भारतीय किचन में आपको आलू और प्याज हमेशा मिल जाएंगे। जब घर पर कोई सब्जी नहीं होती हैं, तो लोग आलू और प्याज की मदद से कुछ न कुछ जरूर बना लेते हैं। खास बात इन सब्जियों को यह है कि इनको स्टोर करना आसान होता है और आप इन्हें खुली और ठंडी जगह पर कई महीनों तक स्टोर करके रख सकते हैं। अधिकतर लोग किसी टोकरी या स्टैंड में आलू-प्याज को मिलाकर रखते हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि यह आदत आपकी सेहत के लिए नुकसानदायक हो सकती है? यह हम नहीं कर रहे हैं, बल्कि वैज्ञानिक शोध से पता चला है कि प्याज-आलू को एक साथ रखने से उनके शेल्फ लाइफ घट जाती है और सेहत के लिए भी जोखिम भरा हो सकता है।
आज हम इस आर्टिकल में आपको बताने वाले हैं कि आलू और प्याज को एक साथ रखने से क्या होता है और क्यों यह आदत बदलने की आपको जरूरत है।
आलू और प्याज को साथ रखने से वे जल्दी खराब हो जाते हैं
भले ही आलू और प्याज दोनों सब्जियों को आप ठंडी और हवादार जगह पर रखकर महीनों तक आराम से चला सकते हैं। लेकिन एक साथ रखने पर दोनों जल्दी खराब हो सकते हैं। दरअसल, प्याज से एथिलीन गैस निकलती है जो एक नैचुरल गैस है। यह फल-सब्जियों को जल्दी पकाने के काम आती है। जब आप प्याज को आलू के साथ रखते हैं, तो आलू में छोटे-छोटे अंकुर निकल आते हैं और समय से पहले वे सड़ने लगते हैं। इसके अलावा, आलू नमी से निकलते हैं और प्याज ज्यादा नमी की वजह से सड़न और फफूंद लग सकती है।
आलू-प्याज को एक-साथ रखने से हो सकता है सेहत पर असर
- अगर आप आलू और प्याज को एक साथ रखते हैं, तो जल्दी सड़ने के साथ-साथ यह सेहत के लिए खतरा हो सकते हैं।
- अगर आलू में हरे रंग के धब्बे आ जाते हैं तो यह सोलनिन नाम के एक केमिकल होने का संकेत देते हैं। ऐसे आलू खने से आपको उल्टी, पेट दर्द जैसी समस्याएं हो सकती हैं।
- सड़े प्याज या आलू में बैक्टीरिया पनपते हैं, जो फूड पॉइजनिंग की वजह बन सकते हैं।
- इसके अलावा, आलू-प्याज से कड़वाहट या अजीब सी महक आने लगती है, तो यह पेट फूलने या एलर्जी की समस्या पैदा कर सकते हैं।
- आपको सलाह दी जाती है कि अगर आलू में अंकुर या हरे रंग के धब्बे दिखाई देने लगते हैं, तो आपको उसे तुरंत हटा देना चाहिए। साथ ही प्याज अगर सड़ने लग रहा है, तो उसे हटा दें।
आलू को कैसे स्टोर करें?
- आलू को ठंडी, सूखी और हवादार जगह पर रखना चाहिए। आलू को लगभग 7°C से 13°C (45-55°F) तापमान में रखना सही रहता है।
- आप आलू को जालीदार बैग, टोकरी या पेपर बैग में रख सकते हैं। कभी भी आलू को प्लास्टिक बैग में नहीं रखना चाहिए क्योंकि ये जल्दी सड़ जाते हैं।
- कुछ दिनों में आलू को चेक करते रहना चाहिए और अगर कोई खराब, अंकुरित या हरे धब्बे वाला आलू है, तो उसे हटा देना चाहिए।
इसे भी पढ़ें- Kitchen Hacks: गर्मियों में जल्दी अंकुरित हो जाता है प्याज और लहसुन, किचन में रखी इन 2 चीजों से करें सुरक्षित
प्याज को कैसे स्टोर करें?
- प्याज को हमेशा ठंडी, सूखी और हवादार जगह पर रखना चाहिए और आलू से कम से कम 2 फीट की दूरी पर रखना चाहिए।
- प्याज को जालीदार बैग या कागज के थैले में रखना सही रहता है।
- प्याज को सिंक या फ्रिज के पास नहीं रखना चाहिए क्योंकि यह जल्दी सड़ने लगते हैं।
हमारी स्टोरीज से जुड़े आपके कुछ सवाल हैं, तो आप हमें आर्टिकल के ऊपर दिए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे। अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
Image Credit - freepik
HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों