herzindagi
cooking without garli

इन डिशेज में भूलकर भी न लगाएं लहसुन का तड़का, बिगड़ जाएगा जायका

यदि आप भी हर डिश में लहसुन का तड़का लगाती हैं, तो अब से आपको ऐसा नहीं करना है। दरअसल, कुछ रेसिपीज में लहसुन का तड़का पूरा जायका बिगाड़ सकता है। आइए देखें उन डिशेज की लिस्ट।
Updated:- 2025-06-18, 14:39 IST

अधिकतर लोगों के घरों में बिना लहसुन के तड़का लगाए कोई भी डिश नहीं बनाई जाती है। लहसुन को किसी भी डिश में डालते ही उसका स्वाद दोगुना हो जाता है। वहीं लहसुन का सेवन स्वास्थ्य के लिए भी अच्छा माना जाता है। लहसुन का यूज हम दाल में सब्जी में तड़का लगाने के अलावा चटनी बनाने में भी इस्तेमाल करते हैं, लेकिन क्या आप जानती हैं हर सब्जी और दाल में लहसुन का तड़का आपका पूरा जायका बिगाड़ सकता है। ऐसे में यदि आप अपनी डिशेज का स्वाद बरकरार रखना चाहती हैं, तो एक गृहिणी को कुकिंग की कला के साथ इस बात का भी पता होना चाहिए कि किन रेसिपीज में आपको लहसुन डालने से बचना है। अगर आपके घर में भी हर चीज में लहसुन का यूज होता है तो आज हम आपको इस लेख में बताने जा रहे हैं कि किन डिशेज में आपको लहसुन का तड़का भूलकर भी नहीं लगाना चाहिए। बिना लहसुन के भी आप इन रेसिपीज को स्वादिष्ट बना सकती हैं।

इन डिशेज में भूलकर भी न लगाएं लहसुन का तड़का

आइए जान लेते हैं कौन-सी हैं वो रेसिपीज जिनमें आपको लहसुन का इस्तेमाल करने से बचना चाहिए। इससे आपकी डिश का स्वाद खराब होने से बच जाएगा।

कद्दू की सब्जी

कुछ लोगों के घरों में हर सब्जी में लहसुन और प्याज का यूज होता है, लेकिन आपको कभी भी कद्दू की सब्जी में लहसुन नहीं डालना चाहिए। लहसुन की स्मेल काफी तेज होती है। ऐसे में कद्दू से आने वाली मिठास और महक को लहसुन दबा देती है। इससे कद्दू की सब्जी में सिर्फ लहसुन का ही टेस्ट आता है और पूरी सब्जी का स्वाद बिगड़ जाता है।

kaddu ki sabji

शाही पनीर

शाही पनीर और नान का नाम सुनते ही हर किसी के मुंह में पानी आ जाता है। इस सब्जी का क्रीमी टेक्स्चर और स्वीट टेस्ट खाने में बेहद अच्छा लगता है। इसको बनाने में क्रीम या मलाई का यूज होता है। जिसके चलते शाही पनीर में आपको गलती से भी लहसुन का यूज नहीं करना चाहिए। इससे आपकी सब्जी का टेस्ट खराब होता है और मलाई या क्रीम के साथ लहसुन का मिश्रण सेहत के लिए अच्छा भी नहीं होता है।

ये भी पढ़ें: Cooking Tips: इन सब्जियों में भूलकर भी नहीं लगाएं प्याज का तड़का, बिगड़ जाएगा पूरा स्वाद

यह विडियो भी देखें

sahi paneer

मूंग दाल

आमतौर पर घरों और होटलों में दाल तड़का को खूब पसंद किया जाता है। इसमें लहसुन, प्याज और टमाटर का तड़का लगाया जाता है, लेकिन आप कभी भी मूंग की दाल में लहसुन का तड़का नहीं लगाएं। मूंग की दाल हींग और जीरा से छौंक कर ज्यादा अच्छी लगती है। वहीं लहसुन डाल देने पर इस दाल में थोड़ा तीखापन आ जाता है। जिससे यह खाने में जायकेदार नहीं लगती है।

ये भी पढ़ें: Kitchen Tips: हर सब्जी, दाल और कढ़ी में लगता है एक अलग तड़का

moong daal

अरबी की सब्जी

गर्मियों में अरबी की सब्जी को बड़े चाव से खाया जाता है। ऐसे में अरबी की सब्जी में भी लहसुन का तड़का लगाने से बचना चाहिए। इसके बजाय आप अरबी को अजवाइन और हींग का तड़का लगाकर बनाएं। इससे उसका स्वाद बढ़ जाएगा।

लौकी

लौकी में अपना एक मीठापन होता है। ऐसे में यदि आप लौकी की सब्जी बनाते वक्त उसमें लहसुन डाल देती हैं तो पूरी सब्जी का स्वाद ही खराब हो जाता है। वहीं लौकी को हल्की सब्जी माना जाता है और लहसुन डालकर बनाने से वह तीखी और बादी करने लगती है।

इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय भी आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही, अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो, तो इसे शेयर जरूर करें। इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हर जिन्दगी के साथ।

Image Credit: Freepik

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।