स्टील के बर्तनों पर दिखने लगे हैं जले हुए काले दाग? आलू वाले इस 1 वायरल हैक से चुटकियों में करें साफ

How To Clean Burnt Stainless Steel Utensils: क्या आपके घर के स्टील के बर्तनों में भी काले जले हुए दाग नजर आने लगे हैं। आप बिना किसी मेहनत के घर पर खुद ही इन जले हुए दागों को साफ कर सकते हैं। आइए जानें, स्टील के बर्तनों से जले हुए दाग कैसे साफ करें? 
  • Nikki Rai
  • Editorial
  • Updated - 2025-05-29, 09:12 IST
How To Clean Burnt Stainless Steel Utensils

How To Clean Burnt Pan With a Potato: किचन में खाना बनाने के लिए अधिकतर भारतीय घरों में स्टील के ही बर्तनों का इस्तेमाल किया जाता है। एक ही बर्तन में बार-बार खाना बनाने से अक्सर उनमें दाग नजर आने लगते हैं। स्टील के पैन में अगर आप तड़का लगाते हैं और उसे सही से साफ नहीं करते हैं, तो बर्तन के तले पर काले-काले दाग नजर आने लगते हैं। बर्तन जलने पर दाग को साफ करना काफी मुश्किल हो जाता है।

रेगुलर बर्तन को अच्छे से धोने के बाद भी उसमें से चिकनाई और जले हुए निशान साफ नहीं हो पाते। अगर आपके बर्तन भी जले हुए निशानों की वजह से गंदे और पुराने नजर आने लगे हैं, तो आप उन्हें आलू वाले एक वायरल हैक की मदद से साफ कर सकते हैं। सोशल मीडिया पर वायरल यह हैक बहुत ही असरदार है। आइए जानें, स्टील के बर्तनों से जले हुए निशान कैसे साफ करें?

क्या-क्या चाहिए?

what are the requirements

  • आलू का टुकड़ा
  • जले हुए बर्तन
  • लिक्विड डिशवॉश

जले हुए बर्तन को कैसे साफ करें?

जले हुए स्टील के बर्तन को साफ करने के लिए एक आलू का आधा काट लें। इस टुकड़े पर 2 से 3 बूंद लिक्विड डिशवॉश की डालें और इसे बर्तन के जले हुए, हिस्से पर डालकर रगड़ें। इसे कुछ देर रगड़ने पर दाग आसानी से साफ हो जाएंगे। यह ट्रिक बहुत ही आसान है। इससे आप अपने किसी भी स्टील के बर्तन के जले हुए, दाग निकाल सकते हैं।

बर्फ वाली ट्रिक आएगी काम

आप आलू वाले वायरल हैक के अलावा, बर्फ वाली ट्रिक से भी स्टील के बर्तनों से जले हुए दाग साफ कर सकते हैं। इसके लिए स्टील के जले हुए बर्तन को गैस पर गरम करें। अब इस गरम बर्तन पर ही बर्फ के टुकड़ों को सावधानी के साथ रगड़ें। इससे कुछ देर रब करने पर ही सारे दाग आसानी से निकल जाएंगे और आपका बर्तन चमक जाएगा।

इन तरीकों से साफ होंगे जले दाग

Burnt stains will be cleaned with these methods

  • स्टील के जले हुए बर्तन को साफ करने के लिए आप नींबू का भी इस्तेमाल कर सकते हैं। इससे चिकनाई भी साफ हो सकती है।
  • बेकिंग सोडा और विनेगर के घोल को 10 मिनट जले हुए, बर्तन पर लगाकर छोड़ दें। बाद में उसे साफ कर लें।

इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही, अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो, तो इसे शेयर जरूर करें। इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हर जिन्दगी के साथ।

Image Credit: IMDb

HzLogo

HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!

GET APP