बॉलीवुड एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा और राजनेता राघव चड्ढा जल्द ही पेरेंट्स बनने जा रहे हैं। दोनों ने इंस्टाग्राम के जरिए फैंस के साथ गुड न्यूज शेयर की है। शादी के 2 साल बाद कपल के घर जल्द किलकारी गूंजने वाली है। एक्ट्रेस ने 24 सितंबर, 2023 को राघव चड्ढा से शादी की थी और कपल पेरेंटहुड में कदम रखने के लिए तैयार है। कपल की इस पोस्ट पर फैंस और सेलिब्रिटी खूब सारा प्यार बरसा रहे हैं।
शादी के 2 साल बाद पेरेंट्स बनने जा रहे हैं राघव और परिणीति
View this post on Instagram
परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा ने कुछ देर पहले इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट शेयर की है। पोस्ट में एक फोटो है, जिसमें 1+1=3 लिखा है और 2 नन्हे कदम बने हैं। उन्होंने इसके साथ एक खूबसूरत सा कैप्शन भी दिया है। इसमें उन्होंने लिखा, "हमारा छोटा सा यूनिवर्स ऑन द वे है..हमारी खुशी की कोई सीमा नहीं है।" इस पोस्ट पर भूमि पेडनेकर, सोनम कपूर, नेहा धूपिया, भारती सिंह और रकुलप्रीत सिंह समेत कई सेलेब्स ने कपल को बधाई दी है।
यह भी पढ़ें- Parineeti Chopra की वजह से रश्मिका मंदाना को मिली थी 'एनिमल', फिर भी नहीं है कोई पछतावा
गलती से कपिल के शो में कपल ने रिवील कर दिया था प्रेग्नेंसी का सीक्रेट
View this post on Instagram
कुछ हफ्ते पहले परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा कपिल के शो में गेस्ट बनकर आए थे। शो के दौरान जब गुड न्यूज के बारे में बात छिड़ी थी, तो राघव ने कहा था कि जल्द ही सुनाएंगे आपको गुड न्यूज। इसके बाद जब परिणीति ने शॉक होकर रिएक्ट किया था, तो राघव ने बात घुमा दी थी। पर अब कपल की इस अनाउंसमेंट को देखकर लगता है कि शायद राघव गलती से सीक्रेट रिवील कर गए थे।
यह भी पढ़ें- इन तस्वीरों में देखें राघव और परिणीति के प्यार की झलक, जानें उनकी लव स्टोरी
परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा की जोड़ी आपको कितनी पसंद है, हमें कमेंट्स में बताएं। इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय भी आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही, अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें व इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।
HerZindagi Video
HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों