अधिकतर लोगों के दिन की शुरुआत एक कप चाय के प्याले के साथ होती है। अगर उन्हें सुबह चाय न मिले तो पूरा दिन खराब हो जाता है। साथ ही, शाम को थककर आने के बाद भी एक कप चाय का प्याला पूरे दिन की थकान को दूर कर देता है।
चाय की चुस्कियां लेते हुए शौकीन लोग आपको हर गली-नुक्कड़ पर देखने को मिल जाएंगे। बड़े बूढ़े भी चाय पर चर्चा, दोस्तों की टोलियां हाथ में चाय के कप लिए गपशप करती हुई, स्टेशन आदि ऐसी तमाम जगहों पर आपको चाय का आनंद लेते हुए लोग नजर आ जाएंगे। आपको बता दें चाय पीने वाले सिर्फ भारत ही नहीं विश्वभर में पसंद की जाती है।
आपने देखा होगा मार्केट में आपको हर ब्रांड की चाय मिलती है। जिसमें सबकी कीमत भी अलग-अलग होती है, लेकिन शायद आपको नहीं पता होगी की इन सबके अलावा भी पूरी दुनिया में बहुत महंगी चाय बिकती हैं। जिनके बारे में हम नहीं जानते हैं।
आपको शायद सुनकर हैरानी होगी कि दुनिया में एक ऐसी चाय की किस्म ऐसी भी है, जिसकी कीमत सुनने के बाद आप भी चौंक जाएंगी। आमतौर पर चाय आपको कुछ रुपये में मिल जाती है। वहीं इस चाय की कीमत लाखों रुपये में हैं। आज हम आपको इस आर्टिकल में एक ऐसी दुर्लभ चाय की प्रजाति के बारे में बताने जा रहे हैं, जो कि विश्व की सबसे महंगी चाय है। आइए जान लेते हैं इसके बारे में विस्तार से।
दुनिया की सबसे महंगी चाय कौन सी है?
आपको बता दें दुनिया की सबसे महंगी चाय का नाम दा-होंग-पाओ (Da-Hong-Pao) हैं। जैसा की आपको इस चाय के नाम से ही पता चल रहा होगा कि इस चाय का संबंध चीन से है। यह चाय चीन की वुई श्रृंखला में उगती है। यह दुर्लभ प्रजाति की ऊलोंग चाय है।
इसे सिर्फ चाय ही नहीं बल्कि चीन की राष्ट्रीय संपत्ति माना जाता है। हालांकि अब इस चाय की झाडियां बेहद कम मात्रा में उत्पादन कर रही हैं। ऐसे में इसकी पैदावार कम होने लगी है।
दुनिया की सबसे महंगी चाय की कीमत और खासियत
दुनिया की सबसे महंगी चाय की कीमत 8 से 10 लाख प्रति किलो है। अगर बात इस चाय की खासियत की जाय तो इसकी पत्तियां बेहद साफ होती है। इनको तोड़ने के बाद ज्यादा सफाई की जरुरत नहीं होती है। इसको बहुत सावधानी से तोडा जाता है। इस चाय का स्वाद और महक बेहद बेहतरीन होती है। ऐसे में आपको इस चाय की हर घूंट में अच्छा स्वाद आता है। यह चाय चीन की मूल्यवान विरासत है। दा-होंग-पाओ का उत्पादन कई सैंकड़ों साल पुराना माना जाता है।
अन्य महंगी चाय
चीन के अलावा जापान की ग्योकुरु चाय, ताईवान की Tieguanyin चाय और भारत की सिल्वर टिप्स इम्पीरियल चाय सबसे महंगी चाय की गिनती में आती हैं। भारत की इस महंगी चाय की पैदावार दार्जलिंग में होती है। यह जगह चाय के बागानों केलिए काफी फेमस है।
ये भी पढ़ें:चिकना सिंक भी होगा मिनटों में साफ...चाय पत्ती वाला ये वायरल नुस्खा दिखाएगा कमाल
इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय भी आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही, अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो, तो इसे शेयर जरूर करें। इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हर जिन्दगी के साथ।
Image Credit: Freepik/Shutterstock
HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों