कच्चे आम के छिलकों को फेंके नहीं इन बर्तनों को चमकाने में करें इस्तेमाल

How to use raw mango peel for utensils cleaning: अगर आप भी कच्चे आम के छिलकों को छीलने के बाद फेंक देती हैं, तो आज के बाद आपको इन्हें कचरे में डालने की बजाय इकठ्ठा कर लेना है। जी हां आज हम आपको कच्चे आम के छिलकों के बर्तनों की सफाई करने का तरीका बताएंगे।
homemade cleaning hacks

कच्चे आम की महक आते ही मुंह में पानी आ जाता है। गर्मियों के मौसम में इन कच्चे आम से कई तरह की ड्रिंक्स और रेसिपीज बनाई जाती हैं। कच्चे आम की चटनी, अचार, सब्जी, खट्टी-मीठी चटनी, खटाई और अन्य डिशेज अधिकतर लोग बनाते हैं। कैरी से बनने वाली यह सभी चीजें खाने में बच्चे से लेकर बड़ा हर किसी को पसंद आती हैं। वहीं अधिकतर सभी लोग कच्चे आम के छिलकों को छीलकर कचरे में फेंक देते हैं।

दरअसल, हम इस उपयोगी चीह को बेकार समझने की भूल कर बैठते हैं। यदि आप भी कच्चे आम से छिलके उतारकर इन्हें फेंक देती हैं, तो आज के बाद आपको ऐसा बिल्कुल नहीं करना है। आज हम आपको इन्हीं छिलकों की मदद से कुछ धातु के बर्तनों की सफाई करने का तरीका बताएंगे। जिसको सुनकर आपको भी हैरानी होगी, लेकिन यह बात एकदम सच है। आप कच्चे आम के छिलकों से पीतल और तांबे के बर्तनों को चमका सकती हैं। आइए फिर देर किस बात की जान लेते हैं इन बर्तनों की क्लीनिंग का तरीका।

कच्चे आम के छिलकों से कैसे साफ करें तांबे और पीतल के बर्तन

raw mango cleaning tips

आज हम आपको कच्चे आम के छिलकों से तांबे और पीतल के बर्तनों को चमकाने के बढ़िया तरीके बताने जा रहे हैं।

पहला तरीका

इसके लिए आपको कच्चे आम के छिलकों को निकाल लेना है। इसके बाद आप इन छिलकों पर नमक डालें। अब इन छिलकों को आप अपने पीतल और तांबे के गंदे और काले हो चुके किचन और पूजा में रखें बर्तनों पर रगड़ें। इसके बाद आप बर्तनों पर इस मिश्रण को ऐसे ही पड़ा रहने दें। करीब 15 मिनट बाद आप इसपर लिक्विड डिश वाश डालें और स्क्रबर की मदद से रगड़ें और नार्मल पानी से वाश कर दें। आपके पीतल और तांबे के काले हो चुके बर्तन साफ हो जाएंगे।

ये भी पढ़ें: Mango Peel Uses: कच्चे आम के छिलके फेंके नहीं बना लें ये व्यंजन, बहुत कम बजट में हो जाएगा काम

brass बर्तन cleaning

दूसरा तरीका

आपको कच्चे आम के छिलके लेकर उन्हें ब्लेंडर जार में डालकर पीस लेना है। अब आप इस पेस्ट को एक बर्तन में निकालें। इसमें आपको नींबू के रस की कुछ बूंदें मिक्स करनी हैं। इस मिश्रण को चम्मच की मदद से अच्छी तरह मिलाकर आप इसे उंगलियों की मदद से तांबे और पीतल के बर्तनों पर लगाएं। कुछ देर लगा रहने के बाद लोहे के स्क्रबर से बर्तनों को रगड़ें। आप देखेंगे बर्तनों की खोई हुई चमक दोबारा वापिस आ जाएगी।

ये भी पढ़ें: किचन के इन 3 चीजों से पीतल के बर्तन को चुटकी में कर सकते हैं साफ

homemade utensils cleaning tips

ऊपर बताए गए इन तरीकों को अपनाते वक्त आपको ध्यान रखना है कि कच्चे आम के छिलके सूखे ही नहीं होने चाहिए। आपको इन्हें साफ करने के लिए फ्रेश आम के छिलकों का इस्तेमाल करना है। तभी आपके बर्तनों की सफाई सही ढंग से होगी।

इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय भी आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही, अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो, तो इसे शेयर जरूर करें। इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हर जिन्दगी के साथ।

Image Credit: Freepik/Shutterstock

HzLogo

HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!

GET APP