Sat Sep 12, 2026 | Updated 03:41 AM IST

पीसीओडी हो सकता है रिवर्स, एक्सपर्ट के बताए इन टिप्स को करें फॉलो

पीसीओडी एक हार्मोनल समस्या है जिसमें महिलाओं को काफी सारी परेशानियों का सामना करना पड़ता है। हालांकि लाइफस्टाइल में ये कुछ बदलाव करके इससे छुटकारा पा सकती हैं।
Updated:- 2025-05-26, 15:39 IST
image

पीसीओडी यानी कि पॉलीसिस्टिक ओवेरियन डिजीज, यह एक हार्मोनल विकार है जो महिलाओं में प्रजनन आयु के दौरान आमतौपर पर होती है। खराब लाइफस्टाइल इसकी बड़ी वजह है और आजकल महिलाएं तेजी से इसकी चपेट में आ रही हैं। इसमें अंडाशय में छोटे-छोटे सिस्ट बन जाते हैं जो कई समस्याओं का कारण बन सकते हैं। इसके कारण अनियमित मासिक धर्म, अधिक वजन ,एक्ने, बालों का झड़ना, थकान बना रहना। इसे कम करने के लिए अक्सर महिलाएं ट्रीटमेंट लेती हैं। पिल्स का सहारा लेती हैं, हालांकि लाइफस्टाइल में कुछ बदलाव लाकर इसे रिवर्स किया जा सकता है। इस बारे में हेल्थ एक्सपर्ट आइना सिंघल ने इंस्टाग्राम पर जानकारी दी है।

पीसीओडी को प्राकृतिक रूप से ठीक करने के 5 आसान तरीके

 

 

 

View this post on Instagram

A post shared by NutritionScienceAainaSinghal (@nutritionscienceaainasinghal)

  • अपनी डाइट से सबसे पहले जंक और अनहेल्दी खाद्य पदार्थों को निकालें। ये आपके स्वास्थ्य पर बुरा असर डाल सकते हैं और आपकी स्थिति को और बिगाड़ सकते हैं। यह इंसुलिन रेजिस्टेंस को बढ़ा सकते हैं, इससे पीसीओडी के लक्षण बिगड़ जाते हैं।
  • अपने आहार में ताजे फल और सलाद को शामिल करें, पानी का सेवन भी बढ़ाएं, क्योंकि यह आपके शरीर को हाइड्रेटेड रखने और मेटाबॉलिज्म को सुधारने में मदद करता है।
  • हर रोज कम से कम 15 मिनट धूप में चलने की आदत डालें, यह न सिर्फ आपको विटामिन डी प्रदान करता है ,बल्कि आपके मूड को भी बेहतर करता है। हार्मोन को संतुलित करने में मदद मिलती है।
  • अपनी नींद की गुणवत्ता को तवज्जों दें और तनाव से दूर रहने की कोशिश करें, पर्याप्त नींद और तनावमुक्त रहने से आपके हार्मोनल संतुलन में सुधार हो सकता है।

 

PCOD

  • और सबसे जरूरी बात है कि रोजाना एक्सरसाइज करने की आदत डालें, यह न सिर्फ आपको फिट और स्वस्थ रखता है, बल्कि आपके मानसिक और हार्मोनल स्वास्थ्य के लिए भी लाभदायक है।
  • इन सभी सुझावों का पालन करके आप अपनी पीसीओडी की स्थिति को नेचुरल रूप से बेहतर कर सकते हैं। हालांकि आप किसी भी स्वास्थ्य संबंधी परेशानी के लिए विशेषज्ञ की सलाह लेना जरूरी है।

यह भी पढ़ें-पीसीओडी कंट्रोल करना होगा आसान, फॉलो करें यह डाइट प्लान

इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय भी आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही, अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें व इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।

Image Credit- freepik

 

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।