इन डिशेज में गलती से भी न लगाएं हींग का तड़का, बिगड़ सकता है पूरा स्वाद

यदि आपको भी हर डिश में हींग का तड़का लगाना पसंद है, तो आज के बाद आपको ऐसा बिल्कुल नहीं करना है। दरअसल, आज हम आपको इस लेख में उन डिशेज के नाम बताने जा रहे हैं। जिनमें हींग का तड़का पूरा स्वाद बिगाड़ सकता है।
Indian cooking tips

भारतीय रसोई में जब तक किसी भी डिश से मसालों और तड़के की खुशबू न आए तब तक पता ही नहीं लगता कि किचन में कुछ पक रहा है। यानि मसालों की भीनी-भीनी महक भारतीय रसोई की आत्मा है। जब हम रसोई में कोई डिश बनाते हैं तो कुछ चीजों की महक पूरे घर में फैल जाती है। ऐसे में हर किसी के मुंह में पानी आ जाता है। इंडियन किचन में कुछ मसाले ऐसे होते हैं जिनके बिना किसी भी डिश का स्वाद अधूरा लगता है तो वहीं दूसरी ओर कुछ चीजें हमारी डिश का स्वाद भी बिगाड़ सकती हैं। जी हां आपने एकदम सही सुना हर मसाले को हम हर रेसिपी में इस्तेमाल नहीं कर सकते हैं। ऐसे में एक हाउसवाइफ को इसके बारे में जरूर पता होना चाहिए।

हींग का यूज अक्सर हम किसी भी डिश कम महक के लिए करते हैं। हींग की महक बहुत तेज होती है। जिसके चलते इसे किसी भी डिश में एक चुटकी डालते ही उसका स्वाद बेहतरीन हो जाता है। हींग का यूज हम जीरे के साथ तड़के के दौरान करते हैं। हींग का सेवन पाचन के लिए भी अच्छा होता है, लेकिन क्या आप जानती हैं इतने सारे गुणों से भरपूर हींग का यूज हमारी कई डिशेज का जायका बिगाड़ सकता है। जी हां बहुत सी सब्जियां और दाल ऐसी होती हैं जिनमें हमें गलती से भी हींग नहीं डालनी चाहिए। आज हम आपको इस लेख में ऐसी ही डिशेज के नाम बताने जा रहे हैं।

इन सब्जियों में गलती से भी न लगाएं हींग का तड़का

गोभी की सब्जी

फूल हो या पत्ता गोभी की सब्जी अधिकतर सभी की फेवरेट होती है। आपको कभी भी गोभी की सब्जी बनाते वक्त इसमें हींग का तड़का नहीं लगाना चाहिए। ऐसा करने से गोभी से आने वाली नेचुरल महक और स्वाद दोनों गायब हो जाते हैं और पूरी सब्जी का टेस्ट भी खराब हो जाता है। ऐसे में आज के बाद आप गोभी की सब्जी में हींग डालने से बचें।

Asafoetida uses

दाल मखनी

अक्सर हम लोग होटल और रेस्टोरेंट्स में नान के साथ दाल मखनी जरूर आर्डर करते हैं। इस दाल का स्वाद थोड़ा मीठेपन पर होता है। अब आप जब कभी भी घर पर दाल मखनी बनाएं तो उसमें हींग का तड़का गलती से भी न लगाएं। ऐसा करने पर दाल की मिठास और जायका दोनों बिगड़ सकते हैं।

ये भी पढ़ें: इन डिशेज में भूलकर भी न लगाएं लहसुन का तड़का, बिगड़ जाएगा जायका

Dishes to avoid asafoetida

क्रीमी टेक्स्चर वाली डिशेज

अधिकतर डिशेज में हम लोग क्रीम, दूध, मलाई आदि जैसी चीजों का स्वाद बढ़ाने के लिए इस्तेमाल करते हैं। जैसे मलाई कोफ्ता, मेथी मटर मलाई, बटर पनीर आदि। ऐसे में इन क्रीमी टेक्स्चर वाली सब्जियों में भी कभी हींग का तड़का नहीं लगाना चाहिए। हींग की स्मेल तेज होने की वजह से यह क्रीमी टेक्स्चर वाली डिशेज के टेस्ट को स्ट्रांग करके उन्हें खराब कर सकती हैं।

ये भी पढ़ें: असली और नकली हींग की पहचान घर बैठे करें, अपनाएं यह एक आसान ट्रिक

malai kofta

करोंदे की सब्जी

करोंदे की सब्जी में भी कभी हींग का तड़का नहीं लगाना चाहिए। इससे सब्जी में अजीब का तीखापन आने लगेगा। जिसके बाद आपको इसे खाने का भी मन नहीं करेगा। दरअसल, करौंदे का स्वाद वैसे ही टेंगी और स्ट्रांग होता है।

karonda sabji

इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय भी आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही, अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो, तो इसे शेयर जरूर करें। इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हर जिन्दगी के साथ।

Image Credit: Freepik/Shutterstock

HzLogo

HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!

GET APP