बार-बार पेशाब आना और जलन, क्या ये UTI के शुरुआती संकेत हैं? ऐसे पहचानें लक्षण और कारण

अगर आपको पेशाब करते वक्त अक्सर जलन या दर्द महसूस होता है या पेशाब बार-बार आती है, तो यह यूटीआई का संकेत हो सकता है। यूरिनरी ट्रैक्ट इंफेक्शन, महिलाओं को अक्सर परेशान करता है। इसके कारणों और लक्षणों को समझना बहुत जरूरी है।  
image

यूरिनरी ट्रैक्ट इंफेक्शन (UTI) महिलाओं में एक आम लेकिन परेशान करने वाली समस्या है। इसकी वजह से महिलाओं को यूरिन पास करते समय जलन और दर्द हो सकता है। कई बार इसके कारण, पेल्विक एरिया में भी दर्द रहता है। इसके शुरुआती लक्षणों को कई बार महिलाएं नजरअंदाज कर देती हैं, जिसके कारण तकलीफ बढ़ने लगती है। जब बैक्टीरिया,यूरेथ्रा से ब्लैडर और यूरिनरी ट्रैक्ट तक पहुंच जाते हैं, तो यह इंफेक्शन होता है। इसके शुरुआती लक्षणों को कैसे पहचाना जाए और यह किन कारणों से होता है, चलिए इस बारे में एक्सपर्ट से जानते हैं। यह जानकारी डॉक्टर अदिति बेदी दे रही हैं। वह कंसल्टेंट गायनेकोलॉजिस्ट और आब्स्टिट्रिशन हैं।

UTI के शुरुती लक्षण क्या होते हैं? (Early Signs of UTI)

  • बार-बार टॉयलेट लगना लेकिन हर बार बहुत कम मात्रा में पेशाब आना
  • पेशाब करते समय जलन या चुभन महसूस होना।

uti reversal tonic for women over 35 years

  • पेशाब का गाढ़ा पीला, मटमैला या हल्का गुलाबी होना और उसमें तेज गंध आना।
  • पेट के निचले पेट या पेल्विक एरिया में हल्का दर्द या भारीपन महसूस होना।
  • बिना कारण थकान महसूस होना। ऐसा संक्रमण के फैलने के कारण होता है।

UTI क्यों होता है? (Causes of UTI)

  • यूटीआई का मुख्य कारण, हाइजीन की कमी है। पेशाब के बाद साफ-सफाई सही तरीके से न करने से भी ऐसा हो सकता है।
  • पर्याप्त पानी न पीने से बैक्टीरिया बाहर नहीं निकल पाते और बढ़ने लगते हैं।
  • ब्लैडर में लंबे समय तक यूरिन होल्ड करने से बैक्टीरिया को पनपने का मौका मिलता है।
  • सेक्शुअल रिलेशन के दौरान हाइजीन का ध्यान न रखने के कारण भी ऐसा हो सकता है।
  • जिन महिलाओं की इम्यूनिटी कमजोर होती है, उन्हें भी यह दिक्कत अधिक परेशान करती है।
  • कई बार किडनी या ब्लैडर से जुड़े कई हेल्थ इश्यूज भी यूरिनरी ट्रैक्ट इंफेक्शन का कारण बनते हैं।

यह भी पढ़ें-सेक्शुअल रिलेशन के दौरान इन गलतियों से बढ़ सकता है यूटीआई का खतरा, डॉक्टर के बताए टिप्स से करें बचाव

UTI से कैसे बचें? (UTI Prevention Tips)

  • दिनभर में पर्याप्त पानी पिएं ताकि बैक्टीरिया फ्लश आउट हो जाएं।
  • पेशाब न रोकें। जब भी प्रेशर फील हो, यूरिन जरूर पास करें।
  • पेशाब के बाद वजाइनल एरिया की आगे से पीछे की तरफ सफाई करें ताकि बैक्टीरिया फैलने का खतरा कम हो।

urine infections

  • ढीले और कॉटन के कपड़े पहनें। ताकि नमी और गर्मी कम रहे।
  • अगर आपको अक्सर यूटीआई हो या इसके लक्षण गंभीर होने लगें, तो डॉक्टर से सलाह जरूर लें।
यह भी पढ़ें- UTI Prevention Tips: रोजाना करें ये 3 काम, यूटीआई से होगा बचाव


अगर आपको बार-बार यूटीआई हो जाता है, तो इसे नजरअंदाज न करें और डॉक्टर की सलाह जरूर लें। अगर आपको स्वास्थ्य से जुड़ी कोई समस्या है, तो हमें आर्टिकल के ऊपर दिए गए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम अपने आर्टिकल्स के जरिए आपकी समस्या को हल करने की कोशिश करेंगे।
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
Image Credit:Freepik, Shutterstock

HzLogo

HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!

GET APP