herzindagi
litti chokha bihar food recipe main

बिहारी स्टाइल से लिट्टी चोखा बनाने की ये रेसिपी जानिए

लिट्टी चोखा को ज्यादातर बिहार और झारखंड में खाया जाता है।आइए आपको घर पर लिट्टी चोखा बनाने की आसान रेसिपी बताते हैं। 
Her Zindagi Editorial
Updated:- 2019-01-15, 18:34 IST

बिहार का लिट्टी चोखा पूरे भारत में ही नहीं विश्वभर में मशहूर है। इसे खाने के लिए आपको बिहार जाने की जरूरत नहीं है क्योंकि आप लिट्टी चोखा आसानी से घर पर ही बना सकती हैं। बिहार की ये पारंपरिक डिश खाने में जितनी स्वादिष्ट है आपकी सेहत के लिए भी उतनी भी फायदेमंद है। 

लिट्टी चोखा को ज्यादातर बिहार और झारखंड में खाया जाता है। इन राज्यों में हर घर में लोग सुबह के ब्रेकफास्ट से लेकर दोपहर के लंच और रात के डिनर में कभी भी लिट्टी चोखा बनाकर खाते हैं। 

आपको ये बता दें कि लिट्टी चोखा को आप समोसा या पाव भाजी की तरह snacks ना समझे क्योंकि ये पूरा खाना ही है। इसे खाने से आपको एक वक्त का पूरा न्यूट्रिशन मिलता है। 

लिट्टी चोखा आटे, सत्तू, बैगन और आलू से बनता है। इसे टमाटर और धनिए की चटनी के साथ सर्व किया जाता है और साथ इसमें प्याज, खीरे टमाटर का सलाद भी होता है। आइए आपको इसे ठीक तरीके से बनाने की आसान रेसिपी बताते हैं। 

लिट्टी चोखा बनाने की सामग्री  

लिट्टी के आटे के लिए ये चाहिए

  • गेहूं का आटा- 400 ग्राम
  • अजवायन- 1/2 चम्मच
  • घी या तेल- 4-5 चम्मच
  • खाने वाला सोडा- 1/3 छोटा चम्मच
  • नमक- स्वादानुसार

पिठ्ठी बनाने के लिए ये चाहिए 

  • सत्तू - 200 ग्राम
  • अदरक - 1 इंच लम्बा टुकड़ा
  • हरी मिर्च- 2-4
  • हरा धनियां- थोड़ा सा बारीक कटा हुआ
  • जीरा- 1 चम्मच
  • सरसों का तेल- 2 चम्मच
  • अचार का मसाला- 2 चम्मच
  • नीबू - 1 नीबू का रस
  • काला नमक- स्वादानुसार
  • नमक- स्वादानुसार 

चोखा बनाने की सामग्री

  • बड़ा बैगन- 400 ग्राम 
  • टमाटर- 250 ग्राम 
  • हरी मिर्च- 2-4 
  • अदरक- 2 इंच लम्बा टुकड़ा (कद्दूकस किया हुआ)
  • हरा धनियां- थोड़ा सा बारीक कटा हुआ 
  • नमक- स्वादानुसार
  • सरसों का तेल- 1-2 चम्मच

यह विडियो भी देखें

Read more: कुकर में बने भरवां बैंगन का स्वाद होता है खास, जानिए इसकी सीक्रेट रेसिपी

litti chokha bihar food recipe ingredients

लिट्टी चोखा बनाने की विधि

ऐसे बनाएं लिट्टी का आटा

एक बड़ा बाउल लें और उसमें आटा डालें। आटे में 1 चम्मच घी खाने का सोडा, अजवायन और नमक डालकर अच्छी तरह मिला लें फिर इसे गुनगुने पानी से नरम आटा गूथ लें और 25-30 मिनटे के लिए आटे को ढककर एक तरफ रख दीजिए। लिट्टी बनाने के लिये आटा तैयार है। 

ऐसे बनाएं लिट्टी की पिठ्ठी 

  • अदरक को धोकर आप कद्दूकस करे लें। हरी मिर्च का डंठल निकालकर इसे बारीक काट लें इसी तरह से धनिया को भी आप पानी से अच्छी तरह साफ करके इसे बारी काट लें। 
  • अब आप एक बड़ा बर्तन लें और उसमें सत्तू डालें फिर इसमें कद्दूकस की हुई अदरक, बारीक कटी हरी मिर्च, धनियां, नीबू का रस, नमक, काला नमक, जीरा, सरसों का तेल और अचार का मसाला डालकर इसे अच्छी तरह से मिला लें। ध्यान रखें कि आपको पिट्टी अगर देखने में सूखी लगे तो आप इसमें 4-5 चम्मच पानी भी मिला सकती हैं। 

लिट्ठी में ऐसे भरें पिट्ठी

  • जो आटा आपने पहले से गूंदकर रखा है उसकी छोटी-छोटी लोइयां बना लें। इन्हें आप हाथ से या फिर बेलन की मदद से थोड़ा सा बड़ा कर लें। और कटोरी की तरह बनाकर आप इनमें पिट्टी डालें। 
  • पिट्ठी डालते समय ध्यान रखें कि स्वाद के कारण आप इसमें ज्यादा पिट्ठी ना भरें क्यों कि इससे पिट्ठी आटे से बाहर आने लगेगी और लिट्टी बनने से पहले ही फट जाएगी। 
  • पिट्टी भरने के बाद आप इसे हाथों से हल्का-हल्का हिलाते हुए इसके गोले बना लें। अब लिट्ठी सिकने के लिए तैयार है। 

litti chokha bihar food recipe roast

Image Courtesy: Wikimedia.com

  • लिट्टी को सेकने का भी एक खास तरीका है। शहरों में तो लोग इसे गैस पर सेक लेते हैं लेकिन इसे तंदूर में कोयले पर सेका जाता है। 
  • आप बाज़ार से मिट्टी का तंदूर लाकर उसमें कोयला डालकर उसे जला लें। जब कोयला ठीक से गर्म हो जाए तब आप इस पर लोहे की जाली रखें और इस पर लिट्टी रखकर इसे सेक लें। 
  • लिट्टी जैसे-जैसे सिकती जाए आप इसे पलटाती जाएं इससे लिट्टी चारों तरफ से अच्छी तरह से पक जाएगी। लिट्टी को परोसने से पहले आप इस पर मक्खन लगाकर इसे अच्छी तरह से roast करें इसका स्वाद और बढ़ जाएगा। 
  • आप कोयले की जगह गोबर के उपलों का इस्तेमाल भी कर सकती हैं। 

ऐसे बनाएं बैगन का चोखा 

chokha bihar food recipe

Image Courtesy: Wikimedia.com

  • घर पर चोखा बनाने के लिए आप बैगन और टमाटर को अच्छी तरह से धोकर चूल्हे पर भून लें। फिर इसे ठंडा करके इसका छिलका उतार लें। इसे एक बाउल में डालकर आप इसे चम्मच से मैश कर लें। 
  • फिर इस मिश्रण में मसाले, नमक, तेल डाल कर अच्छी तरह मिलाइए बैगन का चोखा तैयार है।
  • आप लहसुन और प्याज पसन्द करती हैं तो 5-6 लहसन की कली और प्याज को बारीक काटकर बैगन के चोखा में मिला दें।

 

ऐसे बनाएं आलू का चोखा

उबले हुए आलू 4-5 छीलकर आप बाउल में डालकर हाथ से पीस लें। आलू में कद्दूकस किया हुआ अदरक, हरी मिर्च, हरा धनिया, लाल मिर्च, नमक मिलाकर आलू में मिला लें। आलू का चोखा भी तैयार है। 

ऐसे परोसें लिट्ठी चोखा

लिट्ठी चोखा तैयार होने के बाद आप एक प्लेट लें इसमें 2 लिट्ठी रखें फिर दो कटोरी लेकर आप इसमें आलू का चोखा और बैगन का चोखा डालें। साथ में hari chatni और सलाद के साथ इसे परोसें।

 

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।