क्या मोटी जांघों के कारण शॉर्ट ड्रेसेस नहीं पहन पाती हैं?
क्या आपकी मोटी जांघे आपस में रगड़ती हैं?
क्या रगड़ के कारण चलने में बहुत परेशानी होती है?
क्या आप अपनी आंतरिक जांघों की चर्बी कम करना चाहती हैं?
लेकिन जिम नहीं जाना चाहती हैं तो इस आर्टिकल में बताई 3 एक्सरसाइज को घर पर आसानी से करें। इन एक्सरसाइज की जानकारी हमें सारा अली खान और जान्हवी कपूर के पिलाटे्स कोच नम्रता पुरोहित के इंस्टाग्राम को देखकर पता चला है।
जी हां वर्कआउट करते समय हमारे शरीर का एक हिस्सा हमारी आंतरिक जांघ किसी भी अन्य भाग की तुलना में अधिक उपेक्षित हो जाता है। हालांकि, हमारे पैरों के ऊपरी आंतरिक भाग को मजबूत करने और तराशने पर ध्यान केंद्रित करना आसान है और इसे कुछ आसान एक्सरसाइज के साथ किया जा सकता है।
आखिरकार, ऐसा करना आवश्यक है क्योंकि टांगों की खूबसूरती को बढ़ाने के साथ ही ये मसल्स हमारे पैरों को अंदर की ओर ले जाने में मदद करती हैं, चलने और दौड़ने के दौरान मदद करती हैं, पेल्विक को स्थिर करती हैं और घुटनों और समग्र निचले शरीर को मजबूत करती हैं।
इसलिए, यदि आप ऐसा करने में मदद करने के लिए एक गाइड की तलाश कर रही हैं तो हमने इसे आपके लिए ढूंढ लिया है। नम्रता इन प्रभावी एक्सरसाइज को करके आप जांघों की चर्बी को तेजी से कम कर सकती हैं। इसके लिए आपको किसी भी तरह के उपकरण की आवश्यकता भी नहीं होती है। आइए इन 3 एक्सरसाइज के बारे में आर्टिकल के माध्यम से विस्तार में जानें।
View this post on Instagram
यह विडियो भी देखें
हाल ही में नम्रता ने अपने इंस्टाग्राम पेज पर एक रील शेयर की, जिसमें उन्होंने एक्सरसाइज के दौरान हमारी आंतरिक जांघों की उपेक्षा करने के बारे में बात की। उन्होंने रील के कैप्शन में लिखा, 'अक्सर वर्कआउट के दौरान उपेक्षित जांघों के अंदरूनी हिस्से पर काम करें। ये मसल्स पर भी काम करने के लिए महत्वपूर्ण हैं। इन्हें आजमाएं और मुझे बताएं कि यह आपके लिए कितना असरदार है।'
उनके वीडियो में बताई एक्सरसाइज में शामिल हैं सूमो स्क्वाट विद काफ रेज (20-30 रेप्स), सिटिंग इनर थाई आर्म स्क्वीज़ (20 रेप्स) और साइड-लाईटिंग इनर थाई राइज (20 प्रत्येक पैर)।
जांघों की इन एक्सरसाइज से पैरों और कमर की मसल्स का तनाव कम होता है, लचीलेपन में सुधारहोता है, पैर की मसल्स एक्टिव होती हैं और कमर में सर्कुलेशन बढ़ता है। यह मसल्स में स्ट्रेच और अन्य चोटों को रोकने में भी मदद करती हैं।
इसे जरूर पढ़ें:जांघों के अंदर की लटकती चर्बी से परेशान महिलाएं घर पर ये 3 एक्सरसाइज करें
इसे जरूर पढ़ें:टांगों, हिप्स और थाइज की चर्बी का रामबाण इलाज है ये 5 एक्सरसाइज
इन एक्सरसाइज को करके आप भी जांघों की चर्बीको तेजी से कम कर सकती हैं। आप नम्रता के इंस्टाग्राम वीडियो को देखकर आसानी से इन एक्सरसाइज को कर सकती हैं। अगर आप भी शरीर के किसी हिस्से की चर्बी को कम करना चाहती हैं तो हमें फेसबुक पर कमेंट करके जरूर बताएं। एक्सरसाइज से जुड़ी ऐसी ही और जानकारी पाने के लिए हरजिंदगी से जुड़ी रहें।
Article & Image Credit: Instagram.com (@namratapurohit)
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।