तांबे के बर्तनों में लग गया है जंग? इस 1 मौसमी फल के छिलकों से मिनटों में करें साफ

How To Clean Copper Utensils: क्या आपके घर में भी पुराने तांबे के बर्तन हैं, जिन पर दाग लगे हुए हैं? तांबे के जंग लगे बर्तनों को आप मिनटों में केवल 1 फल के छिलके की मदद से साफ कर सकते हैं। आइए जानें, तांबे के बर्तनों को कैसे साफ करें? 
Updated:- 2025-05-19, 14:36 IST
How To Clean Copper Utensils

Copper Utensils Cleaning Viral Hacks: लगभग सभी घरों में तांबे के पुराने बर्तन होते ही हैं। तांबे के बर्तन में पानी पीना सेहत के लिए बहुत ही अच्छा माना जाता है। लोग तांबे के बर्तनों का इस्तेमाल इन दिनों खूब करने लगे हैं, लेकिन अगर इनकी सफाई का ख्याल ना रखा जाए, तो इन पर जंग लगने लगता है। दरअसल, तांबे के बर्तनों पर हरे रंग की एक परत आ जाती है। अगर ऐसे बर्तन में खाना-पीना खाया जाए, तो इससे सेहत को काफी नुकसान हो सकता है। 

अगर आपके तांबे के बर्तनों पर भी हरे रंग की लेयर नजर आने लगी है, तो आपको उसे तुरंत साफ करना चाहिए। इसे साफ करने के लिए आपको बाजार से अलग से क्लीनर खरीदने की जरूरत नहीं है। गर्मियों के इस मौसम में हर घर में एक ऐसा फल मौजूद होता है, जिसके छिलकों की मदद से आप तांबे के बर्तनों पर लगे दाग आसानी से साफ कर सकते हैं। सोशल मीडिया पर एक हैक काफी तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें आम के छिलकों से तांबे के बर्तनों को साफ करने का तरीका बताया गया है। आइए जानें, तांबे के बर्तनों को आम के छिलकों से कैसे साफ करें? तांबे के बर्तन से जंग कैसे साफ करें? 

यह भी देखें- आम के छिलकों को बेकार समझकर फेंके नहीं, इन 5 समस्‍याओं को दूर करें

क्या-क्या चाहिए?

What is needed to clean copper utensils

  • कच्चे आम के छिलके
  • तांबे के गंदे बर्तन
  • स्क्रबर

आम के छिलकों का पाउडर कैसे बनाएं?

तांबे के गंदे बर्तनों को साफ करने के लिए सबसे पहले कच्चे आम के छिलकों का पाउडर तैयार करना होगा। इसके लिए, हरे आम के छिलकों को अलग करके  बिना धोए, छोटे-छोटे टुकड़ों में काटकर उन्हें धूप में सुखा लें। छिलकों को कम से कम 2 दिन की धूप दिखाएं। इससे छिलके अच्छी तरह से सूख जाएंगे और इनका पाउडर बनाना भी आसान हो जाएगा। इन्हें मिक्सर में डालकर पीस लें। इस तरह से तांबे के बर्तन साफ करने वाला पाउडर बनकर तैयार हो जाएगा। 

तांबे के बर्तन कैसे साफ करें? 

How to clean copper vessels

तांबे पर लगा जंग साफ करने के लिए आम के छिलकों वाला पाउडर एक कटोरी में लें। इसमें पानी मिलाकर गाढ़ा घोल बनाएं। इसे एक स्क्रबर की मदद से कुछ देर रगड़ें और पानी से साफ कर लें। कुछ ही देर बाद आपका बर्तन फिर से नए जैसा चमकने लगेगा। 

यह भी देखें- तांबे के बर्तन साफ करने के 8 तरीके

इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही, अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो, तो इसे शेयर जरूर करें। इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हर जिन्दगी के साथ।

Image Credit: freepik 

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।