यूरिन में दर्द और जलन से परेशान हैं तो कारण, लक्षण और बचाव के तरीके जान लें

क्या आपको यूरिन करते समय जलन महसूस होती है?
या यूरिन महसूस होता है, लेकिन जलन के कारण आप कर नहीं पाते हैं?
हालांकि यह कोई आम बात नहीं है। यूरिन में दर्द और जलन सबसे ज्यादा इंफेक्शन के कारण होता हैं, लेकिन इन सामान्य शिकायतों के पीछे कई और कारण भी हो सकते हैं।
यूरिन में दर्द और जलन के कारण
यूरिनरी ट्रैक्ट इंफेक्शन: यूरिनरी ट्रैक्ट इंफेक्शन या जिसे आमतौर पर यूटीआई के नाम से जाना जाता है, यूरिन के दौरान जलन का सबसे आम कारण है। हमारे शरीर को नॉर्मल बैक्टीरिया फ्लो की आवश्यकता होती है, लेकिन कुछ परिस्थितियों में, ब्लैडर और यूरेथा ई कोली बैक्टीरिया से भरपूर होता है, जो यूटीआई पैदा करता है। अगर यह किडनी में फैलता है तो यह एक प्रमुख हेल्थ प्रॉब्लम बन जाता है। अन्य बैक्टीरिया भी यूटीआई का कारण बन सकते हैं; हालांकि, वे दुर्लभ हैं। यूरीन करते समय जलन और दर्द के अलावा, आपको पीठ के निचले हिस्से में दर्द भी हो सकता है जो साइड तक फैलता है।
इसे जरूर पढ़ें: महिलाओं में यूटीआई के खतरे को कम करता है क्रैनबेरी जूस
सेक्शुअल ट्रांसमिटेड डिजीज और वेजाइना इंफेक्शन: संभोग के दौरान, आपके साथी से होने वाला इंफेक्शन न केवल वेजाइना में प्रवेश कर सकता है, बल्कि यूरिनरी ट्रैक्ट को भी संक्रमित कर सकता है। किसी अन्य प्रकार का वेजाइनल इंफेक्शन भी यूरिनरी ट्रैक्ट में जल्दी से प्रवेश कर सकता है, और यह निस्संदेह यूरिन के दौरान जलन और दर्द का कारण बनता है।
किडनी स्टोन: किडनी स्टोन यूरिन निर्माण की प्रक्रिया को प्रभावित करता है। ऐसे में आपको मतली, उल्टी, बुखार और ठंड लगने के साथ पीठ और बाजू में दर्द के साथ मलिन यूरीन होगा।
ओवेरियन सिस्ट: विशेष रूप से इंफेक्शन के कारण, दर्दनाक यूरिन के साथ वेजाइना से ब्लीडिंग, दर्दनाक पीरियड्स, ब्रेस्ट में हल्का दर्द और पेल्विक में दर्द, ओवेरियन सिस्ट कारण बन सकता है।
मूत्राशय का कैंसर: यूरिनरी ट्रैक्ट में डिस्प्लास्टिक के बढ़ने से दर्दनाक यूरीन और जलन हो सकती है।
रासायनिक संवेदनशीलता: अत्यधिक सुगंधित साबुन और इत्र, चिकनाई, सुगंधित कंडोम और वेजाइनल डिओडोरेंट आदि के इस्तेमाल से, वेेेेजाइना और यूरिनरी ट्रैक्ट का पीएच बिगड़ सकता है और यह यूरिन करते समय जलन और दर्द का कारण बन सकता है।
यूरिन संबंधी परेशानी के लक्षण
- बार-बार यूरिन करने की इच्छा होना, लेकिन कुछ ही बूंदों का निकलना।
- यूरिन करते समय तेज जलन और कभी-कभी ब्लैडर में दर्द होना।
- यूरिन को कंट्रोल करना मुश्किल होना।
- पेट के निचले हिस्से और पेल्विक एरिया में दर्द।
- वल्वा और वेजाइना में दर्द।
- वेजाइना से एक्स्ट्रा डिस्चार्ज और इंफेक्शन के कारण दुर्गंध आना।
- यूरिन के दर्द के कारण, जिस तरह की समस्या होती है, उसके आधार पर यूरिन थोड़ा मलिन, पीले रंग का या उसमें थोड़ा ब्लड आ सकता है।
इसे जरूर पढ़ें: यूटीआई से हैं परेशान तो इन 5 चीजों को करना आज से ही बंद कर दें
यूरिन में दर्द का उपचार
- हाइड्रेट रहें।
- पर्याप्त पानी पीने से इंफेेेेेेक्शन को दूर करने में मदद मिलती है।
- धीरे-धीरे, आप पर्याप्त हाइड्रेशन के बाद ठीक हो सकते हैं।
लेकिन अगर जलन या दर्द कम नहीं होता है या अपने आप को हाइड्रेट करने के बाद भी अनकंफर्टेबल महसूस होता है, तो तुरंत किसी डॉक्टर को दिखाना चाहिए।
डॉक्टर पराग पाटिल का (MD - Obstetrics & Gynaecology, Diploma in Gynaecology & Obstetrics, MBBS, Infertility Specialist, Sexologist) को एक्सपर्ट सलाह के लिए विशेष धन्यवाद।
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।