टीवी होस्ट से बनीं मिसेज अर्थ इंटरनेशनल.. जानें कौन हैं भारतीय मूल की विधु इशिका, जिन्होंने पूरी दुनिया की सुंदरियों को हरा रचा इतिहास

भारतीय मूल की विधु इशिका ने मिसेज अर्थ इंटरनेशनल 2025 का खिताब जीतकर इतिहास रचा है। दुबई में रहने वाली और पेशे से टीवी होस्ट विधु ने कई देशों की प्रतियोगियों को हराया। बिहार के पटना से निकलीं विधु ने अपने ग्रेस और इलिगेंस से सभी जजों को प्रभावित किया है। यह जीत उनकी सुंदरता, बुद्धिमत्ता और पर्यावरण के प्रति जागरूकता का परिणाम है। आपको बता दें कि विधु भारतीय मूल की हैं और अभी दक्षिण अफ्रीका में रहती हैं।
image

भारत की बेटियां आज हर क्षेत्र में देश का नाम रोशन कर रही हैं, चाहे वह खेल का मैदान हो, विज्ञान का क्षेत्र हो या फिर सौंदर्य प्रतियोगिताएं। ऐसी ही एक प्रेरणादायक कहानी है- भारतीय मूल की विधु इशिका की, जिन्होंने हाल ही में प्रतिष्ठित मिसेज अर्थ इंटरनेशनल 2025 का खिताब जीतकर पूरी दुनिया में भारत का मान बढ़ाया है। यह उपलब्धि एक ब्यूटी पेजेंट जीतने से कहीं बढ़कर है, क्योंकि यह उनकी लगन, कड़ी मेहनत और बहुमुखी प्रतिभा का प्रमाण है। विधु इशिका का सफर एक टीवी होस्ट से लेकर मॉडलिंग, बिजनेसवुमन और अब ग्लोबल आयकन बनने तक विधु ने हर कदम पर यह साबित किया कि सपनों को हकीकत में बदलने के लिए सिर्फ जज्बा चाहिए। दक्षिण अफ्रीका में रहने वाली भारतीय मूल की विधु ने अपनी मेहनत, हिम्मत और टैलेंट से पूरी दुनिया में भारत का नाम रोशन किया है। बिहार के पटना से लेकर वैश्विक मंच तक पहुंचने का उनका सफर वाकई तारीफ के काबिल है।

अगर आप भी विधु इशिका की इस अविश्वसनीय यात्रा के बारे में जानना चाहती हैं कि कैसे उन्होंने दुनिया भर की सुंदरियों को पीछे छोड़कर यह ऐतिहासिक जीत हासिल की, तो यह लेख आपके लिए है। यहां हम आपको विधु इशिका के जीवन, उनके करियर और इस बड़ी जीत से जुड़ी कुछ खास बातों के बारे में विस्तार से बताएंगे।

'मिसेज अर्थ इंटरनेशनल' विधु इशिका का बिहार से वास्ता

भारतीय मूल की विधु इशिका ने हाल ही में मिसेज अर्थ इंटरनेशनल 2025 का प्रतिष्ठित खिताब जीतकर भारत का नाम रोशन किया है। उनका ये सफर टीवी होस्टिंग से लेकर अंतरराष्ट्रीय मंच पर परचम लहराने तक का रहा है। विधु इशिका का जन्म बिहार की राजधानी पटना के एक मध्यमवर्गीय संयुक्त परिवार में हुआ था। साल 2009 में बेहतर शिक्षा और करियर के अवसरों की तलाश में उन्होंने पटना छोड़ दिया था। बाद में उन्होंने दक्षिण अफ्रीका में अपना घर बसाया।

View this post on Instagram

A post shared by Moon 🌙 (@vidhuishiqa)

हालांकि, उनकी भारतीय संस्कृति और जड़ें आज भी उनकी पहचान का एक अहम हिस्सा हैं। विधु हर मौके पर अपनी विरासत को गर्व के साथ प्रस्तुत करती हैं।

टीवी की चुलबुली होस्ट से इंटरनेशनल रैंप तक ऐसा रहा सफर

विधु ने अपने करियर की शुरुआत भारतीय टेलीविजन से की थी। साल 2007 में, उन्होंने दूरदर्शन के रियलिटी शो 'डांस, मस्ती, हंगामा' को होस्ट किया, जहां उनकी पर्सनालिटी और ऊर्जा ने दर्शकों का दिल जीत लिया। इसके बाद, उन्होंने ईटीवी के कुकरी शो 'रसोई से' को भी होस्ट किया। ये सब करते हुए भी उन्होंने अपनी पढ़ाई जारी रखी। टीवी के बाद, विधु ने मॉडलिंग की दुनिया में कदम रखा और अपनी सुंदरता व आत्मविश्वास से अंतरराष्ट्रीय फैशन रैंप पर भी धूम मचाई। उन्होंने स्टैनफोर्ड ग्रेजुएट स्कूल ऑफ बिजनेस से पढ़ाई पूरी कर बिजनेस की दुनिया में भी अपनी जगह बनाई। विधु का यह बहुमुखी सफर उनकी कड़ी मेहनत और लगन का प्रमाण है।

इसे भी पढ़ें-कौन हैं Nandini Gupta? मिलिए मिस वर्ल्ड 2025 की कंटेस्टेंट से, जो इंडिया को कर रही हैं रिप्रेजेंट

टीवी होस्ट और मॉडल के अलावा एक सफल बिजनेसवुमन भी हैं विधु

विधु इशिका केवल एक मॉडल या टीवी होस्ट ही नहीं हैं, बल्कि वह एक तेज-तर्रार बिजनेसवुमन भी हैं। उन्होंने 'ग्लैमग्वावा' नाम से एक सस्टेनेबल फैशन प्लेटफॉर्म शुरू किया है। यह प्लेटफॉर्म पर्यावरण के अनुकूल फैशन को बढ़ावा देता है, जो पर्यावरण के प्रति उनकी जागरूकता और स्टाइल की समझ को दर्शाता है। इसके अलावा, विधु ने 'तिशक' नामक एक ग्लोबल आर्ट प्रोजेक्ट भी शुरू किया है। यह प्रोजेक्ट संगीत के माध्यम से हमारी संस्कृति और विरासत को बढ़ावा देने पर केंद्रित है। ये दोनों पहलें उनकी रचनात्मकता और समाज पर सकारात्मक प्रभाव डालने के जुनून को दर्शाती हैं।

View this post on Instagram

A post shared by Moon 🌙 (@vidhuishiqa)

मिसेज अर्थ इंटरनेशनल 2025 का ऐतिहासिक ताज

मिसेज अर्थ इंटरनेशनल 2025 प्रतियोगिता अमेरिका के फ्लोरिडा स्थित ऑरलैंडो के AFRO स्टूडियो में 14 से 18 जुलाई 2025 तक आयोजित की गई थी। यह एक वैश्विक सौंदर्य प्रतियोगिता है जो विवाहित महिलाओं की सुंदरता, प्रतिभा और सामाजिक सरोकारों के प्रति उनकी प्रतिबद्धता का सम्मान करती है। विधु ने इस प्रतियोगिता में चार मुख्य राउंड्स यानी ट्रेडिशनल वियर, इवनिंग गाउन औप टैलेंट व इंटरव्यू में शानदार प्रदर्शन किया। अपने पारंपरिक भारतीय परिधानों में दिखने से लेकर इंटरव्यू राउंड में दिए गए दिल छू लेने वाले जवाबों तक, उन्होंने हर तरह से जजों को प्रभावित किया।

इसे भी पढ़ें-मिलिए आर्मी मेडिकल सर्विस की पहली महिला डीजी Sadhna Saxena Nair से, पढ़िए सेना में चिकित्सा सेवा की महानिदेशक के बारे में सबकुछ

जीत के बाद विधु इशिका ने महिलाओं को दिया संदेश

विधु ने अपनी इंस्टाग्राम पोस्ट में लिखा कि 'ये ताज सिर्फ मेरा नहीं, बल्कि हर उस औरत का है, जिसे कभी कहा गया कि वो ऐसा नहीं कर सकती।' ऑफिशियल मिसेज इंडिया यूनिवर्स पेज ने भी उनकी जीत का जश्न मनाते हुए कहा कि 'इतिहास रच दिया गया, भारत की बेटी विधु इशिका ने मिसेज अर्थ इंटरनेशनल 2025 का ताज जीत लिया।'

इसे भी पढ़ें-जानिए कौन है दिव्या देशमुख, जिन्होंने चेस महिला वर्ल्ड कप के सेमीफाइनल में बनाई अपनी जगह

इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय भी आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही, अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें। इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हर जिन्दगी के साथ।

Image credit- Freepik


HzLogo

HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!

GET APP