जले हुए बर्तन को चुटकियों में साफ करेगा घर में रखा ईंट का टुकड़ा, जानें कैसे

किचन में महिलाओं के पास सुबह से लेकर शाम तक इतना काम होता है कि वो एक साथ कई सारे काम करती हैं जैसे- खाना पकाना, दूध उबालना या फिर आटा गूंथना आदि। कई बार जल्दबाजी के चक्कर में खाना जल जाता है और बर्तन भी काले पड़ जाते हैं।
हालांकि, जले हुए बर्तनों को साफ करना आसान नहीं है, लेकिन क्या आप जानती हैं कि जले हुए बर्तनों को केवल एक ईंट की मदद से साफ किया जा सकता है। जी हां आपने सही सुना, क्योंकि आज हम आपको कुछ ऐसे टिप्स बताने जा रहे हैं, जो आपके काम आ सकते हैं। तो देर किस बात की आइए जानते हैं कि आप बर्तनों को साफ करने के लिए ईंट का इस्तेमाल कैसे कर सकती हैं।
वाइन और ईंट का देसी नुस्खा
अगर आपके घर में वाइन उपलब्ध है तो इसका इस्तेमाल आप जले हुए बर्तनों को साफ करनेके लिए कर सकती हैं। हालांकि, वाइन की जगह आप कोक का भी इस्तेमाल कर सकती हैं।
विधि
- जले हुए बर्तनों को साफ करने के लिए आप सबसे पहले एक बाउल लें।
- फिर इसमें आधा कप वाइन और आधा सिरका डालें।
- अब इसमें 1 कटोरी पानी डालें और इस मिश्रण को अच्छी तरह मिक्स कर लें।
- फिर जले हुए बर्तन में डालें और इसे 10 मिनट के लिए ऐसे ही छोड़ दें।
- फिर बर्तन को हल्के चूल्हे पर रखें और इसे 2 मिनट तक पकने दें।
- फिर इसे गैस से उतारें और बर्तन को ईंट की सहायता से रगड़ें।
- आप देखेंगी कि आपके बर्तन से कालापन हट जाएगा।
इसे ज़रूर पढ़ें-सभी तरह के बर्तनों से जला हुआ खाना हटाने के 4 आसान टिप्स
बेकिंग सोडा भी आएगा काम
बर्तन से काले जले हुए निशान को हटाने के लिए बेकिंग सोडा काफी अच्छा विकल्प है। हालांकि, आप इसका इस्तेमाल कई तरह से कर सकती हैं, लेकिन एक बार इसके साथ ईंट के टुकड़े से बर्तन को साफ करके देखें। यकीनन आपका बर्तन चमकने लगेगा, कैसे आइए जानते हैं।
विधि
- आप जले हुए बर्तन को साफ करने के लिए बेकिंग सोडा का भी इस्तेमाल कर सकती हैं।
- इसके लिए सबसे पहले आप जले हुए बर्तन में पानी भर लें।
- फिर इसमें 2 चम्मच बेकिंग सोडा डालें और इसे तेज आंच पर पका लें।
- आप इसे लगभग 20 से 30 मिनट तक उबालने दें। (लोहे का तवा साफ करने के हैक्स)
- फिर ईंट की मदद से इसे साफ करें और सतह को साबुन से धो लें।
- बस आपके बर्तन साफ हो जाएंगे।
इसे ज़रूर पढ़ें-Kitchen Hacks: इन आसान टिप्स से मिनटों में साफ़ करें जले हुए बर्तनों को
टोमेटो सॉस का करें इस्तेमाल
आप जले हुए स्टील के बर्तन को टोमेटो सॉस से मिनटों में चमका सकती हैं। हालांकि, ये सुनने में आपको थोड़ा अजीब लग सकता है लेकिन ये सच है। अगर आप टोमेटो सॉस का इस्तेमाल ईंट के टुकड़े के साथ करेंगी तो आपका बर्तन ज्यादा अच्छे से साफ होगा।
विधि
- इसके लिए टोमेटो सॉस की एक मोटी परत जले हुए बर्तन पर लगा लें।
- इस परत को रात भर के लिए बर्तन में लगाकर रख दें।
- फिर सुबह बर्तन को ईंट की सहायता से साफ कर लें और फिर कमाल देखें।
- बस आपका बर्तन पहले की तरह चमक जाएगा और इससे जले हुए दाग भी दूर हो जाएंगे।
इस तरह आप अपने जले हुए बर्तनों को ईंट और अन्य सामग्री की सहायता आसानी से साफ कर सकती हैं। अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो हमें नीचे कमेंट करके बताएं और इसे शेयर जरूर करें। साथ ही, इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।
Image Credit- (@Freepik and Shutterstock)
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।