कहीं आप भी तो नहीं कर रही हैं वजाइना की सफाई में ये 5 गलतियां...सेहत पर पड़ सकती हैं भारी

वजाइना की सफाई करना, इंटिमेट हाइजीन को मेंटेन रखना बहुत जरूरी है, यह तो हम सभी जानते हैं। लेकिन, क्या आपको पता है कि वजाइना का सफाई का सही तरीका क्या है? ज्यादातर महिलाएं इस बात को नहीं जानती हैं कि वे वजाइना की सफाई में कुछ ऐसी गलतियां कर रही हैं, जो अनजाने में उनकी सेहत को नुकसान पहुंचा रही हैं। इन गलतियों के बारे में एक्सपर्ट से जानते हैं। यह जानकारी, डॉक्टर अदिति बेदी दे रही हैं। वह एक कंसल्टेंट गायनेकोलॉजिस्ट और आब्स्टिट्रिशन हैं।
काफी लड़कियों को यह नहीं पता है कि वजाइनल हाइजीन खराब होने से वजाइना में इंफेक्शन, जलन, खुजली और यहां तक कि फर्टिलिटी से जुड़ी दिक्कतें भी हो सकती हैं। एक्सपर्ट आपको 5 ऐसी गलतियों के बारे में बता रही हैं, जिसे ज्यादातर महिलाएं वजाइना की सफाई करते वक्त करती हैं, लेकिन जो सही नहीं हैं।
वजाइना की साफ-सफाई करते वक्त न करें ये 5 गलतियां, परेशानी में पड़ सकती हैं आप
- वजाइना की सफाई के लिए आपको किसी खुशबू वाले साबुन या इंटिमेट वॉश का इस्तेमाल नहीं करना है। इससे वजाइना का पीएच बैलेंस बिगड़ सकता है और जलन, खुजली और संक्रमण हो सकता है।
- बहुत सी महिलाएं सोचती हैं कि वजाइना को अंदर से भी साफ करने के लिए साबुन या डाउचिंग जरूरी है लेकिन ऐसा नहीं है। वजाइना खुद को क्लीन कर सकती है। आपको सिर्फ इसके बाहरी हिस्से को साफ करना चाहिए।
- डाउचिंग या केमिकल वाला इंटिमेट वॉश वजाइना के नेचुरल पीएच बैलेंस को बिगाड़ देता है, जिससे बैक्टीरिया और वजाइनल यीस्ट इन्फेक्शन का खतरा बढ़ता है।
- वजाइना को पानी से धोना जरूरी है। लेकिन, बार-बार वजाइना को धोने की आदत भी आपको नुकसान पहुंचा सकती है। पीरियड्स या सेक्शुअल रिलेशन के बाद वजाइना को वॉश करें लेकिन बहुत ज्यादा बार या जोर-जोर से वजाइना को न धोएं। ज्यादा वॉश करने से वजाइना की प्राकृतिक नमी और बैक्टीरिया खत्म हो सकते हैं जो वजाइना को हेल्दी रखने में मदद करते हैं।
- यूरिन पास करने के बाद आपको हमेशा सफाई आगे से पीछे की तरफ करनी है। पीछे की आगे की तरफ वाइप करने से बैक्टीरिया वजाइना में पहुंच सकते हैं।
यह भी पढ़ें- वजाइना से ब्लड आना कब नॉर्मल है और कब खतरे की घंटी? एक्सपर्ट से जानें
वजाइना की साफ-सफाई के लिए अपनाएं ये आदतें
- दिन में एक बार वजाइना की बाहर से गुनगुने पानी से सफाई करें।
- इंटिमेट वॉश का इस्तेमाल न करें या सिर्फ बाहर के हिस्से में करें।
- कॉटन अंडरवियर पहनें और इसे रोज बदलें।
- पीरियड्स के दौरान सफाई का खास ध्यान रखें।
- पर्याप्त मात्रा में पानी पिएं और हेल्दी डाइट लें।
- इंटिमेसी के बाद हाइजीन का ध्यान रखें।
यह भी पढ़ें- कैसे पता करें कि वजाइना हेल्दी है या किसी गंभीर बीमारी की हो चुकी है शुरुआत? डॉक्टर से समझें
वजाइन हेल्थ से जुड़े किसी भी संकेत को नजरअंदाज न करें और इंटिमेट हाइजीन पर भी पूरा ध्यान दें।अगर आपको स्वास्थ्य से जुड़ी कोई समस्या है, तो हमें आर्टिकल के ऊपर दिए गए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम अपने आर्टिकल्स के जरिए आपकी समस्या को हल करने की कोशिश करेंगे।
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
Image Credit:Freepik, Shutterstock
- वजाइना की साफ-सफाई का सही तरीका क्या है?
- वजाइना को आपको साफ पानी से साफ करना चाहिए। आप हल्के गुनगुने पानी का इस्तेमाल भी कर सकती हैं। लेकिन, साबुन या इंटिमेट वॉश के इस्तेमाल से बचें।
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।