बॉडी के इन 7 संकेतों से जानें कि आप हो रही हैं हाई कोलेस्ट्रॉल की शिकार

कोलेस्ट्रॉल का नाम सुनते ही दिल की धड़कन बढ़ने लगत जाती है। ब्लड में कोलेस्ट्रॉल बढ़ने का सीधा अर्थ दिल के रोगों का होना है। कोलेस्ट्रॉल एक प्रकार का लुब्रीकेंट है जो ब्लड सेल्स में पाया जाता है। बॉडी में कोलेस्ट्रॉल होना एक नॉर्मल बात है। यह बॉडी का एक महत्वपूर्ण हिस्सा है। 80 प्रतिशत कोलेस्ट्रॉल का निर्माण हमारी बॉडी में लीवर करता है और बाकी 20 प्रतिशत हमें अपने भोजन से प्राप्त होता है। हाई कोलेस्ट्रॉल आर्टरी में पहुंचाता है जिससे वह ब्लड वेसल्स में जमकर ब्लड वेसल्स को संकरा कर देात है। इससे स्ट्रोक और हार्ट अटैक पड़ सकता है। हालांकि अपनी बॉडी में कॉलेस्ट्रॉल की मात्रा देखने के लिए आपको टेस्ट करवाना होता है। लेकिन बॉडी में कोलेस्ट्रॉल बढ़ रहा है इसे आप कुछ लक्षणों के द्वारा भी आसानी से समझ सकती हैं। आइए जानें कौन से हैं ये संकेत।
Read more: कोलेस्ट्रॉल कम करने के लिए आजमाएं ये 9 Tips
कोलेस्ट्रॉल क्यों जरूरी है?
कोलेस्ट्रॉल बॉडी के कामों में महत्वपूर्ण भूमिका अदा करता है। यह कोशिकाओं की दीवारों का निर्माण करने और विभिन्न हार्मोंस को बैलेंस करने के लिए भी जरूरी होता है। इनमें एचडीएल को अच्छा कोलेस्ट्रॉल तथा एलडीएल को बुरा कोलेस्ट्रॉल कहते हैं। एलडीएल को बुरा इसलिए कहते हैं, क्योंकि यह कोरोनरी धमनियों में अवरोध उत्पन्न करता है, जिससे ब्लड सर्कुलेशन में बाधा होती है और हार्ट अटैक की स्थिति पैदा होती है. एचडीएल कोलेस्ट्रॉल इसलिए अच्छा है, क्योंकि यह धमनियों में अवरोध बनने से रोकता है।
सांस फूलना या थकान महसूस होना
अगर आपकी थोड़ा सा भी चलने पर सांस फूलने लगती है तो यह संकेत है कि आपकी बॉडी में कोलेस्ट्रॉल का लेवल बढ़ा हुआ है। इसके अलावा आपको सामन्य रूप से बॉडी में अधिक थकान महसूस होती है तो यह भी इस बात का संकेत है कि आपका कोलेस्ट्रॉल बड़ा हुआ है। बिना देरी किए तुरंत अपने डॉक्टर से संपर्क करें।
जरूरत से ज्यादा पसीना आना
अगर आपको पसीना जरूरत से ज्यादा आता है तो आपको तुरंत अपने कोलेस्ट्रॉल चेक करवाना चाहिए। यह गंभीर संकेत हो सकता है और इसे नजरअंदाज करना आपके लिए नुकसानदायक।
पैरों में लगातार दर्द
बेवजह लगातार पैरो में दर्द रहना यह भी हाई कोलेस्ट्रोल का एक लक्षण है। अगर आपके साथ भी ऐसा हो रहा है तो पेनकिलर ना खाए बल्कि तुरंत अपना कोलेस्ट्रोल चेक कराये, अगर कोलेस्ट्रॉल बड़ा मिले तो इसका इलाज जल्द से जल्द कराये।
मस्तिष्क में तेज दर्द
अगर आपके मस्तिष्क में रोज दर्द रहता है तो इसकी वजह आपकी वेन्स में प्रॉपर ब्लड सप्लाई की कमी हो सकता है। ऐसा इसीलिए होता है क्योंकि जब आपके ब्लड में कोलेस्ट्रॉल ज्यादा बढ़ जाता है तो मस्तिष्क में ब्लड की सप्लाई नहीं हो पाती जिसकी वजह से आपके मस्तिष्क में दर्द रहता है।
वजन बढ़ना
अगर आपका वजन लगातार बढ़ रहा है और आपको भारी-भारी सा महसूस होता है तो इसका कारण आपका बढ़ता कोलेस्ट्रॉल हो सकता है। इस लक्षण को नजरअंदाज ना करें और तुरंत अपना चेकअप करवाएं।
बॉईल निकलना
आंख के नीचे या गर्दन पर छोटे से बॉईल या स्किन टैग का निकलना इस बात की पुष्टी करता है कि आपका कोलेस्ट्रॉल सामन्य से अधिक बड़ा हुआ है, और आपको तुरंत इसका इलाज करना चाहिए।
Read more: वजन कम करने से लेकर कब्ज तक की समस्या ठीक करता है ब्राउन राइस
अन्य संकेत
- अगर आपका ब्लड प्रेशर अधिक रहने लगे तो, इसको हल्के में ना ले यह बढ़ते कोलेस्ट्रोल का अहम लक्षण हो सकता है।
- पीठ में या जॉइंट में दर्द रहने लगे तो समझ लेना चहिए कि कोलेस्ट्रॉल चेक करवाने का समय आ गया है।
- अगर आपके सीने में किसी भी प्रकार की असहजता हो या बेचैनी सी महसूस होने लगे तो इसकी वजह भी हाई कोलेस्ट्रोल हो सकता है।
- इसके अलावा अगर आपका दिल जोर-जोर से धड़कता है तो भी आपको चिकित्सक के पास जाने की जरूरत है।
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।