मानसून में बड़ों को ही नहीं, बच्चों को भी यूरिनरी ट्रैक्ट इंफेक्शन (UTIs) सताता है। इस मौसम में नमी, गीले कपड़े और साफ-सफाई की कमी से इसका समस्या का खतरा बढ़ जाता है। UTIs की समस्या किसी भी उम्र के बच्चों को हो सकती है, लेकिन ये लड़कियों और उन बच्चों में ज्यादा होती हैं, जिन्होंने अभी तक पॉटी ट्रेनिंग शुरू नहीं की है। ऐसे बच्चों को हाइजीन बनाए रखने में ज्यादा मदद की जरूरत होती है। इस आर्टिकल से नारायणा हेल्थ एसआरसीसी चिल्ड्रेन्स हॉस्पिटल, मुंबई की कंसल्टेंट पीडियाट्रिक नेफ्रोलॉजी डॉक्टर निशा कृष्णमूर्ति बता रही हैं कि छोटे बच्चों को मानसून में UTIs की समस्या ज्यादा क्यों होती हैं, साथ ही इसके लक्षण और बचाव के उपाय क्या हैं?
UTIs बैक्टीरिया के कारण होते हैं। ये बैक्टीरिया यूरिन मार्ग के अंदर जाकर यूरिनरी ब्लैडर तक पहुंच जाते हैं और कभी-कभी किडनी तक भी जा सकते हैं। जब इंफेक्शन ज्यादा होता है, तब बैक्टीरिया किडनी से ब्लड में मिलकर पूरे शरीर में इंफेक्शन फैला सकते हैं। हालांकि, ऐसे मामले बहुत कम देखने को मिलते हैं। इसके अलावा, कई बार कब्ज या पेट की दिक्कतों के कारण भी बच्चों को UTIs की समस्या हो सकती हैं।
इसे जरूर पढ़ें: हर कुछ दिनों पर हो जाता है यूटीआई? इन टिप्स से करें बचाव
बच्चों में किसी भी उम्र में यूरिन इंफेक्शन हो सकता है। बच्चा जितना छोटा होता है, उतनी ही ज्यादा समस्याएं होने का खतरा रहता है।
यह विडियो भी देखें
अगर आपके बच्चे या शिशु में 24 घंटे से ज्यादा समय तक लगातार बुखार, पेशाब करते समय दर्द, उल्टी या खाने से मना करना और पेशाब में जलन की शिकायत जैसे लक्षण दिखें, तो तुरंत डॉक्टर के पास लेकर जाएं।
अगर ये लक्षण बार-बार आते रहते हैं, तो यह किसी अंदरूनी समस्या का संकेत हो सकता है। सही समय पर पता चलने और इलाज से बड़ी समस्याओं को रोका जा सकता है। इस बरसात के मौसम में अपने बच्चों के स्वास्थ्य पर ध्यान रखें और उन्हें UTI जैसे इंफेक्शन से सुरक्षित रखें।
इसे जरूर पढ़ें: महिलाओं में यूरिन इंफेक्शन होने के ये हैं कारण, एक्सपर्ट से जानें UTI से बचने का तरीका
अगर आपको स्वास्थ्य से जुड़ी कोई समस्या है, तो हमें आर्टिकल के ऊपर दिए गए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम अपने आर्टिकल्स के जरिए आपकी समस्या को हल करने की कोशिश करेंगे। अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
Image Credit: Shutterstock & Freepik
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।