UTI Remedies: हर दूसरे दिन यूटीआई की वजह से पेशाब में होती है जलन, तो इन फूड्स से कर लीजिए दोस्ती...कम होगा इंफेक्शन का खतरा

पेशाब करते हुए जलन और दर्द महसूस होना या बार-बार पेशाब लगना, यूटीआई के लक्षण हो सकते हैं। खान-पान में कुछ खास चीजों को शामिल करने से इंफेक्शन का खतरा कम होगा और यूरिनरी ट्रैक्ट हेल्दी रखने में मदद मिलेगी।  
image

यूटीआई को ठीक करने का सबसे तेज तरीका क्या है?
क्या यूटीआई खतरनाक बीमारी है?
लंबे समय तक यूरिन इन्फेक्शन रहने के क्या कारण हैं?
यूटीआई कितने दिनों तक रहता है?

ये सारे सवाल अक्सर महिलाओं के मन में आते हैं और वो इसलिए क्योंकि यूटीआई यानी यूरिनरी ट्रैक्ट इंफेक्शन महिलाओं में होने वाली एक आम समस्या है। पेशाब में जलन होना, दर्द होना और बार-बार पेशाब आना, यूरिन इंफेक्शन के संकेत हो सकते हैं। यूरिन इंफेक्शन होने पर क्या खाना चाहिए और क्या नहीं, इन बातों का ध्यान रखना बहुत जरूरी है। यहां हम आपको कुछ ऐसी चीजों के बारे में बता रहे हैं, जो यूटीआई में आराम पहुंचा सकती हैं। इनका सेवन बैक्टीरिया से लड़ने और यूरिनरी ट्रैक्ट को हेल्दी रखने में मदद करता है। इस बारे में डाइटिशियन मनप्रीत जानकारी दे रही हैं। उन्होंने दिल्ली यूनिवर्सिटी से न्यूट्रिशन्स में मास्टर्स किया है। वह हार्मोन और गट हेल्थ कोच हैं।

ताजा क्रेनबेरी जूस

एक्सपर्ट का कहना है कि इसमें एंटी-ऑक्सीडेंट्स भरपूर मात्रा में होते हैं। यह जूस यूरिनरी इंफेक्शन फैलाने वाले बैक्टीरिया को यूरिनरी ट्रैक्ट की दीवारों पर जाने से रोकता है और इंफेक्शन से बचाव करता है। शाम के बाद एक गिलास क्रेनबेरी जूस पिएं। इसमें चीनी न मिलाएं।

विटामिन-सी रिच फूड्स


नींबू, आंवला और टमाटर जैसे विटामिन-सी रिच फूड्स भी इंफेक्शन से लड़ने और बचाव करने में मदद करते हैं। विटामिन-सी यूरिन को एसिडिक बनाता है और बैक्टीरिया को मारने में मदद करता है। आप नींबू को दाल या सलाद में डालकर खाएं या गुनगुने पानी के साथ पिएं। आंवला जूस भी डाइट में शामिल करें।

फर्मेंटेड फूड्स

curd for gut health
दही और कांजी जैसे फर्मेंटेड फूड्स भी यूरिनरी इंफेक्शन में फायदा पहुंचाते हैं। इनमें प्रोबायोटिक्स होते हैं, जो गट हेल्थ को सुधारते हैं और यूरिनरी बैक्टीरिया से लड़ने में मदद करते हैं। खाने से आधा घंटा पहला छाछ पीना फायदेमंद रहेगा।

यह भी पढ़ें- सेक्शुअल रिलेशन के दौरान इन गलतियों से बढ़ सकता है यूटीआई का खतरा, डॉक्टर के बताए टिप्स से करें बचाव

ग्रीन टी

नेचुरल एंटीमाइक्रोबेयिल से भरपूर ग्रीन टी भी इंफेक्शन फैलाने वाले बैक्टीरिया को बाहर निकालने में मदद करती है। शाम के वक्त रोजाना 1 कप ग्रीन टी जरूर पिएं।

चावल का पानी

rice water for summer health
चावल का पानी नेचुरल ड्यूरेटिक होता है। यह शरीर से टॉक्सिन्स को बाहर निकालने, किडनी को हाइड्रेट रखने और यूरिनरी ट्रैक्ट को हेल्दी रखने में मदद करता है। रोजाना 1 गिलास गुनगुना चावल का पानी पिएं।

यह भी पढ़ें- बार-बार पेशाब आना और जलन, क्या ये UTI के शुरुआती संकेत हैं? ऐसे पहचानें लक्षण और कारण

अगर आपको बार-बार यूटीआई हो जाता है, तो इसे नजरअंदाज न करें और डॉक्टर की सलाह जरूर लें। अगर आपको स्वास्थ्य से जुड़ी कोई समस्या है, तो हमें आर्टिकल के ऊपर दिए गए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम अपने आर्टिकल्स के जरिए आपकी समस्या को हल करने की कोशिश करेंगे।
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
Image Credit:Freepik, Shutterstock

HzLogo

HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!

GET APP