herzindagi
image

क्या अंकुरित आलू खाना सुरक्षित है? एक्सपर्ट से जानें

आलू सब्जियों का राजा होता है और इसे हर घर में कई तरीकों से बनाया जाता है। आपने अक्सर सुना होगा कि हरा आलू और अंकुरित आलू सेहत को नुकसान पहुंचा सकता है, क्या वाकई ऐसा है, चलिए एक्सपर्ट से जानते हैं।
Editorial
Updated:- 2024-10-16, 12:20 IST

आलू भला किसे पसंद नहीं होता है। यह ज्यादातर लोगों की पसंदीदा सब्जी में से एक है। हमारे घरों में इसे कई तरह से बनाया जाता है और लगभग हर दूसरी सब्जी में इसका इस्तेमाल होता है। इसलिए, अक्सर घरों में आलू को ज्यादा मात्रा में खरीदकर रख लिया जाता है। कई बार रखे-रखे इन आलुओं में अंकुर निकल आते हैं। कई बार महिलाएं इन अंकुरों को हटाकर, आलू को इस्तेमाल कर लेती हैं। वहीं, कई लोगों को मानना है कि अंकुरित आलू जहरीले हो जाते हैं और इन्हें बिल्कुल भी नहीं खाना चाहिए। क्या अंकुरित आलू खाना सुरक्षित है और अगर नहीं, तो इन्हें खाने से सेहत को क्या नुकसान पहुंच सकते हैं, चलिए इस बारे में एक्सपर्ट से जानते हैं। यह जानकारी डाइटिशियन नंदिनी दे रही हैं। वह सर्टिफाइड डाइटिशियन और न्यूट्रिशनिस्ट हैं।

क्या अंकुरित आलू खाना सेहत को नुकसान पहुंचाता है? (Are sprouted potatoes poisonous?)

side effect of sprouted potatoes

  • अंकुरित अनाज और दाले, सेहत के लिए फायदेमंद होती हैं। वहीं, एक्सपर्ट का कहना है कि अंकुरित आलू नुकसानदेह होते हैं।
  • दरअसल, आलू जब एक केमिकल प्रोसेस से गुजरते हैं तो इनके गड्ढे वाले हिस्सों में अंकुर निकलना शुरू हो जाते हैं। इस प्रोसेस में आलू में पाए जाना वाला कार्ब्स 'स्टार्च' शुगर में बदलता शुरू हो जाता है।
  • इस प्रोसेस में आलू में कुछ ऐसे तत्व बनते हैं, जो टॉक्सिक होते हैं और आलू को नुकसादेह बना देते हैं। दरअसल, आलू के अंकुरित होने के प्रोसेस में आलू में सोलानिन बनता है। इसे पॉइजनस माना जाता है।
  • इसके चलते अगर आप इस आलू को खाते हैं, तो इससे सेहत पर बुरा असर हो सकता है। सोलनिन, हरे आलू में भी पाया जाता है। इसलिए, इन दोनों आलू को खाने से बचना चाहिए वरना सेहत खराब हो सकती है।
  • अगर आप अंकुरित आलू को डाइट में शामिल करेंगी, तो इससे फूड प्वॉइजनिंग हो सकती है। उल्टी, दस्त, चक्कर आना, बीपी लो होना और बुखार जैसी समस्याएं हो सकती हैं।

यह भी पढ़ें- गर्मी में आलू को अंकुरित होने से बचाना है तो इन ट्रिक्स को करें फॉलो

Are sprouted potatoes poisonous

  • अंकुरित आलू में सोलानिन और कैकोनिन नामक विषैले पदार्थों की वजह से इससे ब्लड शुगर लेवल तेजी से बढ़ता है। इसका असर आपको डाइजेस्टिव सिस्टम पर भी होता है।
  • अगर आलू में अंकुर निकल आए हैं, ये सिकुड़ गए हैं और आलू हल्के हरे रंग के हैं, तो इन्हें फेंकना ही बेहतर हैं। इन्हें बिल्कुल नहीं खाना चाहिए।
  • अगर गलती से कभी आप इस तरह के आलू खा लें, तो हो सकता है एकदम से नुकसान न हो। लेकिन, बार-बार अंकुरित आलू को डाइट में शामिल करना, सेहत के लिए नुकसानदेह है।

यह भी पढ़ें- क्या डायबिटीज में आलू खाना नुकसानदायक है?

 

अंकुरित आलू सेहत को नुकसान पहुंचा सकता है। ऐसे में इसके सेवन से परहेज करें। अगर आपको स्वास्थ्य से जुड़ी कोई समस्या है, तो हमें आर्टिकल के ऊपर दिए गए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम अपने आर्टिकल्स के जरिए आपकी समस्या को हल करने की कोशिश करेंगे।
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
Image Credit:Freepik, Shutterstock

 

 

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।