घर पर बनाएं बिहारी लौकी चोखा, स्वाद ऐसा कि भूल जाएंगी सब्जी... हर वीकेंड होगी बनाने की डिमांड

बिहार में चोखा बहुत आम है, जिसे बेहद चाव से खाया जाता है। इसे लिट्टी के साथ सर्व किया जाता है और साथ में चटनी या प्याज रखी जाती है। हालांकि, अब लोग आलू चोखा, बैगन चोखा और टमाटर चोखा बनाना पसंद करते हैं। हर बार कुछ नया ट्राई करते हैं, तो इस बार लौकी का चोखा ट्राई करें। लौकी यानी घीया या दूधी.. जिसे अक्सर लोग फीकी और बोरिंग सब्जी समझते हैं, लेकिन जब उसे बिहारी अंदाज में सेंका जाएगा तो यकीनन मजा आ जाएगा।
लौकी का चोखा Recipe Card
इन टिप्स से तैयार करें लौकी का चोखा।
Ingredients
- लौकी- 1
- प्याज- 1 (बारीक कटी हुई)
- लहसुन की कलियां- 4
- हरी मिर्च- 4
- टमाटर- 1
- सरसों का तेल- 3 चम्मच
- नमक- स्वादानुसार
- नींबू का रस- आधा चम्मच
- अमचूर पाउडर- आधा चम्मच
- हरा धनिया- 1 चम्मच
Step
- Step 1:
लौकी का छिलका उतारकर मोटे टुकड़ों में काट लें। अब कुकर में 1 सीटी तक उबालें या फिर तवे या तंदूर पर भून लें।
- Step 2:
फिर ठंडी होने पर इसका पानी निकालकर मैश कर लें। आप उबाल भी सकती हैं, लेकिन बेस्ट है कि आप कोयले पर भुन लें।
- Step 3:
एक बड़े बर्तन में मैश की हुई लौकी डालें। फिर उसमें कटे हुए प्याज, लहसुन, हरी मिर्च, टमाटर और नमक डालें।
- Step 4:
अब ऊपर से कच्चा सरसों का तेल डालें। सरसों के तेल का तीखा स्वाद ही इस डिश की जान है।
- Step 5:
फिर चाहें तो थोड़ा नींबू का रस या अमचूर डालकर खट्टापन बढ़ा सकती हैं।
- Step 6:
ऊपर से हरा धनिया डालकर मिलाएं और रोटी के साथ गर्मागर्म सर्व करें।
बिहारी लौकी चोखा खासकर उन लोगों के लिए बेहतरीन है जो हल्का, झटपट बनने वाला और देसी फ्लेवर वाला खाना पसंद करते हैं। इसे आप रोटी, सत्तू का पराठा या चावल- दाल के साथ भी खा सकते हैं। बस इसे बनाने की आसान रेसिपी आपको मालूम होनी चाहिए। अगर आपको नहीं पता तो यह लेख आपकी मदद कर सकता है।
बिहारी लौकी चोखा की विधि
- लौकी का छिलका उतारकर मोटे टुकड़ों में काट लें। अब कुकर में 1 सीटी तक उबालें या फिर तवे या तंदूर पर भून लें।
- फिर ठंडी होने पर इसका पानी निकालकर मैश कर लें। आप उबाल भी सकती हैं, लेकिन बेस्ट है कि आप कोयले पर भुन लें।
इसे जरूर पढ़ें- क्या लिट्टी-चोखा की शुरुआत वाकई में बिहार से हुई थी? जानिए दिलचस्प कहानी
- एक बड़े बर्तन में मैश की हुई लौकी डालें। फिर उसमें कटे हुए प्याज, लहसुन, हरी मिर्च, टमाटर और नमक डालें।
- अब ऊपर से कच्चा सरसों का तेल डालें। सरसों के तेल का तीखा स्वाद ही इस डिश की जान है। अब सबको अच्छी तरह से मिला लें।
- फिर चाहें तो थोड़ा नींबू का रस या अमचूर डालकर खट्टापन बढ़ा सकती हैं। ऊपर से हरा धनिया डालकर मिलाएं और रोटी के साथ गर्मागर्म सर्व करें।
इसे जरूर पढ़ें- बिहारी स्टाइल से लिट्टी चोखा बनाने की ये रेसिपी जानिए
- इसे बनाते वक्त बस इस बात का ध्यान रखें कि लौकी पानी छोड़ती है, तो इसे मैश करने से पहले अच्छी तरह से निचोड़ लें और फिर इस्तेमाल करें।
Image Credit- (@Freepik and shutterstock)
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।