों तरफ से समुद्र  से घिरा हुआ है।  वैज्ञानिकों की माने तो ग्लोबल वार्मिंग की वजह से जल्द ही यह देश पूरी तरह से समुद्र के अंदर समा जाएगा। कई द्वीपों के समूह वाले इस देश के कई द्वीप पानी में समा भी चुके हैं।  यही जियोग्राफिकल चेंजेस लोगों को इस द्वीप पर आने के लिए अट्रैक्ट करते हैं।  खासतौर पर भारतीयों में इस आइलैंड को देखने का ज्यादा ही क्रेज़ है क्योंकि यह आइलैंड भारत के बहुत ही नजदीक है।  इस आइलैंड पर भारत की आम जनता तो जाना पसंद करती ही है साथ ही बॉलीवुड स्टार्स को भी यह आइलैंड बहुत पसंद है।  यहां कई  बॉलीवुड फिल्म्स की शूटिंग भी हो चुकी है।  विकेशन के लिए भी स्टार्स यहाँ आना पसंद  करते हैं।  एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा  भी आजकल इसी आइलैंड छुट्टियां मन रही हैं।  इंस्टाग्राम एकाउंट पर परिणीति  ने अपने विकेशन की कुछ पिक्चर्स भी शेयर की हैं , जिन्हें देख कर किसी को भी इस आइलैंड पर जाने का मन करेगा। मगर यहाँ जाने से पहले इस आइलैंड से जुड़ी कुछ रोचक बातें जरूर जान लें।  यह बातें आपकी ट्रेवल टेम्पटेशन को और भी बढ़ा देंगी। 

यहां  हैं 1190 आइलैंड 

मालदीव  99 प्रतिशत पानी से घिरा है और यहाँ 1190 आइलैंड्स हैं।  इन आइलैंड्स में से 200 आइलैंड्स पर ही लोग रहते हैं।  यहाँ 80 आइलैंड्स ऐसे हैं जहां केवल रिजॉर्ट्स ही हैं।  मालदीव्स को को वर्ल्ड के सबसे लोवेस्ट और फ्लैटेस्ट कंट्री होने का दर्जा भी मिला हुआ है।  यहां पर एवरेज ग्राउंड लेवल 4 फीट 11 इंच है।  इस देश में सबसे ऊंचा आइलैंड विलिंगली आइलैंड है जिसकी ऊंचाई 7 फीट 7  इंच है।  जबकि वर्ल्ड में यह सबसे नीचे आइलैंड है।  

trip

एल्कोहॉल लेने के हैं कुछ नियम कायदे 

मालदीव  में एल्कोहॉल लेना बैन नहीं है , मगर इसे लेने से पहले कुछ नियम कायदों को फॉलो करना जरूरी है।  दरअसल मालदीव्स एक मुस्लिम कंट्री है और यहां हर जगह एल्कोहॉल लेने की आजादी नहीं है।  टूरिस्ट्स पर भी यह बात लागू होती है।  इसके अतिरिक्त यहां केवल होटल्स और रिजॉर्ट्स  के अंदर ही एल्कोहॉल ली जा सकती है और इसका भी एक निश्चित समय है।  यहां केवल रात के वक्त ही एल्कोहॉल सर्व की जाती है।  यहां तक की आप अपने प्राइवेट बीच में भी रात होने से पहले एल्कोहॉल नहीं ले सकतीं।  

महिलाओं के लिए है सेफ 

मालदीव  को दुनिया का सबसे सेफेस्ट टूरिस्ट डेस्टिनेशन होने का खिताब मिला हुआ है।  ख़ासतौर पर महिलाओं के लिए इसे ज्यादा सेफ प्लेस और कोई नहीं हो सकती।  इस देश में क्राइम अगेंस्ट वूमेन का रेट जीरो के बराबर है।  प्राइवेट बीच पर भी ख़ास सिक्योरिटी दी जाती है।  

inside

भारत के राजा  ने खोजा था यह देश 

इस देश को भारत के ही एक राजा ने बसाया था।  भारत के कलिंग राज्य के राजा ने अपने बेटे सुरुदारसुना आदित्य को नाराज  हो कर देश से बाहर निकल दिया था।  तब सुरुदारसुना ने इस देश को खोजा और यहां आदित्य किंगडम बसाया। इस किंगडम का अंत इस राजकुमारी धीवा मारी की शादी के साथ हो गया था।  

यहां  की अंदर वॉटर लाइफ भी है खूबसूरत 

मालदीव अपनी खूबसूरत अंदर वॉटर  लाइफ के लिए भी फेमस है।  दुनिया की सबसे  खतरनाक मछली व्हेल शार्क को  यहां आसानी से स्पॉट किया जा सकता है।  यहां के समुद्र में  व्हेल और डॉल्फिंस की 10 - 12  प्रजाति मौजूद हैं। जिनमें रियाल किलर व्हेल, फाल्स किलर व्हेल, बॉटल नोज डॉल्फिंस, स्ट्रिप्ड और स्पॉटेड डॉल्फिंस प्रमुख हैं।  यहाँ पायलेट व्हेल्स भी देखी जा सकती हैं।  

 

 

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।