आजकल उत्तर भारत में गर्मियों का मौसम चल रहा है और बाहर का तापमान 45 डिग्री सेल्सियस से ऊपर जा चुका है। गर्मी के मौसम में हम लगातार फ्रिज का इस्तेमाल करते हैं। जैसे-जैसे बाहर का तापमान बढ़ता है, वैसे-वैसे फ्रिज को भी ज्यादा मेहनत करनी पड़ती है ताकि दूध, फल और सब्जियां सही तापमान पर ठंडी बनी रहें।
लेकिन, क्या आपने कभी सोचा है कि अगर आप फ्रिज के आसपास कुछ ऐसा सामान रख देते हैं, तो इससे फ्रिज के कंप्रेसर को ज्यादा मेहनत करनी पड़ सकती है? जी हां, अगर आप फ्रिज के आसपास गर्मी छोड़ने वाले गैजेट्स रखते हैं, तो ये कंप्रेसर पर दबाव डाल सकते हैं। कंप्रेसर का काम फ्रिज के अंदर ठंडक बनाए रखना होता है।
इसलिए, आज हम आपको बताने वाले हैं कि किन चीजों को फ्रिज के ऊपर या पास न रखने से कंप्रेसर पर ज्यादा दबाव पड़ सकता है और आपका फ्रिज खराब हो सकता है।
आमतौर पर आजकल जगह कम होने की वजह से लोग फ्रिज के ऊपर माइक्रोवेव रख देते हैं। यह देखने में भले ही स्मार्ट लगे, लेकिन यह असल में नुक़सानदायक होता है। खासकर गर्मियों के दौरान, अगर आप फ्रिज के ऊपर माइक्रोवेव रखते हैं, तो दोनों ही गर्मी छोड़ते हैं। जब इन दोनों को एक के ऊपर एक रखा जाता है, तो गर्मी निकलने की जगह नहीं मिलती। इसकी वजह से फ्रिज का तापमान बढ़ जाता है और कंप्रेसर को ज्यादा मेहनत करनी पड़ती है। इसलिए, आपको माइक्रोवेव को किसी अलग टेबल या किचन स्लैब पर रखना चाहिए।
गर्मियों में वैसे भी किचन गर्म रहता है, और ऊपर से उसके अंदर रखे हुए एयर फ्रायर, टोस्टर या कॉफी मेकर जैसे उपकरण भी गर्मी छोड़ते हैं। अगर आप फ्रिज के आसपास इन गैजेट्स को रखती हैं, तो ये और ज्यादा गर्मी फैला सकते हैं। फ्रिज के पास रखने से इसका सीधा असर कंप्रेसर पर पड़ता है, क्योंकि बाहर से आने वाली गर्मी फ्रिज की बिजली की खपत को बढ़ा देती है। इसलिए, गर्मियों के दिनों में आपको इन सभी चीजों को फ्रिज से दूर रखना चाहिए।
यह विडियो भी देखें
इसे भी पढ़ें- फ्रिज की इस तरह करें देखभाल, जल्दी नहीं होगा खराब
कई जगह देखा जाता है कि लोग प्रेशर कुकर, स्टॉक पॉट या मिनी ओवन जैसे भारी बर्तन फ्रिज के ऊपर रख देते हैं ताकि जगह ज्यादा न घेरी जा सके। लेकिन, फ्रिज के ऊपर भारी-भरकम सामान रखने से उसके ऊपर गड्ढे तक हो सकते हैं। इसके अलावा, जब आप भारी सामान रखते हैं, तो फ्रिज का कंप्रेसर हिलने (वाइब्रेट) लगता है और सामान गिर सकते हैं। वहीं, भारी सामान ऊपर रखने से फ्रिज की गर्मी बाहर नहीं निकल पाती और फ्रिज हीट होने लगता है।
छोटे घरों में अक्सर लोग आराम से वाई-फाई राउटर, मोबाइल चार्जर या लैपटॉप चार्जर को फ्रिज के पास या ऊपर रख देते हैं। लेकिन, ये इलेक्ट्रॉनिक गैजेट्स गर्मी पैदा करते हैं, और जब ये फ्रिज के पास रखे होते हैं, तो इससे तापमान बढ़ जाता है और फ्रिज को ठंडा रहने के लिए ज्यादा मेहनत करनी पड़ती है।
इसे भी पढ़ें- गर्मियों में कितने टेंपरेचर पर चलाना चाहिए फ्रिज? स्मार्ट लोग ही जानते होंगे इस सवाल का जबाव
आमतौर पर लोग अपने किचन में जगह की कमी के कारण फ्रिज के बगल में गैस सिलेंडर को रख देते हैं। लेकिन ऐसा करना गलत है क्योंकि गैस सिलेंडर से निकलने वाली गर्मी फ्रिज के लिए सही नहीं होती। भारत के ऊर्जा दक्षता ब्यूरो (BEE) के अनुसार, फ्रिज को ऐसी जगह नहीं रखना चाहिए जहां वह सीधे गर्मी या आग के संपर्क में आ सकता हो। आप गैस सिलेंडर को फ्रिज से कम से कम 1 से 2 फीट की दूरी पर रख सकते हैं।
हमारी स्टोरीज से जुड़े आपके कुछ सवाल हैं, तो आप हमें आर्टिकल के ऊपर दिए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे। अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
Image Credit- freepik
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।