वजाइना को रखती हैं साफ फिर भी बार-बार हो जाता है इंफेक्शन? कहीं यह कारण तो नहीं है जिम्मेदार

'मैं इंटिमेट हाइजीन का इतना ध्यान रखती हूं फिर भी मुझे बार-बार वजाइनल इंफेक्शन क्यों हो जाता है?' यह सवाल काफी महिलाओं के मन में होता है। क्या आपको पता है कि सही साफ-सफाई के बाद भी वजाइना में बार-बार इंफेक्शन के पीछे एक खास कारण हो सकता है?  
Updated:- 2025-08-14, 20:47 IST
image

वजाइनल इंफेक्शन के पीछे कई कारण हो सकते हैं। इनमें से सबसे अहम इंटिमेट हाइजीन का सही न होना माना जाता है। लेकिन, सही साफ-सफाई रखने के बाद भी जब किसी महिला को बार-बार वजाइनल इंफेक्शन होता है, तो मन में यह सवाल उठता है कि इसके पीछे क्या कारण हो सकते हैं?
बता दें कि वजाइनल हाइजीन सही होने के बाद भी अगर आपको बार-बार इंफेक्शन हो रहा है, तो आपको इसे नजरअंदाज नहीं करना चाहिए। वजाइना में यीस्ट इंफेक्शन मुख्य रूप से कैंडिडा फंगस के बढ़ने के कारण होता है। यह फंगस सिर्फ गंदगी से ही नहीं, बल्कि और भी कई कारणों से बढ़ सकती है।

अगर सही हाइजीन के बाद भी आपको बार-बार वजाइनल इंफेक्शन परेशान कर रहा है, तो इसके पीछे एक खास कारण हो सकता है। चलिए, इस बारे में एक्सपर्ट से जानते हैं। यह जानकारी डॉक्टर अदिति बेदी दे रही हैं। वह कंसल्टेंट गायनेकोलॉजिस्ट और आब्स्टिट्रिशन हैं।

साफ-सफाई रखने के बाद भी वजाइना में इंफेक्शन क्यों हो जाता है?

  • एक्सपर्ट का कहना है कि अगर सही हाइजीन रखने के बाद भी आपको बार-बार वजाइनल इंफेक्शन परेशान कर रहा है, तो इसके पीछे आपके ज्यादा मीठा खाने की आदत भी हो सकती है।
  • ऐसा इसलिए क्योंकि संक्रमण पैदा करने वाला यीस्ट मीठे की अधिक मात्रा से ज्यादा पनपता है।

vaginal cleaning mistakes

  • इसके अलावा, ज्यादा मीठा खाने से ब्लड शुगर लेवल बढ़ सकता है और इम्यूनिटी कमजोर हो सकती है। इससे जल्दी-जल्दी इंफेक्शन होने का खतरा रहता है।
  • अगर आप वजाइनल इंफेक्शन से बचना चाहती हैं तो मीठे का सेवन कम करें।

वजाइनल इंफेक्शन किन कारणों से होता है?

  • सही साफ-सफाई न रखने और ज्यादा मीठा खाने से अलावा भी कई कारणों से वजाइनल इंफेक्शन हो सकता है। इनमें हार्मोनल इंबैलेंस भी शामिल है।
  • पीरियड, प्रेग्नेंसी या अन्य कई कारणों से होने वाले हार्मोनल उतार-चढ़ाव के कारण वजाइनल यीस्ट इंफेक्शन होने की संभावना बढ़ जाती है।

यह भी पढ़ें- वजाइनल हेल्थ पर आपकी पैंटी भी डालती है असर, जानें कैसे

vaginal health and panty

  • कई बार कुछ दवाइयों के साइड-इफेक्ट्स के कारण भी ऐसा हो सकता है।
  • अगर आप लंबे समय से तनाव में हैं, तो भी इंफेक्शन होने का खतरा बढ़ जाता है।

वजाइना में इंफेक्शन होने पर क्या लक्षण नजर आते हैं?

  • योनि में जलन और खुजली
  • पेशाब करते वक्त दर्द
  • व्हाइट डिस्चार्ज
  • वजाइनल एरिया में सूजन और दर्द होना
  • सेक्शुअल रिलेशन के दौरान तेज दर्द होना

 

यह भी पढ़ें- वजाइनल डिस्चार्ज से जुड़ी ये बातें हर महिला को पता होनी चाहिए

 

वजाइन हेल्थ के लिए, इंटिमेट हाइजीन का ध्यान रखना, धुली हुई पैंटी पहनना और इसे रोजाना बदलना बहुत जरूरी है। अगर आपको स्वास्थ्य से जुड़ी कोई समस्या है, तो हमें आर्टिकल के ऊपर दिए गए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम अपने आर्टिकल्स के जरिए आपकी समस्या को हल करने की कोशिश करेंगे।
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
Image Credit:Freepik, Shutterstock

FAQ
वजाइना को साफ करने का सही तरीका क्या है?
एक्सपर्ट का कहना है कि वजाइना खुद अपने आप को क्लीन कर सकती है। ऐसे में किसी साबुन या इंटिमेट वॉश का इस्तेमाल न करें। वजाइना को हल्के गुनगुने पानी से धोएं।
Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।