लोहे के तवे पर कच्चे आलू, नमक और पानी डालकर पकाने से क्या होता है?

Kitchen Hacks: आज हम आपको किचन से जुड़ा एक ऐसा हैक बताने जा रहे हैं। जिसकी मदद से आप अपने कई काम आसान कर सकती हैं। इसमें आपको लोहे के तवे पर कच्चे आलू, नमक और पानी डालकर पकाना है। यह तरीका आपके बहुत काम आने वाला है।
Iron Tawa cleaning

किचन में हर दिन एक गृहिणी के लिए बहुत काम होते हैं। जिसमें कुकिंग से लेकर क्लीनिंग सब कुछ शामिल होता है। रसोई में खाना पकाने के साथ हमें बर्तनों और किचन की साफ-सफाई की ओर भी विशेष ध्यान देना होता है। अन्यथा हमें न तो गंदगी में खाना बनाने का मन करेगा और गंदगी की वजह से हमारा स्वास्थ्य भी खराब हो सकता है। हमारी किचन में ऐसी बहुत सी चीजें होती हैं। जिनको सफाई करने के लिए हमें ज्यादा मेहनत करनी पडती है। उसमें से एक तवा भी है। अक्सर आपने देखा होगा रोटी और पराठे बनाने के बाद तवा एकदम काला हो जाता है। साथ ही उसपर जिद्दी चिकनाई भी जमा होने लगती है। ऐसे में तवे की सफाई करना बेहद जरूरी होता है, लेकिन कभी-कभी साफ करने के बावजूद भी तवे से गंदगी नहीं जाती है। ऐसे में आज हम आपके लिए एक जादुई सोल्यूशन लेकर आए हैं। जिसकी मदद से आप एक नहीं बल्कि अपनी रसोई के कई काम को सुलझा सकती हैं।

अधिकतर लोग नहीं जानते हैं कि किचन में रखी कुछ साधारण चीजों और एक्सपेरिमेंट की मदद से हम किचन के कई कामों को आसान बना सकते हैं। जिसके बारे में हर कोई नहीं जानता है। आज हम आपको इस लेख में एक ऐसी ही ट्रिक बताने जा रहे हैं। जिसको सुनकर शायद आपको अजीब जरूर लगेगा, लेकिन इस हैक से आप अपने एक नहीं बल्कि दो काम कर सकती हैं। इसके लिए आपको लोहे का तवा आलू, नमक और पानी की जरूरत होगी। आइए फिर जान लेते हैं लोहे के तवे पर इन तीन चीजों को रखकर पकाने से क्या होता है।

लोहे के तवे पर आलू, नमक और पानी को पकाने से क्या होता है?

Tawa cleaning tips

तवे की सफाई होगी आसान

cleaning hacks

अगर आपके किचन में रोटी और पराठे बनाने वाले लोहे के तवे पर चिकट चिकनाई जमा होने के साथ वो बहुत ज्यादा काला हो गया है, तो उसके लिए आप लोहे के तवे पर सबसे पहले कच्चे आलू को बीच से काटकर रखें। उसके बाद आप उसके ऊपर नमक डालें। तवा हल्का गर्म हो जाने के बाद आप थोडा पानी डाल दें और करीब 10-15 मिनट तक पकने दें। इसके बाद गैस ऑफ कर दें और हल्का ठंडा होने दें। अब आपको कच्चे आलू को लेकर तवे पर रगड़ना है। अच्छी तरह रगड लेने के बाद आप तवे पर थोडा बेकिंग सोडा लिक्विड डिश वाश डालकर लोहे के स्क्रबर से घिसें। इसके बाद आपको इसे नार्मल पानी से वॉश कर लेना है। आप देखेंगी तवे पर जमा चिकनाई और कालापन साफ हो गया होगा। यह तरीका बेहद आसान और सस्ता है। जिसको हर कोई कर सकता है। यह आपके लोहे के तवे की सफाई में बेहद काम आएगा।

ये भी पढ़ें:इन टिप्स को आजमाकर, जले हुए लोहे के तवे में लाएं चमक

आलू उबालें

Boiling potatoes without cooker,

यदि आपके घर में प्रेशर कुकर खराब हो गया हो और आपको आलू उबालने हैं, तो आपको इसके लिए सबसे पहले लोहे का तवा लें। उसपर आपको साबुत कच्चे आलू रखने हैं। अब आप इनके ऊपर नमक और पानी भी डालें। इसके बाद आपको किसी गहरे बर्तन की मदद से आलुओं को ढक देना है। साथ ही, गैस का फ्लेम एकदम लो कर दें। करीब 10 मिनट बाद आलू को खोलकर पलट दें और फिर ढक दें। यदि तवे पर पानी खत्म हो गया है तो थोडा पानी और डाल देना। थोड़ी देर बाद फिर आपको बर्तन हटाकर आलुओं को चाकू की मदद से चेक करना है कि वो पके हैं या नहीं अगर आलू पक गए हैं तो आप गैस बंद कर दें और ठंडा हो जाने के बाद आप इनका छिलका उतार सकती हैं। इस तरह आप कुकर के अलावा तवे पर भी आलू को उबाल सकती हैं।

ये भी पढ़ें: क्या आपको पता है कच्चे आलू से भी साफ हो सकते हैं बर्तन, चमक पाने के लिए ऐसे करें इस्तेमाल

इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय भी आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही, अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो, तो इसे शेयर जरूर करें। इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हर जिन्दगी के साथ।

Image Credit: Freepik/Shutterstock/amazon

HzLogo

HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!

GET APP