Gut Health: खान-पान सही न होने के कारण हमारी गट हेल्थ बिगड़ने लगती है। गट हेल्थ पर हार्मोनल इंबैलेंस, तनाव और नींद पूरी न होने जैसी चीजों का भी असर होता है। सुस्त लाइफस्टाइल भी पेट से जुड़ी परेशानियों का कारण बनता है।इसके अलावा, शरीर में कई जरूरी विटामिन्स की कमी भी गट हेल्थ पर असर डाल सकती है। गट को हेल्दी रखने के लिए, कुछ विटामिन्स बहुत जरूरी हैं। अगर आप इन विटामिन्स को सही मात्रा में लेते हैं, तो पाचन से जुड़ी दिक्कतें आपको परेशान नहीं करेंगी। यह समझना बहुत जरूरी है कि अगर आपका पाचन सही नहीं है, तो आपकी पूरी सेहत पर इसका असर होता है। डाइट में कुछ जरूरी विटामिन्स को शामिल कर, आप गट को हेल्दी रख सकती हैं। इस बारे में डाइटिशियन नंदिनी जानकारी दे रही है। वह सर्टिफाइड डाइटिशियन और न्यूट्रिशनिस्ट हैं।
विटामिन-डी केवल हड्डियों और दांतों के लिए ही नहीं, बल्कि पेट के लिए भी फायदेमंद है। यह एक विटामिन भी है और हार्मोन भी। इसकी कमी होने पर डाइजेशन खराब होता है। सनलाइट इसका अच्छा सोर्स है। इसके अलावा, दूध, अंडे, पनीर और मशरूम में यह भरपूर मात्रा में पाया जाता है।
विटामिन-सी को अक्सर इम्यूनिटी बूस्ट करने वाला विटामिन कहा जाता है। लेकिन, इसके अलावा भी इस विटामिन के कई काम है। यह कोलेजन नामक प्रोटीन के प्रोडक्शन में मदद करता है। आंतों को हेल्दी रखने के लिए, यह विटामिन जरूरी है। इसकी कमी से आंतों से जुड़ी परेशानियां होने लगती हैं। खट्टे फस, स्ट्रॉबेरी, आलू, ब्रोकली और नींबू इसका अच्छा सोर्स है।
गट माइक्रोबायोम और गट फ्लोरा के लिए यह बहुत अच्छा होता है। इसकी कमी आपकी मेंटल हेल्थ और गट हेल्थ, दोनों पर असर डालती है। यह एक जरूरी विटामिन है, जो अनाज, दूध, छाछ और डेयरी प्रोडक्ट्स में मिलता है।
यह भी पढ़ें- गट बैक्टीरिया को बढ़ाने में काम आएंगे ये टिप्स
यह भी पढ़ें- गट हेल्थ के लिए बुरी होती है ये चीजें, आज ही छोड़ें
गट हेल्थ को बनाए रखने के लिए, इन विटामिन्स को डाइट में जरूर शामिल करें। अगर आपको स्वास्थ्य से जुड़ी कोई समस्या है, तो हमें आर्टिकल के ऊपर दिए गए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम अपने आर्टिकल्स के जरिए आपकी समस्या को हल करने की कोशिश करेंगे।
यह विडियो भी देखें
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
Image Credit:Freepik, Shutterstock
आपकी राय हमारे लिए महत्वपूर्ण है! हमारे इस रीडर सर्वे को भरने के लिए थोड़ा समय जरूर निकालें। इससे हमें आपकी प्राथमिकताओं को बेहतर ढंग से समझने में मदद मिलेगी। यहां क्लिक करें।
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।